सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1-वैश्विक प्रतियोगित्व रिपोर्ट (ग्लोबल कम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट) कौन प्रकाशित करता है?

  1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
  2. संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलप्मेंट)
  3. विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम)
  4. विश्व बैंक


2-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट करप्शन (UNCAC)] का ‘भूमि, समुद्र और वायुमार्ग से प्रवासियों की तस्करी के विरुद्ध एक प्रोटोकॉल’ होता है।
  2. UNCAC अब तक का सबसे पहला विधितः बाध्यकारी सार्वभौम भ्रष्टाचार-निरोधी लिखत है।
  3. राष्ट्र-पार संगठित अपराध के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन [यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट ट्रांसनैशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (UNTOC)] की एक विशिष्टता ऐसे एक विशिष्ट अध्याय का समावेशन है, जिसका लक्ष्य उन संपत्तियों को उनके वैध स्वामियों को लौटाना है, जिनसे वे अवैध तरीके से ले ली गई थीं।
  4. मादक द्रव्य और अपराध विषयक संयुक्त राष्ट्र कार्यालय [यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC)] संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों द्वारा UNCAC और UNTOC दोनों के कार्यान्वयन में सहयोग करने के लिए अधिदेशित है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1-किसी देश के ‘नाभिकीय पूर्तिकर्ता समूह’ के सदस्य बनने का/के क्या परिणाम है/हैं?

  1. इसकी पहुंच नवीनतम और सबसे कुशल परमाणु प्रौद्योगिकियों तक हो जाएगी।
  2. यह स्वमेव ‘‘नाभिकीय आयुध अप्रसार संधि’’ (एन-पी-टी) का सदस्य बन जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


2-‘‘विधि का नियम सूचकांक’’ (रूल ऑफ लॉ इंडेक्स) को निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी किया जाता है?

  1. एमनेस्टी इंटरनेशनल
  2. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
  3. संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयुक्त कार्यालय
  4. विश्व न्याय परियोजना


3-बिलकुल हाल में, निम्नलिखित में से किन देशों में लाखों लोग या तो भयंकर अकाल एवं कुपोषण से प्रभावित हुए, या उनकी युद्ध/संजातीय संघर्ष के चलते उत्पन्न भुखमरी के कारण मृत्यु हुई?

  1. अंगोला और जाम्बिया
  2. मोरक्को और ट्यूनीशिया
  3. वेनेजुएला और कोलंबिया
  4. यमन और दक्षिण सूडान


4-कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित पद ‘‘टू-स्टेट सोल्यूशन’’ किसकी गतिविधियों के संदर्भ में आता है?

  1. चीन
  2. इजराइल
  3. इराक
  4. यमन


5-भारत के संदर्भ में ‘अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आई.ए.ई.ए)’ के ‘अतिरिक्त नयाचार (एडीशनल प्रोटोकॉल)’ का अनुसमर्थन करने का निहितार्थ क्या है?

  1. असैनिक परमाणु रिऐक्टर आई.ए.ई.ए. के रक्षोपायों के अधीन आ जाते हैं।
  2. सैनिक परमाणु अधिष्ठान आई-ए-ई-ए- के निरीक्षण के अधीन आ जाते हैं।
  3. देश के पास नाभिकीय पूर्तिकर्ता समूह (एन-एस-जी-) से यूरेनियम के क्रय का विशेषाधिकार हो जाएगा।
  4. देश स्वतः एन-एस-जी- का सदस्य बन जाता है।


6-निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिएः

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. कनाडा
  3. चीन
  4. भारत
  5. जापान
  6. यू-एस-ए-

उपर्युक्त में से कौन-कौन आसियान (ए-एस-इ-ए-एन-) के ‘मुक्त व्यापार भागीदारों’ में से हैं?

  1. 1, 2, 4 और 5
  2. 3, 4, 5 और 6
  3. 1, 3, 4 और 5
  4. 2, 3, 4 और 6


7-कभी-कभी समाचार में उल्लिखित ‘टर्मिनल हाई ऑल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (टी-एच-ए-ए-डी)’ क्या है?

  1. इजराइल की एक राडार प्रणाली
  2. भारत का घरेलू मिसाइल-प्रतिरोधी कार्यक्रम
  3. अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली
  4. जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक रक्षा सहयोग


सिविल सेवा परीक्षा 2017


1-निम्नलिखित में से कौन, विश्व के देशों के लिए ‘सार्वभौम लैंगिक अन्तराल सूचकांक (ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स)’ का श्रेणीकरण प्रदान करता है?

  1. विश्व आर्थिक मंच
  2. UN मानव अधिकार परिषद
  3. UN वूमन
  4. विश्व स्वास्थ्य संगठन


2-समाचारों में आने वाला ‘डिजिटल एकल बाजार कार्यनीति (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी)’ पद किसे निर्दिष्ट करता है?

  1. asean को
  2. brics को
  3. EU को
  4. G20 को


3-‘आवास और शहरी विकास पर एशिया पैसिफिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (apmchud)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. प्रथम apmchud भारत में 2006 में संपन्न हुआ, जिसका विषय ‘उभरते शहरी रूप - नीति प्रतिक्रियाएं और शासन संरचना’ था।
  2. भारत सभी वार्षिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलनों की मेजबानी, adb, apec और aseanकी सहभागिता से करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


4-सार्वभौम अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी)

  1. एशिया में अवसंरचना के उन्नयन के लिए ASEAN का उपक्रमण है, जो एशियाई विकास बैंक द्वारा दिए गए साख (क्रेडिट) से वित्तपोषित है।
  2. गैर-सरकारी क्षेत्रक और संस्थागत निवेशकों की पूंजी का संग्रहण कर सकने के लिए विश्व बैंक का सहयोग है, जो जटिल अवसंरचना सरकारी-गैर-सरकारी भागीदारियों (PPPs) की तैयारी और संरचना निर्माण को सुकर बनाता है।
  3. OECD के साथ कार्य करने वाले विश्व के प्रमुख बैंकों का सहयोग है, जो उन अवसंरचना परियोजनाओं को विस्तारित करने पर केंद्रित है, जिनमें गैर-सरकारी विनिवेश संग्रहित करने की क्षमता है।
  4. unctad द्वारा वित्तपोषित उपक्रमण है, जो विश्व में अवसंरचना के विकास को वित्तपोषित करने और सुकर बनाने का प्रयास करता है।


5-बेहतर नगरीय भविष्य की दिशा में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र पर्यावास (UN-Habitat) की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावास को आज्ञापित किया गया है कि वह सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से धारणीय ऐसे कस्बों और शहरों को संवर्धित करे जो सभी को पर्याप्त आश्रय प्रदान करते हों।
  2. इसके साझीदार सिर्फ सरकारें या स्थानीय नगर प्राधिकरण ही हैं।
  3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावास, सुरक्षित पेय जल व आधारभूत स्वच्छता तक पहुंच बढ़ाने और गरीबी कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के समग्र उद्देश्य में योगदान करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. 1, 2 और 3
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 1


6-हिंद महासागर नौसैनिक परिसंवाद (सिम्पोजियम) (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. प्रारंभी (इनॉगुरल) IONS भारत में 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में हुआ था।
  2. IONS एक स्वैच्छिक पहल है, जो हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्रतटवर्ती देशों (स्टेट्स) की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना चाहता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


7-‘व्यापक-आधारयुक्त व्यापार और निवेश करार (ब्रॉड-बेस्ड ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट/BTIA)’ कभी-कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के सन्दर्भ में दिखाई पड़ता है?

  1. यूरोपीय संघ
  2. खाड़ी सहयोग परिषद
  3. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
  4. शंघाई सहयोग संगठन


8-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत ने WTO के व्यापार सुकर बनाने के करार (TFA) का अनुसमर्थन किया है।
  2. TFA, WTO के बाली मंत्रिस्तरीय पैकेज 2013 का एक भाग है।
  3. TFA, जनवरी 2016 में प्रवृत्त हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


9-भारत द्वारा चाबहार बंदरगाह विकसित करने का क्या महत्व है?

  1. अफ्रीकी देशों से भारत के व्यापार में अपार वृद्धि होगी।
  2. तेल-उत्पादक अरब देशों से भारत के संबंध सुदृढ़ होंगे।
  3. अफगानिस्तान और मध्य एशिया में पहुंच के लिए भारत को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
  4. पाकिस्तान, इराक और भारत के बीच गैस पाइपलाइन का संस्थापन सुकर बनाएगा और उसकी सुरक्षा करेगा।


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1-निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह/वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है?

  1. अल्प-पोषण
  2. शिशु वृद्धिरोधन
  3. शिशु मृत्यु दर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. 1, 2 और 3
  4. केवल 1 और 3


2-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

समाचारों में कभी-कभी
उल्लिखित समुदाय
किसके मामले में
1.कुर्द बांग्लादेश
2.मधेसी नेपाल
3.रोहिंग्या म्यांमार

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. केवल 3


3-रासायनिक आयुध निषेध संगठन (Organization for the Prohibition of Chemical Weapons - OPCW) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह यूरोपीय संघ का एक संगठन है, जिसका nato तथा WHO से कार्यकारी संबंध है।
  2. यह नए शस्त्रें के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है।
  3. यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरुद्ध सहायता एवं संरक्षण प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4-‘ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (Trans-Pacific Partnership)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह चीन और रूस को छोड़कर प्रशांत महासागर तटीय सभी देशों के मध्य एक समझौता है।
  2. यह केवल तटवर्ती सुरक्षा के प्रयोजन से किया गया सामरिक गठबंधन है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


5-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन (इंडिया-अफ्रीका सम्मिट)

  1. जो 2015 में हुआ, तीसरा सम्मेलन था
  2. की शुरुआत वास्तव में 1951 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


6-‘ग्रीज्ड लाइट्निंग-10 (GL-10)’, जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ, क्या है?

  1. NASA द्वारा परीक्षित विद्युत विमान
  2. जापान द्वारा डिजाइन किया गया सौर शक्ति से चलने वाला दो सीटों वाला विमान
  3. चीन द्वारा लांच की गई अंतरिक्ष वेधशाला
  4. ISRO द्वारा डिजाइन किया गया पुनरोपयोगी रॉकेट


7-'Doctors Without Borders (Medecins Sans Frontieres)', जो प्रायः समाचारों में आया है, है

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक प्रभाग
  2. एक गैर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन
  3. यूरोपीय संघ द्वारा प्रायोजित एक अंतःसरकारी एजेंसी
  4. संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी


8-कभी-कभी समाचारों में आने वाले ‘बिटकॉइन्स (Bitcoins)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. बिटकॉइन्स की खोज-खबर देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी जाती है।
  2. बिटकॉइन के पते वाला कोई भी व्यक्ति, बिटकॉइन के पते वाले किसी अन्य व्यक्ति को बिटकॉइन्स भेज सकता है या उससे प्राप्त कर सकता है।
  3. ऑनलाइन अदायगी, दोनों तरफ में से किसी भी तरफ की पहचान जाने बिना, की जा सकती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


9-निम्नलिखित में से कौन ‘खाड़ी सहयोग परिषद (गल्फ कोऑपरेशन काउन्सिल)’ का सदस्य नहीं है?

  1. ईरान
  2. सऊदी अरब
  3. ओमान
  4. कुवैत


10-कभी-कभी समाचारों में आनेवाला ‘बेल्ट एन्ड रोड इनिशिएटिव (Belt and Road Initiative)’ किसके मामलों के संदर्भ में आता है?

  1. अफ्रीकी संघ
  2. ब्राजील
  3. यूरोपीय संघ
  4. चीन


11-‘रीजनल कॉम्प्रिहेन्सिव इकॉनॉमिक पार्टनरशिप (Regional Comprehensive Economic Partnership)' पद प्रायः समाचारों में देशों के एक समूह के मामलों के संदर्भ में आता है। देशों के उस समूह को क्या कहा जाता है?

  1. G 20
  2. ASEAN
  3. SCO
  4. SAARC


12-भारत ‘अंतरराष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor)’ का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?

  1. यह विद्युत उत्पादन के लिए यूरेनियम की जगह थोरियम प्रयुक्त कर सकता है।
  2. यह उपग्रह मार्गनिर्देशन (सैटेलाइट नैविगेशन) में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर
  3. सकता है।
  4. यह विद्युत उत्पादन में अपने विखंडन (फिशन) रिएक्टरों की दक्षता में तेजी से सुधार ला सकता है।
  5. यह विद्युत उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूजन) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है।


13-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) को 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रारंभ किया गया था।
  2. इस गठबंधन में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश सम्मिलित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


14-समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाला ‘यूरोपीय स्थिरता तंत्र (European Stability Mechanism)’ क्या है?

  1. मध्य-पूर्व से लाखों शरणार्थियों के आने के प्रभाव से निपटने के लिए EU द्वारा बनाई गई एक एजेंसी
  2. EU की एक एजेंसी, जो यूरोक्षेत्र (यूरोजोन) के देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है
  3. सभी द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय व्यापार समझौतों को सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी
  4. सदस्य राष्ट्रों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी


15-हाल ही में बना द मैन हू न्यू इनफिनिटि (The Man Who Knew Infinity) शीर्षक वाला चलचित्र किसके जीवनचरित पर आधारित है?

  1. एस- रामानुजन
  2. एस- चंद्रशेखर
  3. एस- एन- बोस
  4. सी-वी- रमन


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1-हाल ही में समाचारों में आई ‘फोर्टालेजा उद्घोषणा (फोर्टालेजा डिक्लरेशन)’ निम्नलिखित में से किसके मामलों से संबन्धित है?

  1. ASEAN
  2. BRICS
  3. OECD
  4. WTO


2-निम्नलिखित में से किनका, इबोला विषाणु के प्रकोप के लिए हाल ही में समाचारों में बार-बार उल्लेख हुआ?

  1. सीरिया और जॉर्डन
  2. गिनी, सिएरा लिओन और लाइबेरिया
  3. फिलीपीन्स और पापुआ न्यू गिनी
  4. जमैका, हैती और सुरिनाम


3-‘विश्व आर्थिक सम्भावना (ग्लोबल इकनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स)’ रिपोर्ट आवधिक रूप से निम्नलिखित में से कौन जारी करता है?

  1. एशिया विकास बैंक
  2. यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (यूरोपियन बैंक फॅार रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेन्ट)
  3. यू.एस. फेडरल रिजर्व बैंक
  4. विश्व बैंक


4-‘ऐग्रीमेंट ऑन एग्रीकल्चर (Agreement on Agriculture)’ ‘एग्रीमेंट ऑन दि एप्लीकेशन ऑफ सैनिटरी ऐंड फाइटोसैनिटरी मेजर्स (Agreement on the Application of Sanitary and Phytosanitary Measures)’ और ‘पीस क्लॉज (Peace Clause)’ शब्द प्रायः समाचारों में किसके मामलों के सन्दर्भ में आते हैं?

  1. खाद्य और कृषि संगठन
  2. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का रूपरेखा सम्मेलन
  3. विश्व व्यापार संगठन
  4. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम


5-‘गोलन हाइट्स’ के नाम से जाना जाने वाला क्षेत्र निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित घटनाओं के सन्दर्भ में यदा-कदा समाचारों में आता है?

  1. मध्य एशिया
  2. मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट)
  3. दक्षिण-पूर्व एशिया
  4. मध्य अफ्रीका


6-ऐम्नेस्टी इंटरनैशनल क्या है?

  1. गृहयुद्धों के शरणार्थियों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक अभिकरण
  2. विश्वव्यापी मानव अधिकार आंदोलन
  3. अति निर्धन लोगों की मदद के लिए एक गैर-सरकारी स्वैच्छिक संगठन
  4. युद्ध से विनष्ट हुए क्षेत्रें में चिकित्सा आकस्मिकताओं को पूरा करने के लिए एक अन्तर-सरकारी अभिकरण


7-मेकांग-गंगा सहयोग में, जो छः देशों की पहल है, निम्नलिखित में से कौन-सा/से देश प्रतिभागी नहीं है/हैं?

  1. बांग्लादेश
  2. कम्बोडिया
  3. चीन
  4. म्यांमार
  5. थाईलैंड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. 2, 3 और 4
  3. 1 और 3
  4. 1, 2 और 5


8-‘क्षेत्रीय सहयोग के लिए हिन्द महासागर रिम संघ [इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (IOR-ARC)] के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. इनकी स्थापना अत्यन्त हाल ही में समुद्री डकैती की घटनाओं और तेल अधिप्लाव (आयल स्पिल्स) की दुर्घटनाओं के प्रतिक्रियास्वरूप की गई है।
  2. यह एक ऐसी मैत्री है जो केवल समुद्री सुरक्षा हेतु है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


9-दक्षिण-पश्चिमी एशिया का निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश भूमध्यसागर तक फैला नहीं है?

  1. सीरिया
  2. जॉर्डन
  3. लेबनान
  4. इजराइल


10-प्रायः समाचारों में देखी जाने वाली ‘बीजिंग घोषणा और कार्रवाई मंच (बिजिंग डिक्लरेशन एंड प्लैटफॉर्म फॅार ऐक्शन)’ निम्नलिखित में से क्या है?

  1. क्षेत्रीय आतंकवाद से निपटने की एक कार्यनीति (स्ट्रैटजी), शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन) की बैठक का एक परिणाम
  2. एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में धारणीय आर्थिक संवृद्धि की एक कार्य-योजना, एशिया-प्रशान्त आर्थिक मंच (एशिया-पैसिफिक इकनॉमिक फोरम) के विचार-विमर्श का एक परिणाम
  3. महिला सशक्तिकरण हेतु एक कार्यसूची, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन का एक परिणाम
  4. वन्य जीवों के दुर्व्यापार (ट्रैफिकिंग) की रोकथाम हेतु कार्यनीति, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट) की एक उद्घोषणा


11-निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिएः

  1. चीन
  2. फ्रांस
  3. भारत
  4. इजराइल
  5. पाकिस्तान

उपर्युक्त में से कौन-से, परमाणु शस्त्रें के अप्रसार विषयक संधि (ट्रीटी ऑन द नॉन्-प्रोलिफरेशन ऑफ न्यूक्लीयर वेपन्स) जिसे सामान्यतः परमाणु अप्रसार संधि (न्यूक्लीयर नॉन्-प्रोलिफरेशन ट्रीटी) (NPT) के नाम से जाना जाता है, की मान्यता के अनुसार, परमाणु शस्त्र-सम्पन्न राज्य (न्यूक्लीयर वेपन्स स्टेट्स) हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1, 3, 4 और 5
  3. केवल 2, 4 और 5
  4. 1, 2, 3, 4 और 5


12-भारत निम्नलिखित में से किसका/किनका सदस्य है?

  1. एशिया प्रशान्त आर्थिक सहयोग (एशिया- पैसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन)
  2. दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशन्स)
  3. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2 और 3
  4. भारत इनमें से किसी का सदस्य नहीं है


सिविल सेवा परीक्षा 2014


1-BRICS के रूप में ज्ञान देशों के एक समूह के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. BRICS का पहला शिखर सम्मेलन रिओ दे जेनेरो में 2009 में हुआ था।
  2. दक्षिण अफ्रीका BRICS समूह में अन्त में शामिल हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


2-हाल ही में एक जन-विद्रोह शृंखला, जिसे ‘अरब स्प्रिंग’ कहा गया, मूलतः किस देश से शुरू हुई?

  1. मिस्र (ईजिप्ट)
  2. लेबनॉन
  3. सीरिया
  4. ट्यूनीशिया


3-निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिएः

  1. डेनमार्क
  2. जापान
  3. रशियन फेडरेशन
  4. यूनाइटेड किंगडम
  5. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका

उपर्युक्त में से कौन-से ‘आर्कटिक काउन्सिल’ के सदस्य हैं?

  1. 1, 2 और 3
  2. 2, 3 और 4
  3. 1, 4 और 5
  4. 1, 3 और 5


4-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

क्षेत्र जो प्रायः समाचारों मे आता है देश
1-चेचन्या रशियन फेडरेशन
2-दारफुर माली
3-स्वात घाटी इराक

उपयुक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


5-‘पृथ्वी काल’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह UNEP तथा UNESCO का उपक्रमण है।
  2. यह एक आन्दोलन है, जिसमें प्रतिभागी प्रतिवर्ष एक निश्चित दिन, एक घण्टे के लिए बिजली बन्द कर देते हैं।
  3. यह जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता लाने वाला आन्दोलन है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


6-निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है?

  1. अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
  2. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
  3. विधि आर्थिक फोरम
  4. विश्व बैंक