वन लाइनर सामयिकी

  • हाल ही में विशाखा मूले को आदित्य बिड़ला कैपिटल के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाली वंचित बालिकाओं के जीवन के उत्थान के लिए 'बालिका सशक्तीकरण मिशन' की शुरुआत की है।
  • देश भर में और देश के बाहर 'संस्कृत भाषा' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय' द्वारा नई दिल्ली में 7 से 9 मई, 2022 तक तीन दिवसीय 'उत्कर्ष महोत्सव' (Utkarsh Mahotsav) आयोजित किया गया।
  • 10 मई को 'रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स' द्वारा प्रख्यात भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को वास्तुकला के लिए दुनिया के सर्वोच्च सम्मानों में से एक 'रॉयल गोल्ड मेडल 2022' (Royal Gold Medal 2022) से सम्मानित किया गया।
  • 2 मई को पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अल्केश कुमार शर्मा को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • 'द स्ट्रगल फॉर पुलिस रिफॉर्म्स इन इंडिया' (The Struggle for Police Reforms in India) नामक पुस्तक पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह द्वारा लिखी गई है।
  • अग्निशमन पेशेवरों (firefighting professionals) के सम्मान में प्रति वर्ष 4 मई को अंतरराष्ट्रीय अग्निशामक दिवस (International Firefighters' Day) मनाया जाता है।
  • विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस प्रति वर्ष 5 मई को मनाया जाता है।
  • 'लीडर, पॉलिटिशियन, सिटिजन: फिफ्टी फिगर्स हू इन्फ्लुएंस्ड इंडियाज पॉलिटिक्स' (Leaders, Politicians, Citizens: Fifty Figures Who Influenced India’s Politics) नामक किताब लेखक एवं पत्रकार रशीद किदवई द्वारा लिखी गई है।
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में 28 अप्रैल से 4 मई, 2022 तक सभी आठ पूर्वोत्तर के राज्यों में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल 2022 (North East Festival 2022) का आयोजन किया।
  • भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 10 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण -1) के दौरान भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को असाधारण क्रम की उनकी विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) से सम्मानित किया।
  • पुष्प कुमार जोशी ने 8 मई को भारत की तीसरी सबसे बड़ी तेल शोधन और ईंधन विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभाल लिया है।
  • अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड लुईस विटॉन (Louis Vuitton) की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं।
  • फेसबुक की पैरेंट कंपनी, मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक और चिपनिर्माता एएमडी (AMD) ने 11 मई को दुनिया भर में ब्रॉडबैंड को और अधिक सुलभ बनाने के लिए बेस स्टेशन की लागत को कम करने के उद्देश्य से एक मोबाइल इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम 'इवनस्टार' (Evenstar) के लिए साझेदारी की है।
  • 10 मई को अंतरराष्ट्रीय अर्गनिया दिवस (International Day of Argania) मनाया गया। अर्गन वृक्ष (वैज्ञानिक नाम- अर्गनिया स्पिनोसा) (Argania spinosa) आय सृजन करता है और जलवायु अनुकूलन में सुधार करता है। यह स्थानीय स्तर पर सतत विकास के तीन आयामों - आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय को हासिल करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अर्गन वृक्ष मोरक्को के उप-सहारा क्षेत्र की मूल प्रजाति है।
  • पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता जोस रामोस-होर्टा ने 20 मई को ईस्ट तिमोर (औपचारिक रूप से तिमोर-लेस्ते के रूप में जाना जाता है) के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 15 से 21 मई, 2022 तक 'विश्व रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह' मनाया गया। रेटिनोब्लास्टोमा (Retinoblastoma) छोटे बच्चों में होने वाला नेत्र कैंसर (घातक ट्यूमर) है।
  • दिल्ली के रहने वाले फिल्म निर्माता और वीडियो कलाकार शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' (All That Breathes) ने 75वें कान फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए L'OEil D'Or अवॉर्ड 2022 (गोल्डन आई अवॉर्ड) जीता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई 2022 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में भारत के सबसे बड़े दो दिवसीय ड्रोन महोत्सव 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का शुभारंभ किया।
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मई 2022 में भारतीय निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार हब हेतु 'इंडियन बिजनेस पोर्टल' का शुभारंभ किया।
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 26 मई को जम्मू और कश्मीर में डोडा जिले के भद्रवाह में 'भारत के पहले लैवेंडर महोत्सव' का उद्घाटन किया।
  • ऑस्ट्रेलिया के लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीस (Anthony Albanese) ने 23 मई को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में 22 मई 2022 से 22 मई, 2023 तक राजा राम मोहन राय की 250वीं जयंती मनाएगा।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी ने डेटा साइंस, बिग डेटा एनालिटिक्स जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में डिजिटल पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए 23 मई को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस को 24 मई को दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक के रूप में फिर से चुना गया है।
  • वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का 11 मई को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ रोजगार पाने में मदद करने के उद्देश्य से, गृह मंत्रालय ने 'सीएपीएफ पुनर्वास' (CAPF Punarvaas) पोर्टल लॉन्च किया है।
  • स्वीडिश फिल्म 'ट्राएंगल ऑफ सैडनेस' (Triangle of Sadness) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के 75वें संस्करण में पाल्मे डी'ओर (Palme d'Or) का शीर्ष पुरस्कार जीता है।
  • आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक ए गोपालकृष्णन ने वर्ष 2020 के लिए 'VASVIK (Vividhlaxi Audyogik Samshodhan Vikas Kendra) औद्योगिक अनुसंधान पुरस्कार' जीता है।
  • पीरामल समूह के अध्यक्ष, अजय पीरामल को 'मानद कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' (CBE) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यूके-इंडिया सीईओ फोरम की भारत की सह-अध्यक्षता के रूप में यूके-भारत व्यापार संबंधों के लिए सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।
  • कैमरून की एक्टिविस्ट 'सेसिल नदजेबेट' (Cécile Ndjebet) ने वनों के संरक्षण और उन पर निर्भर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए 'वंगारी मथाई फॉरेस्ट चैंपियंस अवॉर्ड 2022' जीता है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पुस्तक 'कबीता बिटान' (Kabita Bitan) के लिए 'बांग्ला अकादमी पुरस्कार' प्राप्त किया है, जो 900 से अधिक कविताओं का संग्रह है।
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबया राजपक्षे ने 12 मई को रानिल विक्रमसिंघे को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

लघु संचिका