राम वन गमन मार्ग


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में 'राम वन गमन मार्ग' के निर्माण की योजना बनाई है।

  • उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित 210 किलोमीटर लंबा 'राम वन गमन मार्ग' अयोध्या को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जेठवाड़ा, श्रृंगवेरपुर, मंझनपुर और राजापुर के माध्यम से चित्रकूट से जोड़ेगा।
  • प्रस्तावित यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-28, राष्ट्रीय राजमार्ग-96 और राष्ट्रीय राजमार्ग 731 से गुजरेगा। इसके अलावा इसमें श्रृंगवेरपुर में गंगा नदी पर पुल के साथ नया रास्ता होगा। मंत्रालय के अनुसार इस मार्ग का 38 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में होगा।