सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कला एवं संस्कृति - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1-किसके राज्य में ‘कल्याण मंडप’ की रचना मंदिर-निर्माण का एक विशिष्ट अभिलक्षण था?

  1. चालुक्य
  2. चंदेल
  3. राष्ट्रकूट
  4. विजयनगर


2-मियां तानसेन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. सम्राट अकबर द्वारा इन्हें दी गई उपाधि तानसेन थी।
  2. तानसेन ने हिन्दू देवी-देवताओं से संबंधित ध्रुपदों की रचना की।
  3. तानसेन ने अपने संरक्षकों से संबंधित गानों की रचना की।
  4. तानसेन ने अनेक रागों की मौलिक रचना की।


3-इनमें से किस मुगल सम्राट ने सचित्र पांडुलिपियों से ध्यान हटाकर चित्रधार (एलबम) और वैयक्तिक रूपचित्रें पर अधिक जोर दिया?

  1. हुमायूं
  2. अकबर
  3. जहांगीर
  4. शाहजहां


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1-भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. त्यागराज की अधिकांश कृतियां भगवान कृष्ण की स्तुति के भक्ति गीत हैं।
  2. त्यागराज ने अनेक नए रागों का सृजन किया।
  3. अन्नमाचार्य और त्यागराज समकालीन हैं।
  4. अन्नमाचार्य कीर्तन भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति के भक्ति गीत हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 4
  3. 1, 2 और 3
  4. 2, 3 और 4


2- भारत में सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा तथा खानकाह के निर्माण में सफेद संगमरमर का प्रयोग हुआ था।
  2. लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के निर्माण में लाल-बलुआ पत्थर और संगमरमर का प्रयोग हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


3-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

परम्परा राज्य
1-चपचार कुट त्यौहार मिजोरम
2-खोंगजॉम परवा गाथागीत मणिपुर
3-थांग-टा नृत्य सिक्किम

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. केवल 3
  4. 2 और 3


4-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

शिल्प किस राज्य की परंपरा
पुथुक्कुलि शॉल तमिलनाडु
सुजनी कढ़ाई महाराष्ट्र
उप्पाडा जामदानी साड़ी कर्नाटक

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1
  2. 1 और 2
  3. केवल 3
  4. 2 और 3


5-सुप्रसिद्ध चित्र ‘‘बणी-ठणी’’ किस शैली का है?

  1. बूंदी शैली
  2. जयपुर शैली
  3. कांगड़ा शैली
  4. किशनगढ़ शैली


सिविल सेवा परीक्षा 2017


1-बोधिसत्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रायः(Oft-Illustrated) चित्रित चित्रकारी है, जो

  1. अजंता में है
  2. बदामी में है
  3. बाघ में है
  4. एलोरा में है


2-मणिपुरी संकीर्तन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह गीत और नृत्य का प्रदर्शन है।
  2. केवल करताल (सिमबॅल) ही वह एकमात्र वाद्ययंत्र है, जो इस प्रदर्शन में प्रयुक्त होता है।
  3. यह भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिए प्रदर्शित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. 1, 2 और 3
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 1


3-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

परम्पराएं समुदाय
चलिहा साहिब उत्सव सिंधियों का
वारी-वारकरी संथालों का

ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


4-निम्नलिखित में से कौन-सा/से सूर्य मंदिरों के लिए विख्यात है/हैं?

  1. अरसवल्ली
  2. अमरकंटक
  3. ओंकारेश्वर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1-अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं?

  1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
  2. दोनों का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से संबंध है।
  3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है


2-भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों (Chronicles), राजवंशीय इतिहासों (Dynastic Histories) तथा वीरागाथाओं (Epictales) को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था?

  1. श्रमण
  2. परिव्राजक
  3. अग्रहारिक
  4. मगध


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1-भारत के कला और पुरातात्विक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से किस एक का सबसे पहले निर्माण किया गया था?

  1. भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर
  2. धौली स्थित शैलकृत हाथी
  3. महाबलिपुरम स्थित शैलकृत स्मारक
  4. उदयगिरि स्थित वराह मूर्ति


2-कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट करती है-

  1. दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
  2. पूर्वोत्तर भारत में बांस के हस्तशिल्प पर हाथ से किया गया चित्रंकन
  3. भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ऊनी वस्त्र पर ठप्पे (ब्लॉक) से की गई चित्रकारी
  4. उत्तर-पश्चिमी भारत में सजावटी रेशमी वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी


सिविल सेवा परीक्षा 2014


1-भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में ‘पंचायतन’ शब्द किसे निर्दिष्ट करता है?

  1. ग्राम के ज्येष्ठ-जनों की सभा
  2. धार्मिक सम्प्रदाय
  3. मन्दिर रचना-शैली
  4. प्रशासनिक अधिकारी


2-विख्यात सत्रीया नृत्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सत्रीया, संगीत, नृत्य तथा अभिनय का सम्मिश्रण है।
  2. यह असम के वैष्णवों की शताब्दियों पुरानी जीवन्त परम्परा है।
  3. यह तुलसीदास, कबीर और मीराबाई द्वारा रचित भक्ति-गीतों के शास्त्रीय रागों तथा तालों पर आधारित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-भारत की कला व संस्कृति के इतिहास के सम्बन्ध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

विख्यात मूर्तिशिल्प स्थल
1-बुद्ध के महापरिनिर्वाण की एक भव्य
प्रतिमा,जिसमें ऊपर की ओर अनेकों दैवी संगीतज्ञ तथा
नीचे की ओर उनके दुखी अनुयायी दर्शाए गए हैं
अजन्ता
2-प्रस्तर पर उत्कीर्ण विष्णु के वराह
अवतार की विशाल प्रतिमा, जिसमें वह देवी पृथ्वी
को गहरे विक्षुब्ध सागर से उबारते दर्शाए गए हैं
माउंट आबू
3-विशाल गोलाश्मों पर उत्कीर्ण
अर्जुन की तपस्या/गंगा-अवतरण
मामल्लपुरम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4-भारत की संस्कृति एवं परम्परा के सन्दर्भ में ‘कलारीपयट्टू’ क्या है?

  1. यह शैवमत का प्राचीन भक्ति पंथ है, जो अभी भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में प्रचलित है
  2. यह कांसे और पीतल के काम की एक प्राचीन शैली है, जो अभी भी कोरोमण्डल क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में पाई जाती है
  3. यह नृत्य-नाटिका का एक प्राचीन रूप है और मालाबार के उत्तरी हिस्से में एक जीवन्त परम्परा है
  4. यह एक प्राचीन मार्शल कला है और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में जीवन्त परम्परा है


5-भारत में बौद्ध इतिहास, परम्परा और संस्कृति के सम्बन्ध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

विख्यात तीर्थस्थल अवस्थान
1-टाबो मठ अौर मन्दिर संकुल स्पीति घाटी
2-ल्होत्सव लाखांग मन्दिर, नको जंस्कार घाटी
3-अल्वी मन्दिर संकुल लद्दाख

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


6-मंगानियार के नाम से जाना जाने वाला लोगों का समुदाय-

  1. पूर्वोत्तर भारत में अपनी मार्शल कलाओं के लिए विख्यात है
  2. पश्चिमोत्तर भारत में अपनी संगीत परम्परा के लिए विख्यात है
  3. दक्षिण भारत में अपने शास्त्रीय गायन संगीत के लिए विख्यात है
  4. मध्य भारत में पच्चीकारी परम्परा के लिए विख्यात है


7-निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिएः

  1. गुजराती
  2. कन्नड़
  3. तेलुगू

उपयुक्त में से किसको/किनको सरकार ने ‘श्रेण्य’ (क्लासिकी) भाषा/भाषाएं घोषित किया है?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


8-भारत के सम्प्रतीक के नीचे उत्कीर्ण भारत की राष्ट्रीय आदर्शोक्ति ‘सत्यमेव जयते’ कहां से ली गई है?

  1. कठ उपनिषद्
  2. छांदोग्य उपनिषद्
  3. ऐतरेय उपनिषद्
  4. मुंडक उपनिषद्


9-भारत के निम्नलिखित नगरों पर विचार कीजिएः

  1. भद्राचलम
  2. चंदेरी
  3. कांचीपुरम
  4. करनाल

उपर्युक्त में से कौन-कौन से पारम्परिक साड़ी/वस्त्र उत्पादन के लिए सुख्यात हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. 1, 2 और 3
  4. 1, 3 और 4


10-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः-

  1. गरबाःगुजरात
  2. मोहिनीअट्टमःओडिशा
  3. यक्षगानःकर्नाटक

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2013


1-भारतीय शिलावस्तु के इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. बादामी की गुफाएं भारत की प्राचीनतम अवशिष्ट शैलकृत गुफाएं हैं।
  2. बाराबर की शैलकृत गुफाएं सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा मूलतः आजीविकों के लिए बनवाई गई थी।
  3. एलोरा में, गुफाएं विभिन्न धर्मों के लिए बनाई गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


2-कुछ शैलकृत बौद्ध गुफाओं को चैत्य कहते हैं, जबकि अन्य को विहार। दोनों में क्या अन्तर है?

  1. विहार पूजा-स्थल होता है, जबकि चैत्य बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है
  2. चैत्य पूजा-स्थल होता है, जबकि विहार बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है
  3. चैत्य गुफा के दूर के सिरे पर स्तूप होता है, जबकि विहार गुफा पर अक्षीय कक्ष होता है
  4. दोनों में कोई वस्तुपरक अन्तर नहीं होता


3-निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों पर विचार कीजिएः

  1. अजन्ता की गुफाएं
  2. लेपाक्षी मन्दिर
  3. सांची स्तूप

उपर्युक्त स्थलों में से कौन-सा/से भित्ति चित्रकला के लिए भी जाना जाता है/जाने जाते हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


4-भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, नृत्य एवं नाट्य-कला की एक मुद्रा जिसे ‘त्रिभंग’ कहा जाता है, प्राचीन काल से आज तक भारतीय कलाकारों को अतिप्रिय रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन इस मुद्रा को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है?

  1. एक पाँव मोड़ा जाता है और देह थोड़ी, किन्तु विपरीत दिशा में कटि एवं ग्रीवा पर वक्र की जाती है
  2. मुख अभिव्यंजनाएं, हस्तमुद्राएं एवं आसज्जा कतिपय महाकाव्य अथवा ऐतिहासिक पात्रें को प्रतीकात्मक रूप में व्यक्त करने के लिए संयोजित की जाती हैं
  3. देह, मुख एवं हस्तों की गति का प्रयोग स्वयं को अभिव्यक्त करने अथवा एक कथा कहने के लिए किया जाता है
  4. मंद स्मिति, थोड़ी वक्र कटि एवं कतिपय हस्तमुद्राओं पर बल दिया जाता है, प्रेम एवंशृंगार की अनुभूतियों को अभिव्यक्त करने के लिए


सिविल सेवा परीक्षा 2012


1-नागर द्रविड़ और वेसर है

  1. भारतीय उपमहाद्वीप के तीन मुख्य जातीय समूह
  2. तीन मुख्य भाषा वर्ग, जिनमें भारत की भाषाओं को विभक्त किया जा सकता है
  3. भारतीय मन्दिर वास्तु की तीन मुख्य शैलियां
  4. भारत में प्रचलित तीन मुख्य संगीत घरानें


2-सदियों से भारत में जीवित रही एक प्रमुख परम्परा ‘ध्रुपद’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. ध्रुपद की उत्पत्ति तथा विकास मुगल काल में राजपूत राज्यों में हुआ।
  2. ध्रुपद प्रमुखतः भक्ति और अध्यात्म का संगीत है।
  3. ध्रुपद आलाप मंत्रें से लिए गए संस्कृत अक्षरों पर आधारित है।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. 1,2 और 3
  4. उपर्युक्त में से कोई भी सही नही है


3-कूचिपुडी तथा भरतनाटड्ढम नृत्यों के बीच क्या भेद है?

  1. कुचिपूडी नृत्य में नर्तक प्रासंगिक रूप से कथोपकथन का प्रयोग करते हैं, जबकि भरतनाटड्ढम में कथोपकथन का प्रयोग नहीं किया जाता।
  2. पीतल की तश्तरी की धार पर पाद रख नृत्य करने की परम्परा भरतनाटड्ढम की विशिष्टता है, जबकि कुचिपूडी नृत्य में इस प्रकार की क्रियाओं का कोई स्थान नहीं है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2