चक्रवाती तूफान 'असानी' और 'करीम'

उपग्रह से प्राप्त छवियों द्वारा मई 2022 में हिंद महासागर क्षेत्र में जुड़वाँ चक्रवातों (twin cyclones) की पुष्टि की गई।

  • इनमें से एक उत्तरी गोलार्द्ध में और दूसरा दक्षिणी गोलार्द्ध में था, जिन्हें क्रमशः चक्रवात 'असानी' और चक्रवात 'करीम' नाम दिया गया है।
  • गंभीर चक्रवाती तूफान 'आसनी' की अनुमानित गति 100-110 किमी. प्रति घंटे से लेकर 120 किमी. प्रति घंटे तक थी।
  • 112 किलोमीटर प्रति घंटा की गति वाले चक्रवात करीम को श्रेणी II के तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
  • चक्रवात असानी का नामकरण श्रीलंका ने किया। सिंहली में इसका अर्थ 'क्रोध' होता है। चक्रवात करीम का नामकरण दक्षिण अफ्रीकी देश सेशेल्स द्वारा किया गया।

जुड़वां चक्रवात: जुड़वां चक्रवात वास्तव में दुर्लभ नहीं हैं। वायु और मानसून प्रणाली की परस्पर क्रिया पृथ्वी प्रणाली के साथ मिलकर इन समकालिक चक्रवातों का निर्माण करती है।

  • जुड़वां उष्णकटिबंधीय चक्रवात भूमध्यरेखीय रॉस्बी लहरों (Rossby waves) के कारण होते हैं। रॉस्बी लहरें समुद्र में लगभग 4,000-5,000 किलोमीटर की तरंग दैर्ध्य के साथ विशाल लहरें हैं। अक्सर इन लहरों से जुड़वां चक्रवात बनते हैं।

GK फैक्ट

  • रॉस्बी लहरों का नाम प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी कार्ल-गुस्ताफ रॉस्बी के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने सबसे पहले यह बताया था कि ये लहरें पृथ्वी के घूमने के कारण उत्पन्न होती हैं।

लघु संचिका