राष्ट्रीय वन नीति, 2018


प्रश्नः वर्तमान स्थिति के अनुसार देश में राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार कुल कितनी भूमि पर वन/पेड़ हैं_ क्या सरकार ने नई राष्ट्रीय वन नीति, 2018 बनाई है_ यदि हां, तो इसके उद्देश्यों और कारणों सहित तत्संबंधी ब्यौरा क्या है?

(सुधीर गुप्ता एवं संजय सदाशिवराव मांडलिक द्वारा लोकसभा में पूछा गया अतारांकित प्रश्न)

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो द्वारा दिया गया उत्तरः भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून देश के वन आवरण का द्विवार्षिक रूप से आकलन करता है और इसके परिणामों को भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) में प्रकाशित किया जाता है। नवीनतम रिपोर्ट अर्थात आईएसएफआर-2019 के अनुसार, देश में कुल वन और वृक्ष आवरण 8,07,276 [वन आवरण- 7,12,249 (21.67%) और वृक्ष आवरण 95,027 (2.89%)] है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.56% है। आईएसएफआर-2017 की तुलना में कुल वन और वृक्ष आवरण में 5,188 वर्ग किलोमीटर (वन आवरण 3976 वर्ग किलोमीटर और वृक्ष आवरण 1212 वर्ग किलोमीटर) की वृद्धि हुई है।

  • राष्ट्रीय वन नीति, 1988 प्रमुख नीतिगत दस्तावेज है जिसमें देश के वनों के संरक्षण, सुरक्षा और प्रबंधन हेतु मार्गदर्शी सिद्धांत समाविष्ट हैं।
  • मौजूदा राष्ट्रीय वन नीति, 1988 को अद्यतन करने के लिए सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श करने के बाद एक प्रारूप तैयार किया गया था। इस प्रारूप पर टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए इसे मार्च 2018 में पब्लिक डोमेन पर खत्म किया गया था।
  • फिलहाल मौजूदा राष्ट्रीय वन नीति, 1988 प्रचलन में है।