खुली हवा में विकसित भारत की सबसे बड़ी फ़र्न वाटिका

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में 12 सितंबर, 2021 को खुली हवा में विकसित देश की सबसे बड़ी फर्न वाटिका या फर्नरी (fernery) का उद्घाटन फर्न के जाने-माने विशेषज्ञ नीलांबर कुनेथा ने किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः केंद्र की प्रतिपूरक वनीकरण योजना (CAMPA) के तहत उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा तीन साल की अवधि में फर्न वाटिका को विकसित किया गया है।

  • इसमें 120 विभिन्न प्रकार की फर्न प्रजातियों का संग्रह है और इससे ज्यादा फर्नों की प्रजातियां केवल तिरुवनंतपुरम स्थित जवाहर लाल नेहरू ट्रॉपिकल बॉटनिकल गार्डन एंड रिसर्च इंस्टिटयूट (TBGRI) में ही हैं।
  • हालांकि, यह पूरी तरह से प्राकृतिक परिवेश के साथ खुली हवा में विकसित देश की सबसे बड़ी फर्न वाटिका है। इसे 1,800 मीटर की ऊंचाई पर चार एकड़ में विकसित किया गया है।

फर्न क्या हैं? फर्न (पर्णांग) एक बिना पुष्प वाला पौधा है। इसको जड़, तना, पत्ती तीन-भागों में बाँटा जा सकता है।

  • यह बीजाणुधानियों से बीजाणु उत्पन्न करता है। इसी से नये पौधों की उत्पत्ति होती है। फर्न एक पूर्ण विकसित संवहनी प्रणाली वाला पहला पौधा है।
  • यह टेरिडोफाइटा (Pteridophyta) वर्ग के पौधे होते हैं। फर्न अपने सजावटी और औषधीय उपयोग के के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जीके फ़ैक्ट

  • पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा प्रतिपूरक वनीकरण प्रबंधन कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (CAMPA) को 2004 में पेश किया गया था।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी