कामी रीता शेरपा

नेपाल केप्रसिद्ध पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 7 मई, 2022 को 26वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह किया।

  • कामी ने सबसे अधिक बार माउंट एवरेस्ट को फतह करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।
  • 52 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाले माउंट एवरेस्ट को 10 अन्य पर्वतारोहियों के साथ पारंपरिक दक्षिणपूर्व रिज रूट (southeast ridge route) के जरिए फतह किया।
  • 1970 में सोलुखुम्बु जिले में जन्मे, कामी ने पहली बार मई 1994 में एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
  • माउंट एवरेस्ट के अलावा, कामी ने माउंट गॉडविन-ऑस्टेन (K2), माउंट ल्होत्से, माउंट मनासलु और माउंट चो ओयू (Mt Cho Oyu) को भी फतह किया है।
  • 1953 में पहली बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले शेरपा तेनजिंग नोर्गे और सर एडमंड हिलेरी द्वारा दक्षिणपूर्व रिज रूट का इस्तेमाल किया गया था।

लघु संचिका