टेम्पलटन पुरस्कार 2022

नोबेल पुरस्कार विजेता सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, लेखक और एमआईटी में भौतिकी के प्रोफेसर फ्रैंक विल्जेक (Frank Wilczek) को 11 मई, 2022 को टेम्पलटन पुरस्कार 2022 (Templeton Prize 2022) से सम्मानित किया गया है।

  • प्रकृति के मूलभूत नियमों की फ्रैंक की खोज ने हमारे ब्रह्मांड को नियंत्रित करने वाली शक्तियों के बारे में हमारी समझ को बदल दिया है। टेम्पलटन पुरस्कार, के तहत वर्तमान में 13 लाख डॉलर से अधिक की राशि दी जाती है।
  • दिवंगत परोपकारी सर जॉन टेम्पलटन द्वारा 1972 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। टेम्पलटन पुरस्कार उन व्यक्तियों, जिनमें वैज्ञानिक, दार्शनिक, धार्मिक नेता औरबुद्धिजीवी शामिल हैं, को प्रदान किया जाता है, जो ब्रह्मांड और मानव जाति के गहनतम प्रश्नों का पता लगाने के लिए विज्ञान का उपयोग करते हैं। पहली बार टेम्पलटन पुरस्कार 1973 में मदर टेरेसा को प्रदान किया गया था।

लघु संचिका