राखीगढ़ी

हरियाणा में एक हड़प्पा-युग के शहर स्थल के एक कब्रिस्तान में मिले दो मानव कंकालों से एकत्र किए गए डीएनए नमूनों को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसके परिणाम हजारों वर्षों पहले से राखीगढ़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के वंश और भोजन की आदतों के बारे में बता सकते हैं।

  • दो महिलाओं के कंकाल कुछ महीने पहले टीला संख्या 7 पर पाए गए थे। माना जा रहा है कि यह लगभग 5,000 साल पुराने हैं।
  • हरियाणा के हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ी गाँव भारतीय उपमहाद्वीप में हड़प्पा सभ्यता के पाँच ज्ञात सबसे बड़े शहरों में से एक है। अन्य चार पाकिस्तान में हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और गनवेरीवाला और भारत में धोलावीरा (गुजरात) हैं।
  • इस स्थल की खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अमरेंद्र नाथ ने की थी।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा पहली बार 1998-2001 में इस स्थल की खुदाई की गई थी। बाद में, डेक्कन कॉलेज, पुणे ने 2013 से 2016 तक स्थल की खुदाई की।
  • ‘राखीगढ़ी’ फरवरी 2020 में बजट भाषण के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित पांच प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है। अन्य स्थल उत्तर प्रदेश में हस्तिनापुर, असम में शिवसागर, गुजरात में धोलावीरा और तमिलनाडु में आदिचनल्लूर हैं।

लघु संचिका