8 प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक

30 जून, 2022 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 8 प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक मई 2021 के सूचकांक की तुलना में मई 2022 में 18.1% तक बढ़ा है।


महत्वपूर्ण तथ्यः सीमेंट, कोयला, उर्वरक और बिजली उद्योगों के उत्पादन में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में मई 2022 में उच्च वृद्धि दर्ज की गई।

  • कोयला उद्योगों में 25.1% और उर्वरक उद्योगों में 22.8% की वृद्धि हुई। सीमेंट उद्योग में 26.3% की वृद्धि हुई और बिजली क्षेत्र में 22% की वृद्धि हुई। कच्चा तेल उद्योग मई 2021 के मुकाबले मई 2022 में 4.6% बढ़ा। मई 2021 की तुलना में मई 2022 में प्राकृतिक गैस उत्पादन में 7.0% की वृद्धि हुई।

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांकः 8 प्रमुख उद्योगों का सूचकांक, उत्पादन मात्र सूचकांक को संदर्भित करता है, जो 8 चयनित प्रमुख उद्योगों के सामूहिक और व्यक्तिगत उत्पादन प्रदर्शन को मापता है।

  • वर्तमान में आठ प्रमुख उद्योगों का भारांक निम्नलिखित हैः
    • पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (28.04%), बिजली (19.85%), स्टील (17.92%), कोयला उत्पादन (10.33%), कच्चा तेल (8.98%), प्राकृतिक गैस उत्पादन (6.88%), सीमेंट उत्पादन (5.37%), उर्वरक उत्पादन (2.63%)।
  • आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
  • इस सूचकांक का आधार वर्ष 2011-12 है।

आर्थिक परिदृश्य