देश में दिव्यांगजनों की जनसंख्या


2011 की जनगणना के अनुसार, देश में 2.68 करोड़ दिव्यांगजन (PwD) हैं। इनकी कुल आबादी में से 1.86 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।

  • दृष्टिबाधित व्यक्तियों सहित दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग’ निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं को लागू करता है:
  1. सहायक उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिए दिव्यांगजनों को सहायता।
  2. दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना।
  3. दिव्यांगजनों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएँ।
  4. दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना।
  5. सुगम्य भारत अभियान
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों के गंभीर और बहु-दिव्यांगता वाले 18-79 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को 300 रुपए प्रति माह की दिव्यांगता पेंशन दी जाती है। 80 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर यह पेंशन 500 रुपए प्रति माह हो जाती है।