राष्ट्रीय परियोजना'


जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 2014 से, आंध्र प्रदेश की एक नई परियोजना पोलावरम सिंचाई परियोजना को 'राष्ट्रीय परियोजना' (National Project) के रूप में घोषित किया गया है।

  • इसे आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014की धारा 90 के अनुसार राष्ट्रीय परियोजना के रूप में घोषित किया गया है।
  • अब तक राष्ट्रीय परियोजनाओं के रूप में घोषित 16 परियोजनाओं में से, पांच परियोजनाओं नामत: पोलावरम सिंचाई परियोजना (आंध्र प्रदेश),सरयू नहर परियोजना (उत्तर प्रदेश), गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना (महाराष्ट्र), तीस्ता बैराज परियोजना (पश्चिम बंगाल)और शाहपुरकंडी बांध परियोजना (पंजाब) के कार्यान्वयन का कार्य संबंधित राज्य सरकारों द्वारा शुरू किया गया है।
  • राष्ट्रीय परियोजनाओं की संपूर्ण निगरानी के लिए एक उच्च अधिकार प्राप्त संचालन समिति (HPSC) का गठन किया गया है।