आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण – त्रैमासिक बुलेटिन (जनवरी-मार्च 2021)

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने 30 नवंबर, 2021 को आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) त्रैमासिक बुलेटिन (जनवरी-मार्च 2021) के निष्कर्ष जारी किए।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह वर्तमान तिमाही बुलेटिन इस शृंखला में 10वां बुलेटिन था।

बेरोजगारी दर (UR): यह श्रम बल में व्यक्तियों के बीच बेरोजगार व्यक्तियों का प्रतिशत है।

  • जनवरी-मार्च 2021 में शहरी क्षेत्रें में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर 9.3% हो गई, जो पिछले वर्ष के इसी अवधि में 9.1% थी। अक्टूबर-दिसंबर 2020 में यह 10.3% थी।

श्रम बल भागीदारी दर (LFPR): इसे जनसंख्या में श्रम बल में व्यक्तियों (यानी काम कर रहे या काम की तलाश या काम के लिए उपलब्ध) के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है।

श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR): WPR को जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है।

शहरी क्षेत्रें में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर (UR), श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) और श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) के आंकड़े वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (CWS) के अनुसार-

जनवरी-मार्च 2021 जनवरी-मार्च 2020 अक्टूबर-दिसंबर 2020
बेरोजगारी दर 9.3% 9.1% 10.3%
बेरोजगारी दर (पुरुष) 8.6% 8.6% 9.5%
बेरोजगारी दर (महिला) 11.8% 10.6% 13.1%
श्रम बल भागीदारी दर 47.5% 48.1% 47.3%
श्रमिक जनसंख्या अनुपात 43.1% 43.7% 42.4%

आर्थिक परिदृश्य