इनफि़निटी फ़ोरम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिसंबर, 2021 को इनफिनिटी फोरम (InFinity Forum) का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः इनफिनिटी फोरम फिनटेक पर एक विचारशील नेतृत्वकारी फोरम है।

  • यह कार्यक्रम 3 और 4 दिसंबर, 2021 को गिफ्रट सिटी और ब्लूमबर्ग के सहयोग से भारत सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) द्वारा आयोजित किया गया।
  • फोरम के पहले संस्करण में इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और यूनाइटेड किंगडम भागीदार देश थे।
  • फोरम विभिन उपविषयों (sub-theme) के साथ ‘बियॉन्ड’ (Beyond) विषय पर केंद्रित था।
  • उपविषयों में ‘सीमाओं से परे फिनटेक’ (वैश्विक विकास हेतु भौगोलिक सीमाओं से परे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना), ‘वित्त से परे फिनटेक’ (स्पेसटेक, ग्रीनटेक और एग्रीटेक जैसे उभरते क्षेत्रें के साथ अभिसरण) तथा ‘फिनटेक बियॉन्ड नेक्स्ट’ (क्वांटम कंप्यूटिंग पर फोकस) शामिल थे।

जीके फ़ैक्ट

  • अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत स्थापित किया गया है। इसका मुख्यालय GIFT सिटी, गांधीनगर गुजरात में है।

आर्थिक परिदृश्य