पूसा डीकम्पोजर प्रौद्योगिकी
देश भर में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए आईसीएआर - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित नए कम लागत वाले कैप्सूल यानी पूसा डीकम्पोजर प्रौद्योगिकी (Pusa Decomposer Technology) को प्रदर्शित करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं।
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने पूसा डीकम्पोजर के बड़े पैमाने पर बढ़ावा और विपणन के लिए 12 कंपनियों को इस तकनीक का लाइसेंस दिया है।
- इसके अलावा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने किसानों के उपयोग के लिए पूसा डीकंपोजर के लगभग 20000 पैकेट तैयार किए हैं।
- 2020-21 के दौरान इसके कैप्सूल किट 25 राज्यों के किसानों को 10,000 हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्र को कवर करते हुए प्रदान किए गए।
- पंजाब और हरियाणा के कई गांवों में कृषकों के खेतों में धान के अवशेषों पर पूसा डीकंपोजर के 'स्व-स्थाने अनुप्रयोग' (In-situ application) का प्रदर्शन किया गया।


