सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पर्यावरण एवं पारिस्थतिकी - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. कृषि मृदाएँ पर्यावरण में नाइट्रोजन के ऑक्साइड निर्मुक्त करती हैं।
  2. मवेशी पर्यावरण में अमोनिया निर्मुक्त करते हैं।
  3. कुक्कुट उद्योग पर्यावरण में अभिक्रियाशील नाइट्रोजन यौगिक निर्मुक्त करते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 2
  4. 1, 2 और 3


2-सार्वजनिक परिवहन में बसों के लिए ईंधन के रूप में हाइड्रोजन संवर्धित CNG (H-CNG) का इस्तेमाल करने के प्रस्तावों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. H-CNG के इस्तेमाल का मुख्य लाभ कार्बन मोनोक्साइड के उत्सर्जनों का विलोपन है।
  2. ईंधन के रूप में H-CNG कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जनों को कम करती है।
  3. बसों के लिए ईंधन के रूप में CNG के साथ हाइड्रोजन को आयतन के आधार पर पाँचवें हिस्से तक मिलाया जा सकता है।
  4. CNG की अपेक्षा H-CNG ईंधन को कम खर्चीला बनाती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 4
  4. 1, 2, 3 और 4


3-हाल ही में हमारे देश में हिमालयी बिच्छू-बूटी (जिरार्डीनिया डाइवर्सीफोलिया) के महत्व के बारे में बढ़ती हुई जागरूकता थी, क्योंकि यह पाया गया है कि

  1. यह प्रति-मलेरिया औषध का संधारणीय स्रोत है
  2. यह जैव डीजल का संधारणीय स्रोत है
  3. यह कागज उद्योग के लिए लुगदी का संधारणीय स्रोत है
  4. यह वस्त्रतंतु का संधारणीय स्रोत है


4-‘मेथैन हाइड्रेट’ के निक्षेपों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. भूमंडलीय तापन के कारण इन निक्षेपों से मेथैन गैस का निर्मुक्त होना प्रेरित हो सकता है।
  2. ‘मेथैन हाइड्रेट’ के विशाल निक्षेप उत्तरध्रुवीय टुंड्रा में तथा समुद्र अधस्तल के नीचे पाए जाते हैं।
  3. वायुमंडल के अंदर मेथैन एक या दो दशक के बाद कार्बन डाइऑक्साइड में ऑक्सीकृत हो जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


5-निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. कार्बन मोनोक्साइड
  2. मेथैन
  3. ओजोन
  4. सल्फर डाइऑक्साइड

फसल/जैव मात्र के अवशेषों के दहन के कारण वायुमंडल में उपर्युक्त में से कौन-से निर्मुक्त होते हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


6-भारत में कार्बोफ्रयूरेन, मेथिल पैराथियॉन, फोरेट और ट्राइऐजोफॉस के इस्तेमाल को आशंका से देखा जाता है। ये रसायन किस रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं?

  1. कृषि में कीटनाशक के रूप में
  2. संसाधित खाद्यों में परिरक्षक
  3. फल-पक्कन कारक
  4. प्रसाधन सामग्री में नमी बनाए रखने वाले कारक


7-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. रामसर सम्मेलन के अनुसार, भारत के राज्यक्षेत्र में सभी आर्द्र भूमियों को बचाना और संरक्षित रखना भारत सरकार के लिए अधिदेशात्मक है।
  2. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, भारत सरकार ने रामसर सम्मेलन की संस्तुतियों के आधार पर बनाये थे।
  3. आर्द्र भूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2010, आर्द्र भूमियों के अपवाह क्षेत्र या जलग्रहण क्षेत्रें को भी सम्मिलित करते हैं, जैसा कि प्राधिकार द्वारा निर्धारित किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


8-निम्नलिखित में से कौन-सा नैशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन कटिबंध में स्थित है?

  1. मानस नैशनल पार्क
  2. नामदफा नैशनल पार्क
  3. नेओरा घाटी नैशनल पार्क
  4. फूलों की घाटी नैशनल पार्क


9-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
  2. दो-कूबड़ वाला ऊंट प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
  3. एक-सींग वाला गैंडा प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


10-निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, ‘ताप-अपघटन और प्लाज्मा गैसीकरण’ शब्दों का उल्लेख किया गया है?

  1. दुर्लभ (रेअर) भू-तत्वों का निष्कर्षण
  2. प्राकृतिक गैस निष्कर्षण प्रौद्योगिकी
  3. हाइड्रोजन ईंधन-आधारित ऑटोमोबाइल
  4. अपशिष्ट-से-ऊर्जा प्रौद्योगिकी


11-निम्नलिखित में से कौन-से अगस्त्यमाला जीवमंडल रिजर्व में आते हैं?

  1. नेय्यार, पेप्पारा और शेदुर्ने वन्य प्राणी अभयारण्य_ और कलाकड़ मुंदन्थुराई बाघ रिजर्व
  2. मुदुमलाई, सत्यमंगलम और वायनाड वन्य प्राणी अभयारण्य_ और साइलेंट वैली नैशनल पार्क
  3. कौंडिन्य, गुंडला ब्रह्मेस्वरम और पापीकोंडा वन्य प्राणी अभयारण्य और मुकुर्थी नैशनल पार्क
  4. कावल और श्रीवेंकटेस्वर वन्य प्राणी अभयारण्य नागार्जुनसागर-श्रीशैलम बाघ रिजर्व कावल


12-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. समुद्री कच्छपों की कुछ जातियां शाकभक्षी होती हैं।
  2. मछली की कुछ जातियां शाकभक्षी होती हैं।
  3. समुद्री स्तनपायियों की कुछ जातियां शाकभक्षी होती हैं।
  4. सांपों की कुछ जातियां सजीवप्रजक होती हैं।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


13-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

वन्य प्राणी प्राकृतिक रूप से कहां पाए जाते है
1-नीले मीनपक्ष वाली महाशीर कावेरी नदीं
2-इरावदी डॉल्फिन चंबल नदी
3-मोरचाभ (रस्टी)-चित्तीदार बिल्ली पूर्वी घाट

उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


14-पर्यावरण में निर्मुक्त हो जाने वाली ‘सूक्ष्ममणिकाओं (माइक्रोबीड्स)’ के विषय में अत्यधिक चिंता क्यों है?

  1. ये समुद्री पारितंत्रें के लिए हानिकारक मानी जाती हैं
  2. ये बच्चों में त्वचा कैंसर होने का कारण मानी जाती हैं।
  3. ये इतनी छोटी होती हैं कि सिंचित क्षेत्रें में फसल पादपों द्वारा अवशोषित हो जाती हैं।
  4. अक्सर इनका इस्तेमाल खाद्य-पदार्थों में मिलावट के लिए किया जाता है।


15-शब्द ‘डेनिसोवन (Denisovan)’ कभी-कभी समाचार माध्यमों में किस संदर्भ में आता है?

  1. एक प्रकार के डायनासोर का जीवाश्म
  2. एक आदिमानव जाति (स्पीशीज)
  3. पूर्वोत्तर भारत में प्राप्त एक गुफा तंत्र
  4. भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक भूवैज्ञानिक कल्प


16-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विधि के अनुसार, प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण, राष्ट्रीय तथा राज्य, दोनों स्तरों पर होते हैं।
  2. प्रतिपूरक वनीकरण निधि अधिनियम, 2016 के अधीन चलाए गए प्रतिपूरक वनीकरण कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता अनिवार्य (मैंडेटरि) है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


17-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय वन अधिनियम, 1927 में हाल में हुए संशोधन के अनुसार, वन निवासियों को वनक्षेत्रें में उगने वाले बांस को काट गिराने का अधिकार है।
  2. अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अनुसार, बांस एक गौण वनोपज है।
  3. अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006, वन निवासियों को गौण वनोपज के स्वातिम्व की अनुमति देता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


18-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 भारत सरकार को सशक्त करता है कि

  1. वह पर्यावरणीय संरक्षण की प्रक्रिया में लोक सहभागिता की आवश्यकता का और इसे हासिल करने की प्रक्रिया और रीति का विवरण दे
  2. वह विभिन्न स्रोतों से पर्यावरणीय प्रदूषकों के उत्सर्जन या विसर्जन के मानक निर्धारित करे

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


19-भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?

  1. अपशिष्ट उत्पादक को पांच कोटियों में अपशिष्ट अलग-अलग करने होंगे।
  2. ये नियम केवल अधिसूचित नगरीय स्थानीय निकायों, अधिसूचित नगरों तथा सभी औद्योगिक नगरों पर ही लागू होंगे।
  3. इन नियमों में अपशिष्ट भराव स्थलों तथा अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं के लिए सटीक और ब्यौरेवार मानदंड उपबंधित हैं।
  4. अपशिष्ट उत्पादक के लिए यह आज्ञापक होगा कि किसी एक जिले में उत्पादित अपशिष्ट, किसी अन्य जिले में न ले जाया जाए।


20-भारत में निम्नलिखित में से किसमें एक महत्वपूर्ण विशेषता के रूप में ‘विस्तारित उत्पादक दायित्व’ आरंभ किया गया था?

  1. जैव चिकित्सा अपशिष्ट (प्रबंधन और हस्तन) नियम, 1998
  2. पुनर्चक्रित प्लास्टिक (निर्माण और उपयोग) नियम, 1999
  3. ई-अपशिष्ट (प्रबंधन और हस्तन) नियम, 2011
  4. खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम, 2011


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1-मरूस्थल क्षेत्रें में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से पूर्ण रूपांतरण होता है/होते हैं?

  1. कठोर एवं मोमी पर्ण
  2. लघु पूर्ण
  3. पर्ण की जगह काँटे

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 2 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


2-‘जलवायु-अनुकूली कृषि के लिए वैश्विक सहबन्ध’ (ग्लोबल एलायन्स फॉर क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) (GACSA) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. GACSA 2015 में पेरिस में हुए जलवायु शिखर सम्मेलन का एक परिणाम है।
  2. GACSA में सदस्यता से कोई बन्धकारी दायित्व उत्पन्न नहीं होता।
  3. GACSA के निर्माण में भारत की साधक भूमिका थी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा ‘‘कार्बन निषेचन’’ (कार्बन फर्टिलाइजेशन) को सर्वोत्तम वर्णित करता है?

  1. वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के कारण बढ़ी हुई पादप वृद्धि
  2. वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के कारण पृथ्वी का बढ़ा हुआ तापमान
  3. वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के परिणामस्वरूप महासागरों की बढ़ी हुई अम्लता
  4. वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ी हुई सांद्रता के द्वारा हुए जलवायु परिवर्तन के अनुरूप पृथ्वी पर सभी जीवधाारियों का अनुकूलन


4-निम्नलिखित में से कौन-सी एक कृत्रिम झील है?

  1. कोडाईकनाल (तमिल नाडु)
  2. कोल्लेरू (आंध्र प्रदेश)
  3. नैनीताल (उत्तराखंड)
  4. रेणुका (हिमाचल प्रदेश)


5-निम्नलिखित में से कौन-सा/से नदी तल में बहुत अधिक बालू खनन का/के संभावित परिणाम हो सकता है/सकते हैं?

  1. नदी की लवणता में कमी
  2. भौमजल का प्रदूषण
  3. भौम जलस्तर का नीचे चले जाना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


6-कृषि मृदाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. मृदा में कार्बनिक पदार्थ का उच्च अंश इसकी जल धारण क्षमता को प्रबल रूप से कम करता है।
  2. गंधक चक्र में मृदा की कोई भूमिका नहीं होती है।
  3. कुछ समयावधि तक सिंचाई कुछ कृषि भूमियों के लवणीभवन में योगदान कर सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


7-हरित अर्थव्यवस्था पर कार्रवाई के लिए भागीदारी (पी-ए-जी-ई-), जो अपेक्षाकृत हरित एवं और अधिक समावेशी अर्थव्यवस्था की ओर देशों के संक्रमण में सहायता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक क्रियाविधि है, आविर्भूत हुई?

  1. जोहांसबर्ग में 2002 के संधारणीय विकास के पृथ्वी शिखर-सम्मेलन में।
  2. रियो डी जेनीरो में 2012 के संधारणीय विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में
  3. पेरिस में 2015 में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन में।
  4. नई दिल्ली में 2016 के विश्व संधारणीय विकास शिखर-सम्मेलन में।


8-प्रोसोपिस जूलीफ्रलोरा नामक पादप प्रायः क्यों समाचारों में उल्लिखित होता है?

  1. इसके सार का व्यापक रूप से प्रसाधन-सामग्रियों में उपयोग होता है।
  2. जिस क्षेत्र में यह उगता है वहां की जैव-विविधता को कम करने लगता है।
  3. इसके सार का उपयोग कीटनाशकों के संश्लेषण में किया जाता है।
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


9-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विश्व की सर्वाधिक प्रवाल भित्तियां उष्णकटिबंधीय सागर जलों में मिलती हैं।
  2. विश्व की एक-तिहाई से अधिक प्रवाल भित्तियां ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स के राज्य-क्षेत्रें में स्थित हैं।
  3. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों की अपेक्षा, प्रवाल भित्तियां कहीं अधिक संख्या में जन्तु संघों का परपोषण करती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


10-‘‘मोमेंटम फॉर चेंज: क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ’’ यह पहल किसके द्वारा प्रवर्तित की गई है?

  1. जलवायु परिवर्तन पर अन्तर-सरकारी पैनल
  2. UNEP सचिवालय
  3. UNFCCC सचिवालय
  4. विश्व मौसमविज्ञान संगठन


11-निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अवस्थित है?

  1. अरूणाचल प्रदेश
  2. मणिपुर
  3. मेघालय
  4. नागालैंड


12-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. ‘‘संकटपूर्ण वन्यजीव पूर्णवास’’ (क्रिटिकल वाइल्डलाइफ हैबिटैट) की परिभाषा वन अधिकार अधिनियम, 2006 में समाविष्ट है।
  2. भारत में पहली बैगा (जनजाति) को पर्यावास (हैबिटैट) अधिकार दिए गए है।
  3. केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रलय भारत के किसी भाग में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए पर्यावास अधिकार पर अधिकारिक रूप से निर्णय लेता है और उसकी घोषणा करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


13-‘‘छठा व्यापक विलोप/छठा विलोप’’ यह शब्द किसकी विवेचना के संदर्भ में समाचारों में प्रायः उल्लिखित होता है?

  1. विश्व के बहुत भागों में कृषि में व्यापक रूप में एकधान्य कृषि प्रथा और बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक कृषि के साथ रसायनों के अविवेकी प्रयोग के परिणामस्वरूप अच्छे देशी पारितंत्र की हानि।
  2. आसन्न भविष्य में पृथ्वी के साथ उल्कापिण्ड की संभावित टक्कर का भय, जैसा कि 65 मिलियन वर्ष पहले हुआ था और जिसके कारण डायनासोर की जातियों समेत अनेक जातियों का व्यापक रूप से विलोप हो गया।
  3. विश्व के अनेक भागों में आनुवंशिकतः रूपांतरित फसलों की व्यापक रूप में खेती और विश्व के दूसरे भागों में उनकी खेती को बढ़ावा देना, जिसके कारण अच्छे देशी फसली पादपों का विलोप हो सकता है और खाद्य जैव-विविधता की हानि हो सकती है।
  4. मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधानों का अतिशोषण, प्राकृतिक आवासों का संविभाजन/नाश, पारितंत्र का विनाश, प्रदूषण और वैश्विक जलवायु परिवर्तन।


14-भारतीय कृषि में परिस्थितियों के संदर्भ में, ‘‘संरक्षण कृषि’’ की संकल्पना का महत्त्व बढ़ जाता है। निम्नलिखित में से कौन-कौन से संरक्षण कृषि के अंतर्गत आते हैं?

  1. एकधान्य कृषि पद्धतियों का परिहार
  2. न्यूनतम जोत को अपनाना
  3. बागानी फसलों की खेती का परिहार
  4. मृदा धारातल को ढकने के लिए फसल अवशिष्ट का उपयोग
  5. स्थानिक एवं कालिक फसल अनुक्रमण/फसल आवर्तनों को अपनाना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. 1, 3 और 4
  2. 2, 3, 4 और 5
  3. 2, 4 और 5
  4. 1, 2, 3 और 5


सिविल सेवा परीक्षा 2017


1-पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में निम्नलिखित में से किसका महत्व अधिक है?

  1. सत्यामंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व)
  2. नल्लामला वन
  3. नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान
  4. शेषाचलम जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (शेषाचलम बायोस्फीयर रिजर्व)


2-‘वाणिज्य में प्राणिजात और वनस्पति-जात के व्यापार-संबंधी विश्लेषण (ट्रेड रिलेटेड ऐनालिसिस ऑफ फौना ऐंड फ्रलोरा इन कॉमर्स/ traffic) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. traffic, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (unep) के अंतर्गत एक ब्यूरो है।
  2. traffic का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि वन्य पादपों और जन्तुओं के व्यापार से प्रकृति के संरक्षण को खतरा न हो।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


3-प्रदूषण की समस्याओं का समाधान करने के संदर्भ में जैवोपचारण (बायोरेमीडिएशन) तकनीक के कौन-सा/से लाभ है/हैं?

  1. यह प्रकृति में घटित होने वाली जैवनिम्नीकरण प्रक्रिया का ही संवर्धन कर प्रदूषण को स्वच्छ करने की तकनीक है।
  2. कैडमियम और लेड जैसी भारी धातुओं से युक्त किसी भी संदूषक को सूक्ष्म जीवों के प्रयोग से जैवोपचारण द्वारा सहज ही और पूरी तरह उपचारित किया जा सकता है।
  3. जैवोपचारण के लिए विशेषतः अभिकल्पित सूक्ष्मजीवों को सृजित करने के लिए आनुवंशिक इंजीनियरी (जेनेटिक इंजीनियरिंग) का उपयोग किया जा सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4-कुछ कारणों वश, यदि तितलियों की जाति (स्पीशीज) की संख्या में बड़ी गिरावट होती है, तो इसका/इसके संभावित परिणाम क्या हो सकता/सकते है/हैं?

  1. कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
  2. कुछ कृष्य पौधों में कवकीय संक्रमण प्रचण्ड रूप से बढ़ सकता है।
  3. इसके कारण बर्रों, मकडि़यों और पक्षियों की कुछ प्रजातियों की समष्टि में गिरावट हो सकती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


5-वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 के अनुसार, किसी व्यक्ति द्वारा, विधि द्वारा किए गए कतिपय उपबंधों के अधीन होने के सिवाय निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्राणी का शिकार नहीं किया जा सकता?

  1. घडि़याल
  2. भारतीय जंगली गधा
  3. जंगली भैंस

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


6-‘भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन संधि (ग्लोबल क्लाइमेट चेंज एलाएन्स)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह यूरोपीय संघ की पहल है।
  2. यह लक्ष्याधीन विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजटों में जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
  3. इसका समन्वय विश्व संसाधन संस्थान (WRI) और धारणीय विकास हेतु विश्व व्यापार परिषद (WBCSD) द्वारा किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


7-जैव ऑक्सीजन माँग (BOD)किसके लिए एक मानक मापदंड है?

  1. रक्त में ऑक्सीजन स्तर मापने के लिए
  2. वन पारिस्थितिक तंत्रें में ऑक्सीजन स्तरों के अभिकलन के लिए
  3. जलीय पारिस्थितिक तंत्रें में प्रदूषण के आमापन के लिए
  4. उच्च तुंगता क्षेत्रें में ऑक्सीजन स्तरों के आकलन के लिए


8-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. अल्पजीवी जलवायु प्रदूषकों को नयूनीकृत करने हेतु जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबंधन (CCAC), G20 समूह के देशों की एक अनोखी पहल है।
  2. CCAC मिथेन, काला कार्बन एवं हाइड्रो-फ्रलुओरोकार्बनों पर केंद्रित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


9-यदि आप घडि़याल को उनके प्राकृतिक आवास में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है?

  1. भितरकणिका मैन्ग्रोव
  2. चम्बल नदी
  3. पुलिकट झील
  4. दीपर बील


10-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

सामान्यतः प्रयुक्त/
उपभुक्त पदार्थ
उनमें पाए जाने वाले
संभावित अवांछनीय अथवा विवादास्पद रसायन
1-लिपस्टिक सीसा
2-शीतल पेय ब्रोमीनित वनस्पति तेल
3-चाइनीज फास्ट फूड पमोनोसोडियम ग्लूटामेट

ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


11-'M-STrIPES' शब्द कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में देखा जाता है?

  1. वन्य प्राणिजात का बद्ध प्रजनन
  2. बाघ अभयारण्यों का रख-रखाव
  3. स्वदेशी उपग्रह दिक्चालन प्रणाली
  4. राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा


12-भारत में यदि कछुए की एक जाति को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के अंतर्गत संरक्षित घोषित किया गया हो, तो इसका निहितार्थ क्या है?

  1. इसे संरक्षण का वही स्तर प्राप्त है जैसा कि बाघ को।
  2. इसका अब वन्य क्षेत्रें में अस्तित्व समाप्त हो गया है, कुछ प्राणी बंदी संरक्षण के अंतर्गत हैं_ और अब इसके विलोपन को रोकना असंभव है।
  3. यह भारत के एक विशेष क्षेत्र में स्थानिक है।
  4. इस संदर्भ में उपर्युक्त (b) और (c) दोनों सही हैं।


13-हाल ही में कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक आवास से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव था?

  1. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (Corbett National Park)
  2. कुनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य (Kuno Palpur Wildlife Sanctuary)
  3. मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य (Mudumalai Wildlife Sanctuary)
  4. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान (Sariska National Park)


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1-अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined Contributions) पद को कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है?

  1. युद्ध प्रभावित मध्य-पूर्व के शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए यूरोपीय देशों द्वारा दिए गए वचन
  2. जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य योजना।
  3. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इंफ्रस्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक) की स्थापना करने में सदस्य राष्ट्रों द्वारा किया गया पूंजी योगदान
  4. धारणीय विकास लक्ष्यों के बारे में विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य योजना


2-मरूस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification) का/के क्या महत्व है/हैं?

  1. इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतरराष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।
  2. यह विशेष/विशिष्ट रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रें पर केंद्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रें को वित्तीय संसाधनों के बड़े हिस्से का नियतन सुलभ कराता है।
  3. यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (वॉटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-भारत के निम्नलिखित क्षेत्रें में से ‘ग्रेट इंडियन हॉनबिल’ के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक सम्भावना कहाँ है?

  1. उत्तर-पश्चिमी भारत के रेतीले मरुस्थल
  2. जम्मू-कश्मीर के उच्चतर हिमालय क्षेत्र
  3. पश्चिमी गुजरात के लवण कच्छ क्षेत्र
  4. पश्चिमी घाट


4-FAO, पारम्परिक कृषि प्रणालियों की ‘सार्वभौम रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली (Globally Important Agricultural Heritage System - GIAHS)की हैसियत प्रदान करता है। इस पहल का संपूर्ण लक्ष्य क्या है?

  1. अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे उनकी कृषि उत्पादकता अत्यधिक बढ़ जाए।
  2. पारितंत्र-अनुकूली परम्परागत कृषि पद्धतियां और उनसे संबंधित परिदृश्य (लैंडस्केप), कृषि जैव विविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना।
  3. इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 3


5-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

कभी-कभी समाचारों में
देखे जाने वाले शब्द
उनका मूल स्रोत
1-एनेक्स-I देश कार्टाजेना प्रोटोकॉल
2-प्रमाणित उत्सर्जन
कटौतियां (सर्टिफाइड एमिशंस रिडक्शंस)
नागोया प्रोटोकॉल
3-स्वच्छ विकास क्रियाविधि (क्लीन डेवलपमेंट मेकेनिज्म) क्योटो प्रोटोकॉल

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


6-निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के ‘हरित भारत मिशन (Green India Mission)के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है/करते हैं?

  1. पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्द्वारा ‘हरित लेखाकरण (ग्रीन अकाउंटिंग) को अमल में लाना।
  2. कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरंभ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो
  3. वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडैप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


7-भारत में पाई जाने वाली नस्ल, ‘खाराई ऊंट’ के बारे में अनूठा क्या है/हैं?

  1. यह समुद्र-जल में तीन किलोमीटर तक तैरने में सक्षम है।
  2. यह मैन्ग्रोव (Mangroves) की चराई पर जीता है।
  3. यह जंगली होता है और पालतू नहीं बनाया जा सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


8-हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की है, जिसकी ऊंचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है। यह भारत के किस भाग में खोजी गई है।

  1. अंदमान द्वीप
  2. अन्नामलई वन
  3. मैकल पहाडि़यां
  4. पूर्वोत्तर उष्ण कटिबंधीय वर्षावन


9-‘पारितंत्र एवं जैव विविधता का अर्थतंत्र (The Economics of Ecosystems and Biodiversity - TEEB)’ नामक पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह एक पहल है, जिसकी मेजबानी UNEP, IMF एवं विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) करते हैं।
  2. यह एक विश्वव्यापी पहल है, जो जैव विविधता के आर्थिक लाभों के प्रति ध्यान आकर्षित करने पर केंद्रित है।
  3. यह ऐसा उपागम प्रस्तुत करता है, जो पारितंत्रें और जैव विविधता के मूल्य की पहचान, निदर्शन और अभिग्रहण में निर्णयकर्ताओं की सहायता कर सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


10-समाचारों में कभी-कभी दिखाई देने वाले ‘रेड सेंडर्स (Red Sanders)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष जाति है।
  2. यह दक्षिण भारत के उष्ण कटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रें के अति-महत्वपूर्ण वृक्षों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


11-निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

UN-REDD+ प्रोग्राम की समुचित अभिकल्पना (Proper Design) और प्रभावी कार्यान्वयन (Effective imlementation) महत्वपूर्ण रूप से योगदान दे सकते हैं

  1. जैव विविधता का संरक्षण करने में
  2. वन्य पारिस्थितिकी की समुत्थानशीलता में
  3. गरीबी कम करने में

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


12-‘ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (Greenhouse Gas Protocol)’ क्या है?

  1. यह सरकार एवं व्यवसाय को नेतृत्व देने वाले व्यक्तियों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को समझने, परिमाण निर्धारित करने एवं प्रबंधन हेतु एक अंतरराष्ट्रीय लेखाकरण साधन है।
  2. यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और पारितंत्र-अनुकूल प्रौद्योगिकियों को अपनाने हेतु विकासशील देशों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने की संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है।
  3. यह वर्ष 2022 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को एक विनिर्दिष्ट स्तर तक कम करने हेतु संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा अनुसमर्थित एक अंतःसरकारी समझौता है।
  4. यह विश्व बैंक द्वारा पोषित बहुपक्षीय त्म्क्क़् पहलों में से एक है।


13-समाचारों में कभी-कभी दिखने वाले ‘एजेंडा 21 (Agenda 21)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह धारणीय विकास के लिए एक वैश्विक कार्य-योजना है।
  2. 2002 में जोहानसबर्ग में हुए धारणीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन (World Summit on Sustainable Development) में इसकी उत्पत्ति हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


14-कभी-कभी समाचारों में आने वाली ‘गाडगिल समिति रिपोर्ट’ और ‘कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट संबंधित है

  1. सांविधानिक सुधारों से
  2. गंगा कार्य-योजना (गंगा ऐक्शन प्लान) से
  3. नदियों को जोड़ने से
  4. पश्चिमी घाटों के संरक्षण से


15-हमारे देश के शहरों में वायु गुणता सूचकांक (Air Quality Index) का परिकलन करने में साधारणतया निम्नलिखित वायुमंडलीय गैसों में से किनको विचार में लिया जाता है?

  1. कार्बन डाइऑक्साइड
  2. कार्बन मोनोक्साइड
  3. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
  4. सल्फर डाइऑक्साइड
  5. मिथेन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1, 4 और 5
  4. 1, 2, 3, 4 और 5


16-वर्ष 2015 में पेरिस में unfccc बैठक में हुए समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू होगा।
  2. यह समझौता ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है जिससे इस सदी के अंत तक औसत वैश्विक तापमान की वृद्धि उद्योग-पूर्व स्तर (Pre-industrial levels) से 2°C या कोशिश करें कि 1-5°C से भी अधिक न होने पाएं।
  3. विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकारा और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए 2020 से प्रतिवर्ष 1000 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


17-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. धारणीय विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals) पहली बार 1972 में एक वैश्विक विचार मंडल (थिंक टैंक) ने जिसे ‘क्लब ऑफ रोम’ कहा जाता था, प्रस्तावित किया था।
  2. धारणीय विकास लक्ष्य 2030 तक प्राप्त किए जाने हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1-निम्नलिखित में से कौन-सा एक नेशनल पार्क इसलिए अनूठा है कि वह एक प्लवमान (फ्रलोटिंग) वनस्पति से युक्त अनूप (स्वैंप) होने के कारण समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देता है?

  1. भीतरकणिका नेशनल पार्क
  2. केइबुल लाम्जाओ नेशनल पार्क
  3. केवलादेव घाना नेशनल पार्क
  4. सुल्तानपुर नेशनल पार्क


2-कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरकों के अत्यधिक/अनुपयुक्त उपयोग का क्या प्रभाव हो सकता है?

  1. नाइट्रोजन यौगिकीकरण सूक्ष्मजीवों (नाइट्रोजन- फिक्सिंग माइक्रोऑर्गनिज़्म्स) का मिट्टी में प्रचुरोभ्दवन (प्रोलिफरेशन) हो सकता है।
  2. मिट्टी की अम्लता में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
  3. भौम जल (ग्राउंडवाटर) में नाइट्रेट का निक्षालन (लीचिंग) हो सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय संघ (इंटरनेशनल यूनियन फॅार कन्जर्वेशन ऑफ नेचर ऐंड नेचुरल रिसोर्सेज) (IUCN) तथा वन्य प्राणिजात एवं वनस्पतिजात की संकटापन्न स्पीशीज के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एन्डेंजर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फॉना ऐंड फ्रलोरा (CITES) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. (IUCN) संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक अंग है तथा (CITES) सरकारों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय करार है।
  2. (IUCN), प्राकृतिक पर्यावरण के बेहतर प्रबन्धन के लिए, विश्व भर में हजारों क्षेत्र-परियोजनाएं चलाता है।
  3. (IUCN) उन राज्यों पर वैध रूप से आबद्धकर है जो इसमें शामिल हुए हैं, लेकिन यह कन्वेंशन राष्ट्रीय विधियों का स्थान नहीं लेता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4-ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग करने वाले शक्ति संयंत्रें से प्राप्त ‘फ्रलाई ऐश’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. फ्रलाई ऐश का उपयोग भवन निर्माण के लिए ईंटों के उत्पादन में किया जा सकता है।
  2. फ्रलाई ऐश का उपयोग कंक्रीट के कुछ पोर्टलैंड सीमेंट अंश के स्थानापत्र (रिप्लेस्मेंट) के रूप में किया जा सकता है।
  3. फ्रलाई ऐश केवल सिलिकॉन डाइऑक्साइड तथा कैल्सियम ऑक्साइड से बना होता है और इसमें कोई विषाक्त (टॉक्सिक) तत्व नहीं होते।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1 और 3
  4. केवल 3


5-भारत में पाये जाने वाले स्तनधारी ‘डयूर्गोग’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा / से सही है/ हैं?

  1. यह एक शाकाहारी समुद्री जानवर है।
  2. यह भारत के पूरे समुद्र तट के साथ-साथ पाया जाता है।
  3. इसे वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची प् के अधीन विधिक संरक्षण दिया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1 और 3
  4. केवल 3


6-निम्नलिखित में से कौन-सा एक, भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है?

  1. खारे पानी का मगर
  2. ऑलिव रिड्ले टर्टल (कूर्म)
  3. गंगा की डॉलफिन
  4. घडि़याल


7-निम्नलिखित में से कौन-सा एक, ओजोन का अवक्षय करने वाले पदार्थों के प्रयोग पर नियंत्रण करने और उन्हें चरणबद्ध रूप से प्रयोग-बाह्य करने (फेजिंग आउट) के मुद्दे से सम्बद्ध है?

  1. ब्रेटन वुड्स सम्मेलन
  2. मॉन्ट्रियाल प्रोटोकॉल
  3. क्योटो प्रोटोकॉल
  4. नगोया प्रोटोकॉल


8-आम तौर पर समाचारों में आने वाला रियो+20 (RIO+20) सम्मेलन क्या है?

  1. यह धारणीय विकास (सस्टेनेबल डेवलप्मेन्ट) पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन है
  2. यह विश्व व्यापार संगठन की मंत्रीवर्गीय (मिनिस्टीरियल) बैठक है
  3. यह जलवायु परिवर्तन पर अन्तर-सरकारी पैनल (इंटर-गवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज) का सम्मेलन है
  4. यह जैव विविधता पर कर्न्वेशन के सदस्य देशों का सम्मेलन है


9-‘हरित जलवायु निधि (ग्रीन क्लाइमेट फंड)’ के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु अनुकूलन और न्यूनीकरण पद्धतियों में सहायता देने के आशय से बनी है।
  2. इसे UNEP, OECD, एशिया विकास बैंक और विश्व बैंक के तत्वावधान में स्थापित किया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


10-निम्नलिखित नेशनल पार्कों में से किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है?

  1. कंचनजंघा नैशनल पार्क
  2. नंदादेवी नैशनल पार्क
  3. नेवरा वैलि नेशनल पार्क
  4. नामदफा नैशनल पार्क


11-‘बायोकार्बन फंड इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल फॉरेस्ट लैंडस्केप्स (BioCarbon Fund Initiative for Sustainable Forest Landscapes)’ का प्रबन्धन निम्नलिखित में से कौन करता है।

  1. एशिया विकास बैंक
  2. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
  3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
  4. विश्व बैंक


12-‘वन कार्बन भागीदारी सुविधा (फॉरेस्ट कार्बन पार्टनरशिप फेसिलिटि)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह सरकारों, व्यवसायों नागरिक समाज और देशी जनों (इंडिजिनस पीपल्स) की एक वैश्विक भागीदारी है।
  2. यह धारणीय (सस्टेनबल) वन प्रबन्धान हेतु पर्यावरण-अनुकूली (ईको-फ्रेंडली) और जलवायु अनुकूलन (क्लाइमेट ऐडेप्टेशन) प्रौद्योगिकियों (टेक्नोलॉजीज़) के विकास के लिए वैज्ञानिक वानिकी अनुसंधान में लगे विश्वविद्यालयों, विशेष (इंडिविजुअल) वैज्ञानिकों तथा संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  3. यह देशों की, उनके ‘वनोन्मूलन और वन-निम्नीकरण उत्सर्जन कम करने+(रिडयूसिंग एमिसन्स फ्रॉम डीफॉरेस्टेशन ऐंड फॉरेस्ट डिग्रेडेशन (REDD+)’ प्रयासों में वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर, मदद करती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


13-‘बर्डलाइफ इंटरनेशनल (BirdLife International)’ नामक संगठन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह संरक्षण संगठनों की विश्वव्यापी भागीदारी है।
  2. ‘जैव विविधता हॉटस्पॉट’ की संकल्पना इस संगठन से शुरू हुई।
  3. यह ‘महत्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र’ (इम्पॉर्टेन्ट बर्ड ऐंड बॉयोडाइवर्सिटि एरियाज़)’ के रूप में ज्ञात/निर्दिष्ट स्थलों की पहचान करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


14-निम्नलिखित में से कौन-सा एक, ‘पारितंत्र (ईकोसिस्टम)’ शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है?

  1. एक-दूसरे से अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवों (ऑर्गनिज़्म्स) का एक समुदाय
  2. पृथ्वी का वह भाग जो सजीव जीवों (लिविंग ऑर्गनिज़्म्स) द्वारा आवासित है
  3. जीवों (ऑर्गनिज़्म्स) का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते है
  4. किसी भौगोलिक क्षेत्र के वनस्पतिजात और प्राणिजात


15-भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह एक पब्लिक लिमिटेड सरकारी कम्पनी है।
  2. यह एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


16-भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपान्तरित कर देते है। जैसे-जैसे समय गुज़रता है, ये पुल और अधिक मज़बूत होते जाते हैं। ये अनोखे ‘जीवित जड पुल’ कहां पाये जाते हैं?

  1. मेघालय
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. झारखण्ड
  4. तमिलनाडु


सिविल सेवा परीक्षा 2014


1-यदि अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की किसी आर्द्रभूमि को ‘मॉन्ट्रियो रिकॉर्ड’ के अधीन लाया जाए, तो इससे क्या अभिप्राय है?

  1. मानव हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप आर्द्रभूमि में पारिस्थितिक स्वरूप में परिवर्तन हो गया है, हो गया है, हो रहा है या होना सम्भावित है
  2. जिस देश में आर्द्रभूमि अवस्थित है, उसे आर्द्रभूमि के कोर से पांच किलोमीटर के दायरे में मानव क्रियाकलाप को निषिद्ध करने के लिए विधि अधिनियमित करना चाहिए
  3. आर्द्रभूमि का बचा रहना इसके आस-पास रहने वाले कतिपय समुदायों की सांस्कृतिक प्रथाओं तथा परंपराओं पर निर्भर है और इसलिए उसके अन्दर की सांस्कृतिक विविधता को नष्ट किया जाना चाहिए।
  4. इसे ‘विश्व विरासत स्थल’ की स्थिति प्रदान की गई है।


2-बम्बई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह पर्यावरण एवं वन मंत्रलय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है।
  2. यह क्रिया-आधारित अनुसंधान, शिक्षा एवं लोक जागरूकता के माध्यम से प्रकृति को बचाने का प्रयास करता है।
  3. यह आम जनता के लिए प्रकृति खोज-यात्रओं एवं शिविरों का आयोजन एवं संचालन करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-‘भूमण्डलीय पर्यावरण सुविधा’ (Global Environment Facility) के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह ‘जैव-विविधता पर अभिसमय’ एवं ‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढ़ांचा अभिसमय’ के लिए वित्तीय क्रियाविधि के रूप में काम करता है।
  2. यह भूमण्डलीय स्तर पर पर्यावरण के मुद्दों पर वैज्ञानिक अनुसंधान करता है।
  3. यह OECD के अधीन एक अभिकरण है, जो अल्पविकसित देशों को उनके पर्यावरण की सुरक्षा के विशिष्ट उद्देश्य से प्रौद्योगिकी और निधियों का अन्तरण सुकर बनाता है
  4. दोनों (a) और (b)


4-‘वेटलैंड्स इंटरनेशनल’ नामक संरक्षण संगठन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह रामसर अभिसमय के हस्ताक्षरकर्ता देशों द्वारा बनाया गया एक अन्तः सरकारी संगठन है।
  2. यह ज्ञान के विकास और संग्रहण के लिए तथा व्यावहारिक अनुभव का बेहतर नीतियों हेतु पक्षसमर्थन करने के लिए क्षेत्र स्तर पर कार्य करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


5-गंगा नदी डॉलफिन की समष्टि (Population) में ह्रास के लिए शिकार-चोरी के अलावा और क्या सम्भव कारण है?

  1. नदियों पर बांधों और बराजों का निर्माण?
  2. नदियों में मगरमच्छों की समष्टि में वृद्धि
  3. संयोग से मछली पकड़ने के जालों में फंस जाना
  4. नदियों के आस-पास के फसल-खेतों में संश्लिष्ट उर्वरकों और अन्य कृषि रसायनों का इस्तेमाल

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


6-निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. चमगादड़
  2. भालू
  3. कृन्तक (रोडेन्ट)

उपर्युक्त में से किस प्रकार के जन्तु में शीतनिष्क्रियता की परिघटना का प्रेक्षण किया जा सकता है?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1, 2 और 3
  4. शीतनिष्क्रियता उपर्युक्त में से किसी में भी नहीं प्रेक्षित की जा सकती


7-निम्नलिखित में से कौन-सा/से पृथ्वी ग्रह पर कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड का योगदान करता है/करते हैं?

  1. ज्वालामुखी क्रिया
  2. श्वसन
  3. प्रकाश-संश्लेषण
  4. जैव पदार्थ का क्षय

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 1, 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


8-यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, तो आपको यह देखने को मिल सकता है कि अनेक प्रकार के पक्षी, चरने वाले पशुओं/भैंसों के पीछे-पीछे चलते हैं और उनके घास में चलने से अशान्त होने वाले कीटों को पकड़ते है। निम्नलिखित में से कौन-सा/से ऐसा/ऐसे पक्षी है/हैं?

  1. चित्रिक बलाक
  2. साधारण मैना
  3. काली गर्दन वाला सारस

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. केवल 3


9-लाइकेन, जो एक नग्न चट्टान पर भी पारिस्थितिक अनुक्रम को प्रारम्भ करने में सक्षम हैं, वास्तव में किनके सहजीवी साहचर्य हैं?

  1. शैवाल और जीवाणु
  2. शैवाल और कवक
  3. जीवाणु और कवक
  4. कवक और मॉस


10-निम्नलिखित में से कौन-से कुछ महत्वपूर्ण प्रदूषक हैं जो भारत में इस्पात उद्योग द्वारा मुक्त किए जाते हैं?

  1. सल्फर के ऑक्साइड
  2. नाइट्रोजन के ऑक्साइड
  3. कार्बन मोनोऑक्साइड
  4. कार्बन डाइऑक्साइड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1, 3 और 4
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


11-निम्नलिखित में से किनमें प्रवाल-भित्तियां हैं?

  1. अन्दमान और निकोबार द्वीपसमूह
  2. कच्छ की खाड़ी
  3. मन्नार की खाड़ी
  4. सुन्दरवन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2 और 4
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


12-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

आर्द्रभूमि नदियों का संगम
1-हरिक आर्द्रभूमि व्यास और सतलुज का संगम
2-केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान बनास और चम्बल का संगम
3-कोलेरू झील मुसी और कृष्णा का संगम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


13-जैव-विविधता के साथ-साथ मनुष्य के परम्परागत जीवन के संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण रणनीति निम्नलिखित में से किस एक की स्थापना करने में निहित है?

  1. जीवमंडल निचय (रिजर्व)
  2. वानस्पतिक उद्यान
  3. राष्ट्रीय उपवन
  4. वन्यजीव अभयारण्य


14-वैज्ञानिक दृष्टिकोण यह है कि विश्व तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2°C से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए। यदि विश्व तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 3°C के परे बढ़ जाता है, तो विश्व पर उसका सम्भावित असर क्या होगा?

  1. स्थलीय जीवमण्डल एक नेट कार्बन स्रोत की ओर प्रवृत्त होगा।
  2. विस्तृत प्रवाल मर्त्यता घटित होगी।
  3. सभी भूमण्डलीय आर्द्रभूमि स्थायी रूप से लुप्त हो जाएंगी।
  4. अनाजों की खेती विश्व में कहीं भी सम्भव नहीं होगी।

नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


15-निम्नलिखित अन्तर्राष्ट्रीय करारों पर विचार कीजिएः

  1. खाद्य एंव कृषि हेतु पादप आनुवांशिक संसाधनों के विषय में अन्तर्राष्ट्रीय संधि
  2. मरुभवन का सामना करने हेतु संयुक्त राष्ट्र अभिसमय
  3. विश्व विरासत अभिसमय

उपर्युक्त में से कौन-सा/से जैव-विविधता से सम्बन्ध रखता है/रखते हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


16-निम्नलिखित में से कौन-सा एक आहार श्रंखला का सही क्रम है?

  1. डायम-क्रस्टेशियाई-हेरिंग
  2. क्रस्टेशियाई-डायटम-हेरिंग
  3. डायटम-हेरिंग-क्रस्टेशियाई
  4. क्रस्टेशियाई-हेरिंग-डायटम


17-‘पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्रें’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्र वे क्षेत्र हैं, जिन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अधीन घोषित किया गया है।
  2. पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्र को घोषित करने का प्रयोजन है, उन क्षेत्रें में केवल कृषि को छोड़कर सभी मानव क्रियाओं पर प्रतिबन्ध लगाना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


18-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अधीन स्थापित है।
  2. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण एक सांविधिक निकाय है।
  3. राष्ट्रीय गंगा नदी द्रोणी प्राधिकरण की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 2
  4. 1, 2 और 3


19-गन्ना उत्पादन के एक व्यावहारिक उपागम का, जिसे ‘धारणीय गन्ना उपक्रमण’ (Sustainable Sugarcane Initiative) के रूप में जाना जाता है, क्या महत्व है?

  1. कृषि की पारम्परिक पद्धति की तुलना में इसमें बीज की लागत बहुत कम होती है।
  2. इसमें च्यवन (ड्रिप) सिंचाई का प्रभावकारी प्रयोग हो सकता है।
  3. इसमें रासायनिक/ अकार्बनिक उर्वरकों का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता।
  4. कृषि की पारम्परिक पद्धति की तुलना में इसमें अन्तराशस्यन की ज्यादा गुंजाइश है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 1, 2 और 4
  3. केवल 2, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


20-नीम के पेड़ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. कुछ जाति के कीटों और बरुथियों के प्रचुरोद्धवन को नियंत्रित करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग कीटानाशक के रूप में किया जा सकता है।
  2. नीम के बीजों का प्रयोग जैव-ईंधन और अस्पताल अपमानर्जकों का निर्माण करने में होता है।
  3. नीम के तेल का अनुप्रयोग औषद्यि उद्योग में होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


21-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. मक्का का मण्ड के उत्पादन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  2. मक्का से निष्कर्षित तेल जैव-डीजल के लिए फाीडस्टॉक हो सकता है।
  3. मक्का के प्रयोग से एल्कोहॅली पेय उत्पन्न किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/सेे सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2013


1-निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. तारा कछुआ
  2. मॉनीटर छिपकली
  3. वामन सूअर
  4. स्पाइडर वानर

उपर्युक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप में पाए जाते हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


2-निम्नलिखित में से कौन-से भारत के कुछ भागों में पीने के जल में प्रदूषक के रूप में पाए जाते हैं?

  1. आर्सेनिक
  2. सारबिटॉल
  3. फ्रलुओराइड
  4. फार्मेल्डिहाइड
  5. यूरेनियम

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2, 4 और 5
  3. केवल 1, 3 और 5
  4. 1, 2, 3, 4 और 5


3-निम्नलिखित जन्तुओं पर विचार कीजिएः

  1. समुद्री गाय
  2. समुद्री घोड़ा
  3. समुद्री सिह

उपर्युक्त में से कौन-सा/से स्तनधारी है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


4-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

  1. नोक्रेक जीवमण्डल रिजर्वःगारो पहाडि़यां
  2. लोगटक (लोकटक) झीलःबरैल क्षेत्र
  3. नाम्डाफा राष्ट्रीय उद्यानःडफ्रला पहाडि़यां

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


5-घासस्थलों में वृक्ष पारिस्थितिक अनुक्रमण के अंश के रूप में किस कारण घासों को प्रतिस्थापित नहीं करते हैं?

  1. कीटों एवं कवकों के कारण
  2. सीमित सूर्य के प्रकाश एवं पोषक तत्वों की कमी के कारण
  3. जल की सीमाओं एवं आग के कारण
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


6-परितंत्रें की घटती उत्पादकता के क्रम में उनका निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है?

  1. महासागर, झील, घासस्थल, मैंग्रोव
  2. मैंग्रोव, महासागर, घासस्थल, झील
  3. मैंग्रोव, घासस्थल, झील, महासागर
  4. महासागर, मैंग्रोव, झील, घासस्थल


7-भू-संरक्षण की परिरेखा बंधन विधि का प्रयोग कहां के लिए होता है?

  1. प्रबल पवन क्रिया के अधीन मरु उपान्त
  2. नदी प्रवाहों के सन्निकट का, बाढ़ग्रस्त होने वाला, निम्न समतल मैदान
  3. अपतृण के बढ़कर फैलने की संभावना से युक्त गुल्म भूमि
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


8-पुराने और प्रयुक्त कम्प्युटरों या उनके पुर्जों के असंगत/अव्यवस्थित निपटान के कारण, निम्नलिखित में कौन-से ई-अपशिष्ट के रूप में पर्यावरण में निर्मुक्त होते हैं?

  1. बेरिलियम
  2. कैडमियम
  3. क्रोमियम
  4. हेप्टाक्लोर
  5. पारद
  6. सीसा
  7. प्लूटोनियम

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1, 3, 4, 6 और 7
  2. केवल 1, 2, 3, 5 और 6
  3. केवल 2, 4, 5 और 7
  4. 1, 2, 3, 4, 5, 6, और 7


9-अम्ल वर्षा किनके द्वारा होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के कारण होती है?

  1. कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन
  2. कार्बन मोनो-ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड
  3. ओजोन और कार्बन डाइऑक्साइड
  4. नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड


10-परितंत्रें में खाद्य शृंखलाओं (Food Chain)के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. खाद्य शृंखला उस क्रम का निर्देशन करती है, जिसमें जीवों की एक शृंखला एक-दूसरे के आहार द्वारा पोषित होती है।
  2. खाद्य शृंखला एक जाति की समष्टि के अन्तर्गत पाई जाती है।
  3. खाद्य शृंखला उस प्रत्येक जीव की संख्याओं का, जो दूसरों के द्वारा खाई जाती हैं, निर्देशन करती है।
  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


11-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

राष्ट्रीय उद्यान उद्यान से होकर बहने वाली नदी
1-कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान गंगा
2-काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मनास
3-साइलेन्ट वैली राष्ट्रीय उद्यान कावेरी

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1 और 3
  4. कोई नहीं


12-निम्नलिखित जीवों पर विचार कीजिएः

  1. एगैरिकस
  2. नॉस्टॉक
  3. स्पाइरोगाइरा

उपर्युक्त में से कौन-सा/से जैव उर्वरक के रूप में प्रयुक्त होता है/होते हैं

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. केवल 3


13-निम्नलिखित में से कौन-सा/से, मृदा में नाइट्रोजन को बढ़ाता है/बढ़ाते हैं?

  1. जन्तुओं द्वारा यूरिया का उत्सर्जन
  2. मनुष्य द्वारा कोयले को जलाना
  3. वनस्पति की मृत्यु

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


14-निम्नलिखित राज्यों में से किसमें/किनमें सिंह-पुच्छी वानर (मॅकाक) अपने प्राकृतिक आवास में पाया जाता है?

  1. तमिलनाडु
  2. केरल
  3. कर्नाटक
  4. आन्ध्र प्रदेश

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


15-निम्नलिखित में से कौन-सा एक पद, केवल जीव द्वारा ग्रहण किये गये दिक्स्थान का ही नहीं, बल्कि जीवों के समुदाय में उसकी कार्यात्मक भूमिका का भी वर्णन करता है?

  1. संक्रमिका (ईकोटोन)
  2. पारिस्थितिक कर्मता
  3. आवास
  4. आवास-क्षेत्र


16-परितंत्र में खाद्य शृंखलाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से किस प्रकार का/के जीव अपघटक जीव कहलाता है/कहलाते हैं?

  1. विषाणु
  2. कवक
  3. जीवाणु

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


17-निम्नलिखित भारतीय प्राणिजात पर विचार कीजिएः

  1. घडि़याल
  2. चर्मपीठ कूर्म (लेदरबैक टर्टल)
  3. अनूप मृग

उपर्युक्त में से कौन-सा/से संकटापन्न है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


18-मरुस्थल क्षेत्रें में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कोन-सा/से पर्ण रूपान्तरण होता है/होते हैं?

  1. कठोर एवं मोमी पर्ण
  2. लघु पर्ण अथवा पर्णहीनता
  3. पर्ण की जगह कांटें

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2012


1-राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) भारत में कृषि संरक्षण में किस प्रकार सहायक है?

  1. NBA जैव चोरी को रोकता है तथा देशी और परम्परागत आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करता है।
  2. NBA कृषि पादपों के आनुवंशिक संशोधन पर चल रहे वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रत्यक्षतः मॉनीटर करता है और इसका निरीक्षण करता है।
  3. NBA की अनुशंसा के बिना आनुवंशिक/जैविक संसाधनों से सम्बन्धित बौद्धिक सम्पदा अधिकार हेतु ओवदन नहीं किया जा सकता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


2-राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम, 2010 भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्रावधान के आनुरूप्य अधिनियमित हुआ था/हुए थें?

  1. स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार के आनुरूप्य, जो अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत जीवन के अधिकार का अंग माना जाता है
  2. अनुच्छेद 275(I) के अन्तर्गत अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु अनुसूचित क्षेत्रें में प्रशासन का स्तर बढ़ाने के लिए प्रावधानित अनुदान के आनुरूप्य
  3. अनुच्छेद 243(A) के अन्तर्गत उल्लिखित ग्राम सभा की शक्तियों और कार्यों के आनुरूप्य

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-शरीर में श्वास अथवा खाने से पहुंचा सीसा (लेड) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पेट्रोल में सीसे का योग प्रतिबन्धित होने के बाद से अब सीसे की विषावक्ता उत्पन्न करने वाले स्रोत कौन-कौन से है?

  1. प्रगल ईकाइयां
  2. पेन (कलम) और पेंसिल
  3. पेंट
  4. केश तेल एवं प्रसाधन सामग्रियां

निम्नलिखित कूटों के आधार परन सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केव 1 और 3
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


4-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

क्लोरोफ्रलुओरोकार्बन, जो ओजोन-ह्रासक पदार्थों के रूप में चर्चित हैं, उनका प्रयोग

  1. सुघटय फोम के निर्माण में होता है
  2. टयूबलेस टायरों के निर्माण में होता है
  3. कुछ विशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक अवयवों की सफाई करने में होता है
  4. ऐरोसॉल कोन में दाबकारी एजेंट के रूप में होता है

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 4
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


5-भारत की आद्रभूमियों (Wetlands) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. आद्रभूमि के अन्तर्गत देश का कुल भौगोलिक क्षेत्र अन्य राज्यों की तुलना में गुजरात से अधिक अंकित है।
  2. भारत में तटीय आद्रभूमि का कुल भौगोलिक क्षेत्र, आन्तरिक आद्रभूमि के कुल भौगोलिक क्षेत्र से अधिक है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


6-निम्नलिखित रक्षित क्षेत्रें (Protected Area) पर विचार कीजिएः

  1. बांदीपुर
  2. भीतरकणिका
  3. मानस
  4. सुन्दरवन

उपर्युक्त में से कौन-सा/से बाघ-आरक्षित क्षेत्र (Tiger Reservs) घोषित हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1, 3 और 4
  3. केवल 2, 3 और 4
  4. 1, 2 3 और 4


7-भारत के निम्नलिखित में से किस वर्ग के आरक्षित क्षेत्रें में स्थानीय लोगों को जीवभार एकत्रित करने और उसके उपयोग की अनुमति नहीं हैं?

  1. जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्रें में
  2. राष्ट्रीय उद्यानों में
  3. रामसर सम्मेलन में पोषित आर्द्रभूमियों में
  4. वन्यजीव अभ्यारण्यों में


8-निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राणी समूह संकटापन्न जातियों (Endangered Species) के वर्ग के अन्तर्गत आता है?

  1. महान भारतीय सारंग, कस्तूरी मृग, लाल पांडा और एशियाई वन्य गधा
  2. कश्मीरी महामृग, चीतल, नील गाय और महान भारतीय सारंग
  3. हिम तेंदुआ, अनूप मृग, रीसस बन्दर और सारस (क्रेन)
  4. सिंहपुच्छी मेकाक, नील गाय, हनुमान लंगूर और चीतल


9-‘मिलेनियम इकोसिस्टम एसेसमेन्ट’ पारिस्थ्तििक तंत्र की सेवाओं के निम्नलिखित प्रमुख वर्गों का वर्णन करता है- व्यवस्था, समर्थन, नियंत्रण, संरक्षण और सांस्कृतिक निम्नलिखित में से कौन-सी एक समर्थन सेवा है?

  1. खाद्यान्न और जल का उत्पादन
  2. जलवायु और रोग का नियंत्रण
  3. पोषक चक्रण और फसल परागण
  4. विविधता अनुरक्षण


10-ऐन्टिलोपों ‘ओरिक्स’ और ‘चीरू’ के बीच क्या अन्तर है?

  1. ऑरिक्स गर्म और शुष्क क्षेत्रें में रहने के लिए अनुकूलित है जबकि चीरू ठंडी उच्च पर्वतीय घास के मैदान और अर्ध-मरुस्थली क्षेत्रें में रहने के लिए
  2. ऑरिक्स का शिकार उसके शृंगार्भो के लिए किया जाता है जबकि चीरू का शिकार कस्तूरी के लिए
  3. ऑरिक्स केवल पश्चिमी भारत में मिलता है जबकि चीरू केवल उत्तर-पूर्व भारत में
  4. उपर्युक्त कथनों (a), (b) तथा (c) में से कोई भी सही नहीं है


11-निम्नलिखित में से कौन-से भौगोलिक क्षेत्र में जैव विविधता के लिए संकट हो सकते हैं?

  1. वैश्विक तापन
  2. आवास का विखंडन
  3. विदेशी जाति का संक्रमण
  4. शाकाहार को प्रोत्सहान

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


12-निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. काली गर्दन वाला सारस (कृष्णग्रीव सारस)
  2. चीता
  3. उड़न गिलहरी (कन्दली)
  4. हिम तेंदुआ

उपर्युक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप में पाये जाते हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1, 3 और 4
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


13-निम्नलिखित कृषि पद्धतियों पर विचार कीजिएः

  1. समोच्च बांध
  2. अनुपद सस्यन
  3. शून्य जुताई

वैश्विक जलवायु परिवर्तन के सन्दर्भ में, उपर्युक्त में से कौन-सा/से मृदा में कार्बन प्रच्छादन/संग्रहण में सहायक है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2 और 3
  4. इनमें से कोई नहीं


14-यदि किसी महासागर का पादपप्लवक किसी कारण से पूर्णतया नष्ट हो जाए, तो इसका क्या प्रभाव होगा?

  1. कार्बन सिक के रूप में महासागर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
  2. महासागर की खाद्य शृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
  3. महासागर का जल-घनत्व प्रबल रूप से घट जाएगा।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


15-कुछ वर्ष पहले तक गिद्ध भारतीय देहातो में आम दिखाई देते थे, किन्तु आजकल कभी-कभार ही नजर आते है। इस स्थिति के लिए उत्तरदायी है

  1. नवीन प्रवेशी जातियों द्वारा उनके नीड़ स्थलों का नाश
  2. गोपशु मालिकों द्वारा पशुओं के उपचार हेतु प्रयुक्त एक औषधि
  3. उन्हें मिलने वाले भोजन में आई कमी
  4. उनमें हुआ व्यापक, दीर्घस्थायी तथा घातक रोग


16-यदि राष्ट्रीय जल मिशन सही ढंग से और पूर्णतः लागू किया जाए, तो देश पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

  1. शहरी क्षेत्रें की जल आवश्यकताओं की आशिक आपूर्ति अपशि" जल के पुनचक्रण से हो सकेगी।
  2. ऐसे समुद्रतटीय शहर, जिनके पास जल के अपर्याप्त वैकल्पिक स्रोत है की जल आवश्यकताओं की आपूर्ति ऐसी समुचित प्रौद्योगिकी व्यवहार में लाकर की जा सकेगी जो समुद्र जल को प्रयोग लायक बना सकेगी।
  3. हिमालय से उद्गमित सभी नदियां प्रायद्वीपीय भारत की नदियों से जोड़ दी जाएंगी।
  4. सरकार कृषकों द्वारा भौम जल निकालने के लिए बोरिग से खोदे गए कुएं और उन पर लगाई गई मोटर और पम्प-सेट पर वहन किए गए व्यय की पूरी तरह प्रतिपूर्ति करेगी।

निम्नलिखित कूटो के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


17-भारत सरकार ‘सी वकथोर्न’ की खेती को प्रोत्साहित कर रही हैं इस पादप का क्या महत्व है?

  1. यह मृदा-क्षरण के नियंत्रण में सहायक है और मरुस्थलीकरण को रोकता है।
  2. यह बायोडीजल का एक समृद्ध स्रोत है।
  3. इसमें पोषकीय मान होता है और य उच्च तुंगता वाले ठंडे क्षेत्रें में जीवित रहने के लिए भली-भांति अनुकूलित होता है।
  4. इसकी इमारती लकड़ी का उच्च वाणिज्यिक मूल्य है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


सिविल सेवा परीक्षा 2011


1-केंद्रीय बजट 2011-12 में जैव-मूल ऐस्फाल्ट (बायोऐस्फाल्ट) पर मूल सीमाशुल्क की पूरी छूट प्रदान की गई है। इस पदार्थ का क्या महत्व है?

  1. पारंपरिक ऐंस्फाल्ट की विपरीत, बायोऐस्फाल्ट जीवाश्म ईंधनों पर आधारित नहीं होता।
  2. बायोऐस्फाल्ट अनवीकरणीय (नॉन-रिन्यूवेबल) साधनों से निर्मित हो सकता है।
  3. बायोऐस्फाल्ट जैव अपशिष्ट पदार्थों से निर्मित हो सकता है।
  4. बायोऐस्फाल्ट से सड़कों की ऊपरी सतह बिछाना पारिस्थितिकी के अनुकूल है।

उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1, 3 और 4
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


2-निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. कार्बन डाइऑक्साइड
  2. नाइट्रोजन के ऑक्साइड
  3. सल्फर के आॅक्साइड

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से उत्सर्जन उष्मीय शक्ति संयंत्रें में कोयला दहन से उत्सर्जित होता है/होते हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-अंटार्कटिक क्षेत्र में ओजोन छिद्र का बनना चिंता का विषय है। इस छिद्र के बनने का संभावित कारण क्या है?

  1. विशिष्ट क्षोभमंडलीय विक्षोभ की उपस्थिति तथा क्लोरोफ्रलोरा- कार्बनों का अंतर्वाह
  2. विशिष्ट ध्रुवीय वाताग्र तथा समतापमंडलीय बादलों की उपस्थिति तथा क्लोरोफ्रलोरो कार्बनों का अंतर्वाह
  3. ध्रुवीय वाताग्र तथा समतापमंडलीय बादलों की अनुपस्थिति तथा मेथेन और क्लेरोफ्रलोरोकार्बनों का अंतर्वाह
  4. वैश्विक तापन से ध्रुवीय प्रदेश में हुई तापमान वृद्धि


4-‘कार्बन क्रेडिट’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. कार्बन क्रेडिट प्रणाली क्योतो प्रोटोकोल के संयोजन में सम्पुष्ट की गई थी।
  2. कार्बन क्रेडिट उन देशों या समूहों को प्रदत्त की जाती है, जो ग्रीन-हाउस गैसों का उत्सर्जन घटाकर उसे उत्सर्जन अभ्यंश के नीचे ला चुके होते हैं।
  3. कार्बन क्रेडिट का लक्ष्य कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाना है।
  4. कार्बन क्रेडिट का क्रय-विक्रय संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के द्वारा समय-समय पर नियत मूल्यों के आधार पर किया जाता है।


5-निम्नलिखित में से तीन मानकों के आधार पर पश्चिमी घाट-श्रीलंका एवं इंडो-बर्मा क्षेत्रें को जैवविविधता के प्रखर स्थलों (हॉटस्पॉट्स) के रूप में मान्यता प्राप्त हुई हैः

  1. जाति बहुतायता (स्पीशीस रिचनेस)
  2. वानस्पतिक घनत्व
  3. स्थानिकता
  4. मानवजाति-वानस्पतिक महत्व
  5. आशंका बोध
  6. वनस्पति एवं प्राणीजाति का ऊष्ण व आर्द्र परिस्थितियों के प्रति अनुकूल

उपर्युक्त में से कौन-से तीन मानक इस संदर्भ में सही हैं?

  1. 1, 2 और 6
  2. 2, 4 और 6
  3. 1, 3 और 5
  4. 3, 4 और 6


6-हाल के वर्षों में मानव गतिविधियों के कारण वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता में बढ़ोतरी हुई है, किंतु उसमें से बहुत-सी वायुमंडल के नीचले भाग में नहीं रहती, क्योंकिः

  1. वह बाह्य समतापमंडल में पलायन कर जाती है।
  2. समुद्रों में पादपप्लवक प्रकाशसंश्लेषण कर लेते हैं।
  3. ध्रुवीय बर्फ-छत्रक वायु का प्रग्रहण कर लेते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन से कथन सही है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. केवल 3


7-पारितंत्र उत्पादकता के संदर्भ में समुद्री उत्प्रवाह (अपवेलिंग) क्षेत्र इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये निम्नलिखित माध्यम/माध्यमों से समुद्री उत्पादकता बढ़ाते हैं

  1. अपघटक सूक्ष्मजीवियों को सतह पर लाकर।
  2. पोषकों को सतह पर लाकर।
  3. अधस्थली जीवों को सतह पर लाकर।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. केवल 3


8-यदि ऊष्ण कटिबंधीय वर्षा-वन काट दिया जाए, तो यह ऊष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन की तुलना में शीघ्र पुनर्योजित नहीं हो पता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि

  1. वर्षा वन की मृदा में पोषकों का अभाव होता है।
  2. वर्षा वन में वृक्षों के प्रवर्ध्यों की जीवनक्षमता दुर्बल होती है
  3. वर्षा वन की जातियां धीमी गति से बढ़ती है
  4. विदेशज जातियां वर्षा वन की उर्वर मृदा पर अतिक्रमण कर जाती है


9-हिमालय पर्वत प्रदेश जाति-विविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। इस संवृति के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारण सबसे उपयुक्त है?

  1. यहां अधिक वर्षा होती है, जो प्रचुर वनस्पति वृद्धि को बढ़ावा देती है।
  2. यह विभिन्न जीव-भौगोलिक क्षेत्रें का संगम है
  3. इस क्षेत्र में विदेशज तथा अतिक्रामक जातियां प्रवेश नहीं कराई गई हैं
  4. यहां मनुष्यों का कम हस्तक्षेप है


10-भारत के संदर्भ में निम्नलिखित केंद्रीय अधिनियमों पर विचार कीजिएः

  1. आयात एवं निर्यात (नियंत्रण) अधिनियम, 1947
  2. खनन एवं खनिज विकास (नियमन) अधिनियम, 1957
  3. सीमाशुल्क अधिनियम, 1962
  4. भारतीय वन अधिनियम, 1927

उपर्युक्त में से कौन-से अधिनियम देश में जीव-विविधता संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं अथवा उस पर असर डालते हैंः

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. 1, 2, 3 और 4
  4. उपर्युक्त अधिनियमों में से कोई भी नहीं


11-भारत के समुद्री जल में हानिकारक शैवाल प्रस्फुटन में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई है। इस संवृत्ति का/के क्या कारक तत्व हो सकता है/सकते हैं?

  1. ज्वारनदमुख से पोषकों का प्रस्राव
  2. मानसून में भूमि से जल-वाह
  3. समुद्रों में उत्प्रवाह

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


12-निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. प्रकाशसंश्लेषण
  2. श्वसन
  3. जैव पदार्थों का अपक्षय
  4. ज्वालामुखी क्रियाएं

उपर्युक्त में से कौन-सी क्रियाएं पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड जोड़ती हैं?

  1. केवल 1 और 4
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 2, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


13-बलुई और लवणीय क्षेत्र एक भारतीय पशु जाति का प्राकृतिक आवास है। उस क्षेत्र में उस पशु के कोई परभक्षी नहीं हैं किंतु आवास ध्वंस होने के कारण उसका अस्तित्व खतरे में है। यह पशु निम्नलिखित में कौन-सा हो सकता है?

  1. भारतीय वन्य भैंस
  2. भारतीय वन्य गधा
  3. भारतीय वन्य शूकर
  4. भारतीय गजेल (कुरंग)


14-सूक्ष्म-सिंचाई की पद्धति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. मृदा से उर्वरक/पोषक हानि कम की जा सकती है।
  2. यह वर्षाधीन खेती की सिंचाई का एकमात्र साधन है
  3. इससे कुछ कृषि क्षेत्रें में भौम जलस्तर को कम होने से रोका जा सकता है।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


15-जीव-विविधता निम्नलिखित माध्यम/माध्यमों द्वारा मानव अस्तित्व का आधार बनी हुई हैः

  1. मृदा निर्माण
  2. मृदा अपरदन की रोकथाम
  3. अपशिष्ट का पुनः चक्रण
  4. सस्य परागण

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


16-निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल वनस्पति संरक्षण हेतु स्वस्थान (in-situ) पद्धति नहीं है?

  1. जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र (बायोस्फीयर रिजर्व)
  2. वानस्पतिक उद्यान
  3. राष्ट्रीय पार्क
  4. वन्यप्राणी अभयारण्य


17- 2004 की सुनामी ने लोगों को यह महसूस करा दिया कि गरान (मैंग्रोव) तटीय आपदाओं के विरूद्ध विश्वसनीय सुरक्षा बाड़े का कार्य कर सकते हैं। गरान सुरक्षा बाड़े के रूप में किस प्रकार कार्य करते हैं?

  1. गरान अनूप होने से समुद्र और मानव बस्तियों के बीच एक ऐसा बड़ा क्षेत्र खड़ा हो जाता है, जहां लोग न तो रहते हैं न जाते हैं।
  2. गरान भोजन ओर औषधि दोनों प्रदान करते हैं, जिनकी प्राकृतिक आपदा के बाद लोगों को जरूरत पड़ती है।
  3. गरान के वृक्ष घने वितान के लंबे वृक्ष होते हैं, जो चक्रवात और सुनामी के समय उत्तम सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  4. गरान के वृक्ष अपनी सघन जड़ों के कारण तूफान और ज्वारभाटे से नहीं उखड़ते।


18-मृदा का लवणीभवन मृदा में एकत्रित सिंचित जल के वाष्पीकृत होने से पीछे छूटे नमक और खनिजों से उत्पन्न होता है। सिंचित भूमि पर लवणीभवन का क्या प्रभाव पड़ता है।

  1. यह फसलों के उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि लाता है।
  2. यह कुछ मृदाओं को अपारगम्य बना देता है।
  3. यह भौम जलस्तर को ऊपर ले आता है।
  4. यह मृदा के वायु अवकाशों को जल से भर देता है।


19-प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधन अंतरराष्ट्रीय संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा प्रकाशित ‘रेड डाटा बुक्स’ में निम्नलिखित सूची/सूचियां सम्मिलित की जाती है/हैंः

  1. जीवविविधता के प्रखर स्थलों (हॉट-स्पाट्स) में विद्यमान स्थानिक पौधों और पशु जातियों की सूची
  2. संकटग्रस्त पौधों और पशु जातियों की सूची
  3. विभिन्न देशों में प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण हेतु संरक्षित स्थलों की सूची

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. 1 और 3
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. केवल 3


20-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. उच्चतर अक्षांशों की तुलना में निम्नतर अक्षांशों में जीव विविधता सामान्यतः अधिक होती है।
  2. पर्वतीय प्रवणताओं (ग्रेडिएन्ट्स) में उच्चतर उन्नतांशों की तुलना में निम्नतर उन्नतांशों में जीवविविधता सामान्यतः अधिक होती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2