हम्बोल्ट पेंगुइन

सितंबर 2021 में मुंबई के भायखला चिडि़याघर (Byculla Zoo) ने इस साल दो नए नन्हें हम्बोल्ट पेंगुइन (Humboldt penguin) को शामिल करने की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्यः हम्बोल्ट पेंगुइन कम से कम 17 पेंगुइन प्रजातियों में से एक मध्यम आकार की प्रजाति है।

  • सबसे बड़ा, एम्परर पेंगुइन (Emperor penguin), 4 फीट से अधिक लंबा होता है, जबकि लिटिल पेंगुइन (Little penguin) की अधिकतम लंबाई 1 फीट होती है। हम्बोल्ट पेंगुइन की औसत लंबाइ सिर्फ 2 फीट तक है।
  • पेंगुइन छः प्रजातियों में विभाजित हैं। हम्बोल्ट पेंगुइन (स्फेनिस्कस हम्बोल्टी) (Spheniscus humboldti) एक जीनस से संबंधित है, जिसे आमतौर पर ‘बैंडेड’ समूह ('banded' group) के रूप में जाना जाता है।
  • हम्बोल्ट पेंगुइन चिली और पेरू के प्रशांत तटों के लिए स्थानिक हैं।
  • इनका नाम हम्बोल्ट पेंगुइन इसलिए रखा गया है क्योंकि इनका आवास हम्बोल्ट धारा के पास स्थित है, जो ठंडे जल की विशेषता वाली एक महासागरीय जल धारा है।

जीके फ़ैक्ट

  • हम्बोल्ट पेंगुइन की आंखों के चारों ओर बड़े पैच होते हैं, जो उन्हें ठंडा रखने में मदद करते हैं। गर्म जलवायु का सामना करने की क्षमता के कारण हम्बोल्ट सबसे लोकप्रिय चिडि़याघर पेंगुइन में से एक है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी