राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम न्यूनीकरण परियोजना


राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम न्यूनीकरण परियोजना का चरण- I दो तटीय राज्यों आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लागू किया गया है, जिसमें इन दो राज्यों में 1452 किमी. तटरेखा शामिल है।

  • परियोजना का चरण- II, 2691 करोड़ रूपये के समग्र परिव्यय के साथ 6 तटीय राज्यों गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के लिए जुलाई 2015 में शुरू एक विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना है।
  • परियोजना का उद्देश्य भारत के चक्रवात जोखिम संभावना वाले राज्यों में भेद्यता को कम करना और तटीय पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए लोगों और बुनियादी ढाँचा को आपदा के प्रति लचीला बनाना है।