भारत के वस्तुगत निर्यात में वृद्धि

22 जुलाई, 2022 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का वस्तुगत निर्यात (Merchandise Exports) 2022 के पहले 6 महीने में 27% बढ़कर 235 बिलियन डॉलर हो गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः पिछले वर्ष इसी अवधि में निर्यात 185.9 बिलियन डॉलर था। देश का आयात 2022 के जनवरी से जून के दौरान 361.1 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 258.6 बिलियन डॉलर था।

  • पिछले वित्त वर्ष में वस्तुगत निर्यात 400 बिलियन डॉलर के लक्ष्य की तुलना में 421.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था।
  • 2022 के जनवरी से जून के दौरान कुछ क्षेत्रें को छोड़ कर सभी बड़े क्षेत्रें में 26.7% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • चालू वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल-जून 2022) की पहली तिमाही के दौरान, देश का व्यापारिक निर्यात अप्रैल-जून 2021 की अवधि के दौरान 95,540 मिलियन डॉलर की तुलना में 118,960 मिलियन डॉलर रहा, जिसमें 24.51% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • अप्रैल-जून 2022 की अवधि के लिए वस्तुगत आयात 189.76 बिलियन डॉलर था, जो अप्रैल-जून 2021 की अवधि के दौरान 126-96 बिलियन डॉलर की तुलना में 49.47% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज करता है।
  • अप्रैल-जून 2022 के लिए व्यापारिक व्यापार घाटा अप्रैल-जून 2021 में 31.42 बिलियन डॉलर से 70.80 बिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया गया था, जो 125.34% की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है।
  • जून, 2022 के दौरान, भारत का व्यापारिक निर्यात साल-दर-साल 23.52% बढ़कर 40.13 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 57.55% बढ़कर 66.31 अरब डॉलर हो गया।

आर्थिक परिदृश्य