मोरमुगाओ बदंरगाह पर नदी क्रूज सेवा

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 11 दिसंबर, 2021 को गोवा स्थित मोरमुगाओ बंदरगाह (Mormugao Port) पर नदी क्रूज सेवा का शुभारंभ किया।

  • महत्वपूर्ण तथ्यः पर्यटकों को गोवा की संस्कृति और इतिहास का पूरा अनुभव दिलाने के लिए सभी प्रस्तावित मार्गों पर तुरंत सेवाएं शुरू की जाएंगी।
  • सेवा उद्योग होने के चलते बंदरगाह एग्जिम यानी आयात-निर्यात के साथ-साथ घरेलू क्षेत्रें को भी सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
  • मोरमुगाओ बंदरगाह के अद्वितीय बंदरगाह होने के कारण इसमें मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, उत्कृष्ट कार्गाे संचालन सुविधाएं, उच्च उत्पादकता सुव्यवस्थित प्रशासन और समर्पित कार्यबल है। इस कारण यह बंदरगाह भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे सक्षम बंदरगाहों में शामिल है।

जीके फ़ैक्ट

  • मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट भारत के पश्चिमी तट पर गोवा के तटीय राज्य में एक बंदरगाह है। 1885 में एक प्राकृतिक बंदरगाह की साइट पर इसकी शुरुआत की गई थी, यह भारत के सबसे पुराने बंदरगाहों में से एक है। 1964 में मोरमुगाओ को एक ‘प्रमुख बंदरगाह’ (major Port) के रूप में घोषित किया गया था।

आर्थिक परिदृश्य