जनजातीय स्‍वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय


  • जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जनजातीय लोगों को समर्पित ‘जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय’ विकसित कर रहा है। जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के लिए स्वीकृत नौ संग्रहालयों में से दो पूर्ण होने वाले हैं।
  • इन संग्रहालयों में से सबसे बड़ा गुजरात में राजपीपला में 102.55 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
  • अन्य संग्रहालय रांची (झारखंड), लाम्बासिंगी (आंध्र प्रदेश), रायपुर (छत्तीसगढ़), कोझीकोड (केरल), छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना), सेनापति (मणिपुर) और केल्सी (मिजोरम) में बनाए जा रहे हैं।