वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व संबंधित नीति


विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए एक मसौदा नीति तैयार की है।

  • नीति, विज्ञान और समाज के संबंधों को मजबूत करते हुए स्वैच्छिक आधार पर वैज्ञानिक समुदाय की अव्यक्त क्षमता का दोहन करने की कोशिश करती है, जिससे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी को सामाजिक आवश्यकताओं के लिए उत्तरदायी बनाती है।
  • इसमें मुख्य रूप से विज्ञान-समाज, विज्ञान-विज्ञान और समाज-विज्ञान अंतरालों को पाटना शामिल है, जिससे सामाजिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में त्वरित गति से विज्ञान के विश्वास, साझेदारी और जिम्मेदारी को एक साथ लाया जा सकता है।
  • वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों में स्कूलों और कॉलेजों में वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान देना, मीडिया में लोकप्रिय लेख लिखना, अवसंरचना और ज्ञान संसाधनों को साझा करना, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों का जागरूकता निर्माण द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आधार पर सशक्तिकरण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के माध्यम से कौशल विकास आदि शामिल हैं।