भारत में पुलिस-जनसंख्या अनुपात


पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D) द्वारा पुलिस संगठनों के संबंध में संकलित किये गए आंकड़ों के अनुसार प्रति लाख व्यक्तियों पर पुलिस कर्मियों का अनुपात 1 जनवरी, 2020 को स्वीकृत संख्या के आधार पर 195.39 और वास्तविक संख्या के आधार पर 155.78 है।

  • पुलिस-जनसंख्या अनुपात (प्रति लाख जनसंख्या) पर राज्यवार आंकड़ों के अनुसार पुलिस की वास्तविक संख्या के आधार पर नागालैंड प्रति लाख आबादी पर 1,300.93 पुलिस कर्मियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1080.90), मणिपुर (942.93), सिक्किम (851.27) और अरुणाचल प्रदेश (830.31) हैं।
  • सबसे कम पुलिस-जनसंख्या अनुपात वाले राज्य और केंद्र-शासित प्रदेश बिहार (प्रति लाख जनसंख्या पर 76.20 पुलिस कर्मचारी),दमन और दीव (98.60), पश्चिम बंगाल (100.53), आंध्र प्रदेश (113.68) और मध्य प्रदेश (120.02) हैं।