विश्व अस्थमा दिवस (3 मई)

2022 का विषय: 'क्लोजिंग गैप्स इन अस्थमा केयर' (Closing Gaps in Asthma Care)।

महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व अस्थमा दिवस मई माह के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस 3 मई को मनाया गया।

  • अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 'ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा' (GINA) द्वारा इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
  • 'ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा' 1993 में स्थापित एक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का सहयोगी संगठन है।
  • पहला अस्थमा दिवस 1998 में मनाया गया था।
  • अस्थमा एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति की श्वास नली में सूजन हो जाती है और अतिरिक्त कफ बनता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
  • हालांकि अस्थमा को ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन अस्थमा का प्रबंधन संभव है।

लघु संचिका