भारतीय पोषण कृषि कोष


भारत के सभी जिलों में वर्तमान और ऐतिहासिक फसलों दोनों तरह की फसल विविधता की सूचना के लिए एक वेब पोर्टल 'भारतीय पोषण कृषि कोष' विकसित किया गया है।

  • इसका उद्देश्य पारंपरिक और स्थानीय रूप से उपलब्ध पोषण से भरपूर फसलों के उत्पादन के लिए आवश्यक कृषि-पारिस्थितिकी के संदर्भ में सूचना प्रदान करना है।
  • इस पोर्टल को भारत के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में उपजाए जाने वाले सभी प्रमुख खाद्य फसलों, सब्जियों और फलों के पोषण मूल्य को दर्शाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसमें क्षेत्रीय वरीयताओं के आधार पर गर्भवती महिलाओं के लिए आहार चार्ट पर विशेष ध्यान दिया गया है।