विश्व खाद्य पुरस्कार 2022

न्यूयॉर्क शहर में नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज (GISS) में एक वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक और जलवायु प्रभाव समूह की प्रमुख अमेरिका की सिंथिया रोसेनज्वेग (Cynthia Rosenzweig) ने 5 मई, 2022 को विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन से ‘विश्व खाद्य पुरस्कार 2022’ प्राप्त किया।

  • रोसेनज्वेग को जलवायु और खाद्य प्रणालियों के बीच संबंधों को समझने और विश्व भर में खाद्य उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के मॉडलिंग में उनके अग्रणी कार्य के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • रोसेनज्वेग नासा GISS में एक शोध वैज्ञानिक और 1994 से जलवायु प्रभाव समूह की प्रमुख हैं।

विश्व खाद्य पुरस्कार: यह पुरस्कार उन व्यक्तियों की उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जिन्होंने दुनिया में भोजन की गुणवत्ता, मात्रा या उपलब्धता में सुधार करके मानव विकास में योगदान दिया है।

  • ‘वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन’ द्वारा प्रदान किये जाने वाले इस पुरस्कार में 250,000 डॉलर की राशि प्रदान की जाती है। इस पुरस्कार को 'खाद्य और कृषि का नोबेल पुरस्कार' भी कहा जाता है।
  • डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन जिन्हें भारत में हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है, वर्ष 1987 में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे।

लघु संचिका