सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा भूगोल - पेपर I
सिविल सेवा परीक्षा 2019
1-अलियार, इसापुर और कंगसाबती जैसे ज्ञात स्थानों में क्या समानता है?
- हाल ही में खोजे गए यूरेनियम निक्षेप
 - उष्णकटिबंधीय वर्षावन
 - भूमिगत गुफा तंत्र
 - जल भंडार
 
2-मेघाच्छादित रात में ओस की बूंदे क्यों नहीं बनतीं?
- भू-पृष्ठ से निर्मुक्त विकिरण को बादल अवशोषित कर लेते हैं।
 - पृथ्वी के विकिरण को बादल वापस परावर्तित कर देते हैं।
 - मेघाच्छादित रातों में भूपृष्ठ का तापमान कम होता है।
 - बादल बहते हुए पवन को भूमितल की ओर विक्षेपित कर देते हैं।
 
3-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| सागर | सागर से लगा हुआ देश | 
| 1-ऐड्रिऐटिक सागर | अल्बानिया | 
| 2-काला सागर | क्रोएशिया | 
| 3-कैस्पियन सागर | कजाकिस्तान | 
| 4-भूमध्य सागर | मोरक्को | 
| 5-लाल सागर | सीरिया | 
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
- केवल 1, 2 और 4
 - केवल 1, 3 और 4
 - केवल 2 और 5
 - 1, 2, 3, 4 और 5
 
4-निम्नलिखित में से कौन-सा देश पिछले पांच वर्षों के दौरान विश्व में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है?
- चीन
 - भारत
 - म्यांमार
 - वियतनाम
 
5-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| हिमनद | नदी | 
| 1-बंदरपूंछ | यमुना | 
| 2-बारा शिग्री | चेनाब | 
| 3-मिलाम | मंदाकिनी | 
| 4-सियाचिन | नुब्रा | 
| 5-जेमू | मानस | 
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
- 1, 2 और 4
 - 1, 3 और 4
 - 2 और 5
 - 3 और 5
 
6-जून की 21वीं तारीख को सूर्य
- उत्तरध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है
 - दक्षिणध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है
 - मध्याह्न में भूमध्यरेखा पर ऊर्ध्वाधर रूप से व्योमस्थ चमकता है
 - मकर-रेखा पर ऊर्ध्वाधर रूप से व्योमस्थ चमकता है
 
7-निम्नलिखित में से कौन-सा एक पादप-समूह ‘नवीन विश्व (न्यू वर्ल्ड)’ में कृषि-योग्य बनाया गया तथा इसका ‘प्राचीन विश्व (ओल्ड वर्ल्ड)’ में प्रचलन शुरू किया गया?
- तंबाकू, कोको और रबड़
 - तंबाकू, कपास और रबड़
 - कपास, कॉफी और गन्ना
 - रबड़, कॉफी और गेहूं
 
8-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| प्रसिद्ध स्थान | नदी | 
| 1-पंढरपुर | चंद्रभागा | 
| 2-तिरुचिरापल्ली | कावेरी | 
| 3-हंपी | मालप्रभा | 
उपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?
- केवल 1 और 2
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
9-निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में, कुछ वैज्ञानिक पक्षाभ मेघ विरलन तकनीक तथा समतापमंडल में सल्फेट वायुविलय अंतःक्षेपण के उपयोग का सुझाव देते हैं?
- कुछ क्षेत्रें में कृत्रिम वर्षा करवाने के लिए
 - उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बारंबारता और तीव्रता को कम करने के लिए
 - पृथ्वी पर सौर पवनों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए
 - भूमंडलीय तापन को कम करने के लिए
 
10-भारत में पिछले पांच वर्षों में खरीफ की फसलों की खेती के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- धान की खेती के अंतर्गत क्षेत्र अधिकतम है।
 - ज्वार की खेती के अंतर्गत क्षेत्र, तिलहनों की खेती के अंतर्गत क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
 - कपास की खेती का क्षेत्र, गन्ने की खेती के क्षेत्र की तुलना में अधिक है।
 - गन्ने की खेती के अंतर्गत क्षेत्र निरंतर घटा है।
 
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- केवल 1 और 3
 - केवल 2, 3 और 4
 - केवल 2 और 4
 - 1, 2, 3 और 4
 
11-भारत द्वारा आयातित कृषि जिंसों में, पिछले पांच वर्षों में निम्नलिखित में से किस एक का मूल्य के आधार पर अधिकतम आयात रहा है?
- मसाले
 - ताजे फल
 - दलहन
 - वनस्पति तेल
 
12-भारत में गौण खनिज के प्रबंधन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- इस देश में विद्यमान विधि के अनुसार रेत एक ‘गौण खनिज’ है।
 - गौण खनिजों के खनन पट्टें प्रदान करने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है, किन्तु गौण खनिजों को प्रदान करने से संबंधित नियमों को बनाने के बारे में शक्तियां केंद्र सरकार के पास हैं।
 - गौण खनिजों के अवैध खनन को रोकने के लिए नियम बनाने की शक्ति राज्य सरकारों के पास है।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- केवल 1 और 3
 - केवल 2 और 3
 - केवल 3
 - 1, 2 और 3
 
13-निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिएः
- छत्तीसगढ़
 - मध्य प्रदेश
 - महाराष्ट्र
 - ओडिशा
 
उपर्युक्त राज्यों के संदर्भ में, राज्य के कुल क्षेत्रफल की तुलना में वन आच्छादन की प्रतिशतता के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा सही आरोही अनुक्रम है?
- 2-3-1-4
 - 2-3-4-1
 - 3-2-4-1
 - 3-2-1-4
 
सिविल सेवा परीक्षा 2018
1-निम्नलिखित में से कौन-सा/से मानव क्रियाकलापों के कारण हाल में बहुत अधिक संकुचित हो गया है/सूख गया है?
- अराल सागर
 - काला सागर
 - बैकाल झील
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
- केवल 1
 - 2 केवल 3
 - केवल 2
 - 1 और 3
 
2-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- भारत में राज्य सरकारों को गैर-कोयला खदानों की नीलामी का अधिकार नहीं है।
 - आंध्र प्रदेश एवं झारखंड में सोने की खादानें नहीं हैं।
 - राजस्थान में लौह अयस्क की खदानें हैं।
 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- 1 और 2
 - केवल 2
 - 1 और 3
 - केवल 3
 
3-निम्नलिखित में से कौन-सा शहर दिल्ली के सबसे समीप के देशान्तर पर स्थित है?
- बेंगलुरू
 - हैदराबाद
 - नागपुर
 - पुणे
 
4-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| कभी-कभी समाचारों में उल्लेखित शहर | देश | 
| 1-अलेप्पो | सीरिया | 
| 2-किरकूक | यमन | 
| 3-मोसूल | फिलिस्तीन | 
| 4-मजार-ए-शरीफ | अफगानिस्तान | 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है/हैं?
- 1 और 2
 - 1 और 4
 - 2 और 3
 - 3 और 4
 
5-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र हर कुछ सौ हजार सालों में उत्क्रमित हुआ है।
 - पृथ्वी जब 4000 मिलियन वर्षों से भी अधिाक पहले बनी, तो ऑक्सीजन 54 प्रतिशत थी और कार्बन डाइऑक्साइड नहीं थी।
 - जब जीवित जीव पैदा हुए, उन्होंने पृथ्वी के आरंभिक वायुमण्डल को बदल दिया।
 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
6-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- बैरेन द्वीप ज्वालामुखी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो भारतीय राज्य-क्षेत्र में स्थित है।
 - बैरेन द्वीप, ग्रेट निकोबार के लगभग 140 किमी पूर्व में स्थित है।
 - पिछली बार बैरेन द्वीप ज्वालामुखी में 1991 में उद्गार हुआ था और तब से यह निष्क्रिय बना हुआ है।
 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1
 - 2 और 3
 - केवल 3
 - 1 और 3
 
7-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| क्षेत्रें जो कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित/b> | देश | 
| केटालोनिया | स्पेन | 
| क्रीमिया | हंगरी | 
| मिंडानाओ | फिलीपींस | 
| ओरोमिया | नाइजीरिया | 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही है/हैं?
- 1, 2 और 3
 - केवल 3 और 4
 - केवल 1 और 3
 - केवल 2 और 4
 
सिविल सेवा परीक्षा 2017
1-भारत में एक ऐसा स्थान है, जहां यदि आप समुद्र किनारे खड़े होकर समुद्र का अवलोन करें, तो आप पाएंगे कि दिन में दो बार समुद्री जल तटीय रेखा से कुछ किलोमीटर पीछे की ओर चला जाता है तो फिर तट पर वापस आता है और जब जल पीछे हटा होता है, तब आप वास्तव में समुद्र तल पर चल सकते हैं। यह अनूठी घटना कहां देखी जाती है?
- भावनगर में
 - भीमुनिपटनम में
 - चांदीपुर में
 - नागपट्टिनम में
 
2-तीस्ता नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- तीस्ता नदी का उद्गम वही है, जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है।
 - रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नहीं है।
 - तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।
 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1 और 3
 - केवल 2
 - केवल 2 और 3
 - 1, 2 और 3
 
3-यदि आप कोहिमा से कोट्टयम की यात्र सड़क मार्ग से करते हैं, तो आपको मूल स्थान और गंतव्य स्थान को मिलाकर भारत के अन्दर कम से कम कितने राज्यों में से होकर गुजरना होगा?
- 6
 - 7
 - 8
 - 9
 
4-भूमध्यसागर, निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है?
- जॉर्डन
 - इराक
 - लेबनान
 - सीरिया
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
- केवल 1, 2 और 3
 - केवल 2 और 3
 - केवल 3 और 4
 - केवल 1, 3 और 4
 
5-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- भारत में हिमालय केवल पांच राज्यों में फैला हुआ है।
 - पश्चिमी घाट केवल पांच राज्यों में फैले हुए हैं।
 - पुलिकट झील केवल दो राज्यों में फैली हुई है।
 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1 और 2
 - केवल 3
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 
6-भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित ‘इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- IOD परिघटना, उष्ण कटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्ण कटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर-पृष्ठ तापमान के अंतर से विशेषित होती है।
 - IOD परिघटना मानसून पर एल-नीनो के असर को प्रभावित कर सकती है।
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1, न ही 2
 
7-निम्नलिखित पद्धतियों में से कौन-सी कृषि में जल संरक्षण में सहायता कर सकती है/हैं?
- भूमि की कम या शून्य जुताई
 - खेत में सिंचाई के पूर्व जिप्सम का प्रयोग
 - फसल अवशेष को खेत में ही रहने देना
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः
- केवल 1 और 2
 - केवल 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
8-निम्नलिखित में से कौन-सा भौगोलिक रूप (Geographically) से ग्रेट निकोबार के सबसे निकट है?
- सुमात्र
 - बोर्नियो
 - जावा
 - श्रीलंका
 
सिविल सेवा परीक्षा 2016
1-निम्नलिखित में से कौन-सी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है/नदियां हैं?
- दिबांग
 - कमेंग
 - लोहित
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
2-भारत के निम्नलिखित क्षेत्रें में से किसमें/किनमें शेल गैस के संसाधन पाए जाते हैं?
- कैम्बे बेसिन
 - कावेरी बेसिन
 - कृष्णा-गोदावरी बेसिन
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 2
 - केवल 3
 - केवल 2 और 3
 - 1, 2 और 3
 
3-निम्नलिखित में से कौन-सा/से द्रप्स (ड्रिप) सिंचाई पद्धति के प्रयोग का/के लाभ है/हैं?
- खर-पतवार में कमी
 - मृदा लवणता में कमी
 - मृदा अपरदन में कमी
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 2
 - केवल 3
 - केवल 1 और 3
 - उपर्युक्त में से कोई भी ड्रिप सिंचाई पद्धति का लाभ नहीं है।
 
4-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| प्रसिद्ध स्थान | क्षेत्र | 
| 1-बोधगया | बघेलखण्ड | 
| 2-खजुराहो | बुन्देलखण्ड | 
| 3-शिरडी | विदर्भ | 
| 4-नासिक | मालवा | 
| 5-तिरूपति | रायलसीमा | 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
- 1, 2 और 4
 - 2, 3, 4 और 5
 - केवल 2 और 5
 - 1, 3, 4 और 5
 
सिविल सेवा परीक्षा 2015
1-उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण-पूर्वी प्रशान्त क्षेत्रें में चक्रवात उत्पन्न नहीं होता। इसका क्या कारण है?
- समुद्री पृष्ठों के ताप निम्न होते हैं
 - अन्तः उष्णकटिबंधीय अभिसारी क्षेत्र (इंटर-ट्रॉपिकल कन्वर्जेस जोन) बिरले ही होता है
 - कोरिऑलिस बल अत्यन्त दुर्बल होता है
 - उन क्षेत्रें में भूमि मौजूद नहीं होती
 
2-भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है?
- असम और राजस्थान
 - अरूणाचल प्रदेश और राजस्थान
 - असम और गुजरात
 - अरूणाचल प्रदेश और गुजरात
 
3-विषुवतीय प्रतिधाराओं (इक्वेटोरियल काउंटर-करेंट) के पूर्वाभिमुख (East Ward) प्रवाह की व्याख्या किससे होती है?
- पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
 - दो विषुवतीय धाराओं का अभिसरण (कन्वर्जेस)
 - जल की लवणता में अन्तर
 - विषुवत्-वृत्त के पास प्रशान्तमण्डल मेखला (बेल्ट ऑफ काम) का होना
 
4-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| तीर्थस्थान | अवस्थिति | 
| 1-श्रीशैलम | नल्लामला पहाडि़यां | 
| 2-ओकारेश्वर | सतमाला पहाडि़यां | 
| 3-पुष्कर | महादेव पहाडि़यां | 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
5-निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिएः
- वंशधारा
 - इन्द्रावती
 - प्रणहिता
 - पेन्नार
 
उपर्युक्त में से कौन-सी गोदावरी की सहायक नदियां हैं?
- 1, 2 और 3
 - 1, 3 और 4
 - 1, 2 और 4
 - केवल 2 और 3
 
6-भारत के निम्नलिखित क्षेत्रें में से किस एक में, मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वनों का संयोजन है?
- उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश
 - दक्षिण-पश्चिम बंगाल
 - दक्षिणी सौराष्ट्र
 - अन्दमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
7-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- पूरे वर्ष 30°N और 60°S अक्षांशों के बीच बहने वालीहवाएं पछुआ हवाएं (वेस्टरलीज) कहलाती है।
 - भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शीतकालीन वर्षा लाने वाली आर्द्र वायु संहतियां (मॉइस्ट एयर मासेज) पछुआ हवाओं के भाग है।
 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
8-महासागरों और समुद्रों में ज्वार-भाटाएं किसके/किनके कारण होता/होते हैं?
- सूर्य का गुरूत्वीय बल
 - चन्द्रमा का गुरूत्वीय बल
 - पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
9-निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिएः
- अरूणाचल प्रदेश
 - हिमाचल प्रदेश
 - मिजोरम
 
उपर्युक्त राज्यों में से किसमें/किनमें ‘उष्णकटिबन्धीय आर्द्र सदापर्णी वन’ होते हैं?
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
10-भारत में, निम्नलिखित में से किस एक वन-प्ररूप में, सागौन (टीक) एक प्रभावी वृक्ष स्पीशीज़ है?
- उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
 - उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
 - उष्णकटिबंधीय कंटीली झाड़ी वन
 - घासस्थलयुक्त शीतोष्ण वन
 
11-‘‘हर दिन कमोबेश एक-सा ही होता है। सुबह, समुद्री मन्द पवन के साथ, साफ और उजली होती है। जैसे-जैसे सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ता जाता है, गर्मी बढ़ती जाती है, घने बादल बनने लगते है और फिर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ वर्षा होने लगती है। लेकिन वर्षा शीघ्र ही समाप्त हो जाती है।’’
उपर्युक्त उद्धरण में निम्नलिखित क्षेत्रें में से किसका वर्णन किया गया है?
- सवाना
 - विषुवतीय
 - मॉनसून
 - भूमध्यसागरीय
 
सिविल सेवा परीक्षा 2014
1-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
- अण्डमान एवं निकोबार
 - निकोबार एवं सुमात्र
 - मालदीव एवं लक्षद्वीप
 - सुमात्र एवं जावा
 
2-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
- दाम्पा टाइगर रिजर्वःमिजोरम
 - गुमटी वन्यजीव अभ्यारण्यःसिक्किम
 - सारामती शिखरःनागालैण्ड
 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
3-निम्नलिखित में से किस घटना/किन घटनाओं ने जीवों के विकास को प्रभावित किया होगा?
- महाद्वीपीय विस्थापन
 - हिमानी चक्र
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
4-यदि आप हिमालय से होकर यात्र करते हैं, तो आपको वहां निम्नलिखित में से किस पादप / किन पादपों को प्राकृतिक रूप में उगते हुए दिखने की सम्भावना हैं?
- बांज
 - बुरुंश
 - चंदन
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 2
 - केवल 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
5-प्रत्येक वर्ष कतिपय विशिष्ट समुदाय/जनजाति, पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण, मास-भर चलने वाले अभियान/त्यौहार के दौरान फलदार वृक्षों की पौध का रोपण करते है। निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे समुदाय/जनजाति हैं?
- भूटिया और लेप्चा
 - गोंड और कोर्कू
 - इरुला और तोडा
 - सहरिया और अगरिया
 
6-भारत के ‘चांग्पा’ समुदाय के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- वे मुख्यतः उत्तराखण्ड राज्य में रहते है।
 - वे अच्छे किस्म का ऊन देने वाले पश्मीना बकरों-बकरियों को पालते है।
 - उन्हें अनुसूचित जनजातियों की श्रेणी में रखा जाता है।
 
उपयुक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 3
 - 1, 2 और 3
 
7-भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे/किनसे सम्बंधित है/हैं?
- वेदिका कृषि
 - वनान्मूलन
 - उष्णकटिबन्धी जलवायु
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 2
 - केवल 2
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
8-पवनों का मौसमी उत्क्रमण किसका प्ररूपी अभिलक्षण है?
- भूमध्यरेखीय जलवायु
 - भूमध्यसागरीय जलवायु
 - मानसून जलवायु
 - उपर्युक्त सभी जलवायु
 
9-निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिएः
- बराक
 - लोहित
 - सुबन्सिरि
 
उपर्युक्त में से कौन-सी अरुणाचल प्रदेश से होकर बहती है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
10-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| पहाडि़यां | क्षेत्र | 
| 1-कार्डामॅम पहाडि़यां | कोरोमण्डल तट | 
| 2-कैमूर पहाडि़यां | कोंकण तट | 
| 3-महादेव पहाडि़यां | मध्य भारत | 
| 4-मिकिर पहाडि़या | पूर्वोत्तर भारत | 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित है?
- 1 और 2
 - 2 और 3
 - 3 और 4
 - 2 और 4
 
11-टर्की किनके मध्य स्थित है?
- काला सागर और कैस्पियन सागर
 - काला सागर और भूमध्य सागर
 - स्वेज की खाड़ी और भूमध्य सागर
 - अकाबा की खाड़ी और मृत सागर
 
12-दक्षिण-पूर्वी एशिया में दक्षिण से उत्तर की ओर जाने पर नीचे दिए गए नगरों का सही स्थितिक्रम क्या है?
- बैंकॉक
 - हनोइ
 - जकार्ता
 - सिगापुर
 
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- 4-2-1-3
 - 3-2-4-1
 - 3-4-1-2
 - 4-3-2-1
 
13-‘एकीकृत जलसम्भर विकास कार्यक्रम’ को कार्यान्वित करने के क्या लाभ हैं?
- मृदा के बह जाने की रोकथाम
 - देश की बारहमासी नदियों, को मौसमी नदियों से जोड़ना
 - वर्षा-जल संग्रहण तथा भौम-जलस्तर का पुनर्भरण
 - प्राकृतिक वनस्पतियों का पुनर्जनन
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1 और 2
 - केवल 2, 3 और 4
 - केवल 1, 3 और 4
 - 1, 2, 3 और 4
 
14-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| 1-किन्नौर | सुपारी | 
| 2-मेवात | आम | 
| 3-कोरोमण्डल | सोयाबीन | 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- केवल 1 और 2
 - केवल 3
 - 1, 2 और 3
 - कोई नहीं
 
15-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| राष्ट्रीय राजमार्ग | इससे जुड़े शहर | 
| 1-NH4 | चेन्नई और हैदराबाद | 
| 2-NH6 | मुम्बई और कोलकाता | 
| 3-NH15 | अहमदाबाद और जोधपुर | 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- केवल 1 और 2
 - केवल 2 और 3
 - 1, 2 और 3
 - कोई नहीं
 
सिविल सेवा परीक्षा 2013
1-निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित है?
भौगोलिक लक्षणप्रदेश
- एबिसिनी:अरब
 - एटलस पर्वत:उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका
 - गुयाना उच्चभूमि:दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका
 - ओकावांगो द्रोणी:पैटागोनिया
 
2-शर्करा उद्योग के उपोत्पाद की उपयोगिता के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- खोई को, ऊर्जा उत्पादन के लिए जैव मात्र ईंधन के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।
 - शीरे को, कृत्रिम रासायनिक उर्वरकों के उत्पादन के लिए एक भरण-स्टॉक की तरह प्रयुक्त किया जा सकता है।
 - शीरे को, एथनॉल उत्पादन के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है।
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
3-अलग-अलग ऋतुओं में दिन-समय और रात्रि-समय के विस्तार में विभिन्नता किस कारण से होती है?
- पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
 - पृथ्वी का, सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्तीय रीति से परिक्रमण
 - स्थान की अक्षांशीय स्थिति
 - पृथ्वी का नत अक्ष पर परिक्रमण
 
4-नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहती है, जबकि अधिकांश अन्य प्रायद्वीपीय बड़ी नदियां पूर्व की ओर बहती हैं। ऐसा क्यों है?
- यह एक रेखीय विभ्रंश (रिफ्ट) घाटी में रहती है।
 - यह विन्ध्य और सतपुड़ा के बीच बहती है।
 - भूमि का ढलान मध्य भारत से पश्चिम की ओर है।
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
 - 2 और 3
 - 1 और 3
 - कोई नहीं
 
5-पृथ्वी ग्रह पर, अधिकांश अलवण-जल, बर्फ छत्रक और हिमनद के रूप में रहता है। शैष अलवण-जल का सबसे अधिक भाग
- वायुमण्डल में आर्द्रता और बादलों के रूप में पाया जाता है
 - अलवण-जल झीलों और नदियों में पाया जाता है
 - भूमिगत जल के रूप में है
 - मृदा आर्द्रता के रूप में है
 
6-निम्नलिखित पर विचार कीजिएः
- विद्युत-चुम्बकीय विकिरण
 - भूतापीय ऊर्जा
 - गुरुत्वीय बल
 - प्लेट संचलन
 - पृथ्वी का घूर्णन
 - पृथ्वी का परिक्रमण
 
उपर्युक्त में से कौन-से पृथ्वी के पृष्ठ पर गतिक परिवर्तन (Dynamic Changes) लाने के लिए जिम्मेवार हैं?
- केवल 1, 2, 3 और 4
 - केवल 1, 3, 5 और 6
 - केवल 2, 4, 5 और 6
 - 1, 2, 3, 4, 5 और 6
 
7-संसार के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मत्स्यन क्षेत्र उन क्षेत्रें में पाए जाते हैं, जहां
- कोष्ण तथा शीत वायुमंडलीय धाराएं मिलती हैं
 - नदियां सागरों में प्रचुर मात्र में ताजा जल प्रवाहित करती हैं
 - कोष्ण तथा शीत सागरीय धाराएं मिलती हैं
 - महाद्वीपीय शेल्फ तरंगित है
 
8-निम्नलिखित में से कौन-सी, विषुवतीय वनों की अद्वितीय विशेषता है/विशेषताएं हैं?
- ऊंचे, घने वृक्षों की विद्यमानता जिनके किरीट निरन्तर वितान बनाते हों
 - बहुत-सी जातियों का सह-अस्तित्व हो
 - अधिपादपों की असंख्य किस्मों की विद्यमानता हो
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
9-महाद्वीपों के अन्तःस्थों का वार्षिक ताप-परिसर तटीय क्षेत्रें की अपेक्षा अधिक होता है। इसका/इसके क्या कारण है/हैं?
- भूमि और जल के बीच तापीय अन्तर
 - महाद्वीपों और महासागरों के बीच तुंगता में अन्तर
 - अन्तःस्थों में तेज पवनों की विद्यमानता
 - तटों की अपेक्षा अन्तःस्थों में होने वाली भारी वर्षा
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
 - केवल 1 और 2
 - केवल 2 और 3
 - 1, 2, 3 और 4
 
10-निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारतीय कोयले का/के अभिलक्षण है/हैं?
- उच्च भस्म अंश
 - निम्न सल्फर अंश
 - निम्न भस्म संगलन तापमान
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुुनिए।
- केवल 1 और 2
 - केवल 2
 - केवल 1 और 2
 - 1, 2 और 3
 
11-भारत की लैटेराइट मिटिटयों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
- वे साधारणतः लाल रंग की होती हैं।
 - वे नाइट्रोजन ओर पोटाश से समृद्ध होती हैं।
 - उनका राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अच्छा विकास हुआ है।
 - इन मिट्टियों में टैपियोका और काजू की अच्छी उपज होती है।
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुुनिए।
- 1, 2 और 3
 - 2, 3 और 4
 - 1 और 4
 - केवल 2 और 3
 
12-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- प्राकृतिक गैस गोंडवाना संस्तरों में पायी जाती है।
 - अभ्रक प्रचुर मात्र में कोडरमा में पाया जाता है।
 - धारवाड़ खनिज तेल के लिए प्रसिद्ध है।
 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- 1 और 2
 - केवल 2
 - 2 और 3
 - कोई नहीं
 
13-निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिएः
- कपास
 - मूंगफली
 - धान
 - गेहूं
 
इनमें से कौन-सी खरीफ की फसलें हैं?
- 1 और 4
 - केवल 2 और 3
 - 1, 2 और 3
 - 2, 3 और 4
 
14-जलवायु चरम है, वर्षा कम है और लोग चलवासी पशुचारक हुआ करते थे।
उपर्युक्त कथन निम्नलिखित क्षेत्रें में से किसका सबसे अच्छा वर्णन है?
- अफ्रीकी सवाना
 - मध्य एशियाई स्टेप
 - उत्तरी अमरीकी प्रेअरी
 - साइबेरियाई टुन्ड्रा
 
15-तडि़त-झंझा के दौरान, आकाश में तडि़त् किसके/किनके द्वारा उत्पन्न होती है/हैं?
- आकाश में कपासी-वर्षी मेघों के मिलने से
 - तडि़त् से, जो वर्षामेघों को पृथक करती है
 - हवा और जल कणों के ऊपर की ओर तीव्र चलन से
 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- केवल 1
 - 2 और 3
 - 1 और 3
 - उपर्युक्त में से कोई भी तडि़त् उत्पादित नहीं करती
 
16-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
| लिम्बू | सिक्किम | 
| कार्बी | हिमाचल प्रदेश | 
| डोंगरिया कोंध | ओडिशा | 
| बोंडा | तमिलनाडु | 
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
- केवल 1 और 3
 - केवल 2 और 4
 - केवल 1, 3 और 4
 - 1, 2, 3 और 4
 
17-भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से कौन-सा एक, पानी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है?
- अभियांत्रिकी
 - कागज एवं लुगदी
 - वस्त्रेद्योग
 - ताप शक्ति
 
सिविल सेवा परीक्षा 2012
1-भारत का एक विशेष राज्य निम्नलिखित विशेषताओं से युक्त हैः
- यह उसी अक्षांश पर स्थित है, जो उत्तरी राजस्थान से युक्त हैः
 - इसका 80% से अधिक क्षेत्र वन आवरणान्तर्गत है।
 - 12% से अधिक वनाच्छादित क्षेत्र इस राज्य के रक्षित क्षेत्र नेटवर्क के रूप में है।
 
निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा एक ऊपर दी गई सभी विशेषताओं से युक्त है?
- अरुणाचल प्रदेश
 - असम
 - हिमाचल प्रदेश
 - उत्तराखंड
 
2-भारत की निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिएः
- लोबिया
 - मूंग
 - अरहर
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से दलहन, चारा और हरी खाद के रूप में प्रयोग होता है/होते हैं?
- केवल 1 और 2
 - केवल 2
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
3-निम्नलिखित कारकों पर विचार कीजिएः
- पृथ्वी का आवंर्तन
 - वायु दाब और हवा
 - महासागरीय जल का घनत्व
 - पृथ्वी का परिक्रमण
 
उपर्युक्त में से कौन-से कारक महासागरीय धाराओं को प्रभावित करते हैं?
- केवल 1 और 2
 - 1, 2 और 3
 - 1 और 4
 - 2, 3 और 4
 
4-भारत की निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिएः
- मूंगफली
 - तिल
 - बाजरा
 
उपर्युक्त मे से कौन-सा/से प्रमुखतया वर्षा आधारित (roinfed)फसल है/हैं?
- केवल 1 और 2
 - केवल 2 और 3
 - केवल 3
 - 1, 2 और 3
 
5-जब आप हिमालय की यात्र करेंगे, तो आप निम्नलिखित को देखेंगेः
- गहरे खड्डे
 - न् घुमाव वाले नदी-मार्ग
 - समान्तर पर्वत श्रेणियां
 - भूस्खलन के लिए उत्तरदायी तीव्र ढाल प्रवणता
 
उपर्युक्त में से कौन-से हिमालय के तरुण वलित पर्वत (नवीन मोड़दार पर्वत) के साक्ष्य कहे जा सकते हैं?
- केवल 1 और 2
 - केवल 1, 2 और 4
 - केवल 3 और 4
 - 1, 2, 3 और 4
 
6-सामान्यवतया पृथ्वी की सतह से ऊंचाई बढ़ने के साथ तापमान में घटोतरी होती है,
- वायुमंडल पृथ्वी की सतह से केवल ऊपर की ओर गर्म हो सकता है, क्योंकि
 - ऊपरी वायुमंडल में आर्द्रता अधिक होती है
 - ऊपरी वायुमंडल में हवा कम घनी होती है
 
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
7-महासागरों का अम्लीकरण बढ़ रहा है। यह घटना क्यों चिन्ता का विषय है?
- कैल्सियमी पादपप्लवक की वृद्धि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
 - प्रवाल-भित्ति की वृद्धि और उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
 - कुछ प्राणी, जिनके डिम्भक पादपप्लवकीय होते हैं, की उत्तरजीविता प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी।
 - मेघ बीजन और मेघों का बनना प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा।
 
उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- केवल 1, 2 और 3
 - केवल 2
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2, 3 और 4
 
8-वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ती हुई मात्र से वायुमंडल का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड
- वायु में उपस्थित जलवाष्प को अवशोषित कर उसकी ऊष्मा को संचित करती है
 - सौर विकिरण के पराबैंगनी अंश को अवशोषित करती है
 - संपूर्ण सौर विकिरण को अवशोषित करती है।
 - सौर विकिरण के अवरक्त अंश को अवशोषित करती है
 
9-निम्नलिखित तत्व समूहों में से कौन-सा एक पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए मूलतः उत्तरदायी था?
- हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम
 - कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन
 - आक्सीजन, कैल्सिमय, फॉस्फोरस
 - कार्बन, हाइड्रोजन, पौटेशियम
 
10-कोयले के बृहत् सुरक्षित भंडार होते हुए भी भारत क्यों मिलियन टन कोयले का आयात करता है?
- भारत की यह नीति है कि वह अपने कोयले के भंडार को भविष्य के लिए सुरक्षित रखे और वर्तमान उपयोग के लिए इसे अन्य देशों से आयात करें।
 - भारत के अधिकतर विद्युत संयंत्र कोयले पर आधारित है और उन्हें देश से पर्याप्त मात्र में कोयले की आंतरिक आपूर्ति नहीं हो पाती।
 - इस्पात कम्पनियों को बड़ी मात्र में कोक कोयले की आवश्यकता पड़ती है, जिसे आयात करना पड़ता है।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
11-एक व्यक्ति काल अंधेरी रात में रेगिस्तान में अकेला खड़ा था। उसे अपने गांव जाना था जो वहां से पूर्व में पांच किलोमीटर की दूरी पर था। उसके पास दिशा-ज्ञान के लिए कोई यंत्र नहीं था, पर उसने ध्रुवतारे को पहचान लिया। अब उसको गांव पहुंचने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मार्ग अपनाना अधिकतम सुविधाजनक होगा?
- ध्रुवतारे की दिशा में चले
 - ध्रुवतारे से विपरीत दिशा में चले
 - ध्रुवतारे को अपनी बाई ओर रखकर चले
 - ध्रुवतारे को अपनी दाहिनी ओर रखकर चले
 
12-हाल में तत्वों के एक वर्ग, जिसे ‘दुर्लभ मृदा धातु’ (Rare earth metals) कहते हैं, की कम आपूर्ति पर चिन्ता जताई गई। क्यों?
- चीन, जो इन तत्वों का सबसे बड़ा उत्पादक हैं, द्वारा इनके निर्यात पर कुछ प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
 - चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और चिली को छोड़कर अन्य किसी भी देश में ये तत्व नही पाये जाते है।
 - दुर्लभ मृदा धातु विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों के निर्माण में आवश्यक है और इन तत्वों की मांग बढ़ती जा रही है।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/ से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2 और 3
 - केवल 1 और 3
 - 1, 2 और 3
 
13-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
- दक्षिणी भारत से उत्तरी भारत की ओर मानसून की अवधि घटती है।
 - उत्तरी भारतक के मैदानों में वार्षिक वृष्टि की मात्र पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
14-निम्नलिखित में से कौन-सी एक उष्णीकटिबन्धीय सवाना पद्रेश की जलवायु की मुख्य विशेषता है?
- वर्ष-भर वर्षा
 - केवल शीतकाल में वर्षा
 - अत्यंत अल्पकालिक शुष्क ट्टतु
 - निश्चित शुष्क तथा आर्द्र ट्टतु
 
15-दो महत्वपूर्ण नदियां जिनमें से एक का स्रोत झारखंड में है (और जो ओडि़शा में दूसरे नाम से जानी जाती है) तथा दूसरी जिसका स्रोत ओडि़शा में है - समुद्र में प्रवाह करने से पूर्व एक ऐसे स्थान पर संगम करती है, जो बंगाल की खाड़ी से कुछ ही दूर है। यह वन्यजीवन तथा जैवविविधता का प्रमुख स्थल है और सुरक्षित क्षेत्र है। निम्नलिखित में वह स्थल कौन सा है?
- भितरकनिका
 - चांदीपुर-ऑन-सी
 - गोपालपुर-ऑन-सी
 - सिमलीपाल
 
सिविल सेवा परीक्षा 2011
1-पृथ्वी के वायुमंडल में आयनमंडल कहलाने वाली परत रेडियो संचार को सुसाध्य बनाती है क्यों?
- ओजोन की उपस्थिति रेडियो तरंगों को पृथ्वी की ओर परावर्तित करती है।
 - रेडियो तरंगों की तरंग-दैर्ध्य अति दीर्घ होती है।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
2-भू-युद्धनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र होने के नाते दक्षिणपूर्वी एशिया लंबे अंतराल और समय से वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित करता आया है। इस वैश्विक संदर्श की निम्नलिखित में से कौन-सी व्याख्या सबसे प्रत्ययकारी है?
- यह द्वितीय विश्व युद्ध का सक्रिय घटनास्थल था।
 - यह एशिया की दो शक्तियों चीन और भारत के बीच स्थित है।
 - यह शीत युद्ध की अवधि में महाशक्तियों के बीच परस्पर मुकाबले की रणभूमि थी।
 - यह प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के बीच स्थित है और उसका चरित्र उत्कृष्ट समुद्रवर्ती है।
 
3-यह संदेह है कि ऑस्ट्रेलिया में हाल में आयी बाढ़ ‘‘ला-नीना’’ के कारण आयी थी। ‘‘ला-नीना’’ ‘‘एल-नीनो’’ से कैसे भिन्न है?
- ला-नीना विषुवतीय हिंद महासागर में समुद्र के असाधारण रूप से इंडे तापमान से चरित्रित होता है, जबकि एल-नीनो विषुवतीय प्रशांत महासागर में समुद्र के असाधारण रूप से गर्भ तापमान से चरित्रित होता है।
 - एल-नीनो का भारत की दक्षिण-पश्चिमी मानसून पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, किंतु ला-नीना का मानसूनी जलवायु पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
4-पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा कर रहा कृत्रिम उपग्रह इसलिए पृथ्वी पर नीचे नहीं गिरता क्योंकि पृथ्वी का आकर्षण
- उतनी दूरी पर अस्तित्वहीन होता है
 - चंद्रमा के आकर्षण से निष्क्रिय हो जाता है
 - उसकी नियमित चाल के लिए आवश्यक गति प्रदान करता है
 - उसकी गति के लिए आवश्यक त्वरण प्रदान करता है
 
5-क्षुद्रग्रहों तथा धूमकेतु के बीच क्या अंतर होता है?
- क्षुद्रग्रह लघु चट्टानी ग्रहिकाएं (प्लेनेटॉयड) हैं, जबकि धूमकेतु हिमशीतित गैसों से निर्मित होते हैं जिन्हें चट्टानी और धातु पदार्थ आपस में बांधे रखते हैं।
 - क्षुद्रग्रह अधिकांशतः वृहस्पति और मंगल के परिक्रमापथों के बीच पाए जाते हैं, जबकि धूमकेतु अधिकांशतः शुक्र और बुध के बीच पाए जाते हैं।
 - धूमकेतु गोचर दीप्तिमान पुच्छ दर्शाते हैं, जबकि क्षुद्रग्रह यह नहीं दर्शाते।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
- केवल 1 और 2
 - केवल 1 और 3
 - केवल 3
 - 1, 2 और 3
 
6-उत्तरी गोलार्ध की तुलना में दक्षिण गोलार्ध में पश्चिमी पवन अधिक सशक्त तथा स्थाई होती है क्यों?
- उत्तरी गोलार्ध की तुलना में दक्षिण गोलार्ध में भू-खंड कम है।
 - उत्तरी गोलार्ध की तुलना में दक्षिण गोलार्ध में कोरिऑलिस बल अधिक होता है।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
7-निम्नलिखित में से किसके द्वारा भारत और पूर्वी एशिया के बीच नौसंचालन समय (नेविगेशन टाइम) और दूरी अत्यधिक कम किए जा सकते हैं?
- मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच मलक्का जलडमरूमध्य को अधिक गहरा बना कर।
 - सियाम खाड़ी और अंडमान सागर के बीच का भूसंधि जलडमरूमध्य के पार नई नहर खोल कर।
 
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
8-गंगा के नीचले मैदानों की यह विशेषता है कि यहां वर्ष भर जलवायु उच्च तापमान के साथ आर्द्र बनी रहती है। इस क्षेत्र के लिए निम्नलिखित फसलों के युग्मों में से कौन-सा युग्म सबसे उपयुक्त है?
- धान और कपास
 - गेहूं और जूट
 - धान और जूट
 - गेहूं और कपास
 
9-अफ्रीकी और यूरेशियाई मरुस्थली क्षेत्र के निर्माण का/के मुख्य कारण क्या/क्या-क्या हो सकता है/सकते हैं?
- यह उपोष्ण उच्च दाब कोशिकाओं (हाई प्रेशर सेल) में अवस्थित है।
 - यह उष्ण महासागर धाराओं के प्रभाव क्षेत्र में पड़ता है।
 
इस संदर्भ में उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
10-समतापमंडल के निचले भाग में जेट विमान बहुत आसानी और निर्विघ्नता के साथ उड़ सकते हैं। इसका उपयुक्त स्पष्टीकरण क्या है?
- समतापमंडल के निचले भाग में बादल या जलवाष्प नहीं होते।
 - समतापमंडल के निचले भाग में ऊर्ध्वाधर पवन नहीं होतीं।
 
इस संदर्भ में उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन इस का/के उपयुक्त स्पष्टीकरण है/हैं?
- केवल 1
 - केवल 2
 - 1 और 2 दोनों
 - न तो 1 और न ही 2
 
11-तिब्बत में उत्पत्ति पाने वाली ब्रह्मपुत्र, ईरावदी और मैकांग नदियां अपने ऊपरी पाटों में संकीर्ण और समांतर पर्वत श्रेणियों से होकर प्रवाहित होती हैं। इन नदियों में ब्रह्मपुत्र भारत में प्रविष्ट होने से ठीक पहले अपने प्रवाह में एक यू-टर्न (U-TURN) लेती है। यह यू-टर्न क्यों बनता है?
- वलित हिमालय श्रेणियों के उत्थान के कारण
 - भूवैज्ञानिकीय तरुण हिमालय के अक्षसंघीय नमन के कारण
 - तृतीय कल्पीय वलित पर्वत-मालाओं में भूविवर्तनीक विक्षोभ के कारण
 - इस संदर्भ में उपर्युक्त (a) और (b) दोनों कारण तर्कसंगत हैं
 
12-निम्नलिखित विशेषताएं भारत के एक राज्य की विशिष्टताएं हैंः
- उसका उत्तरी भाग शुष्क एवं अर्धशुष्क है।
 - उसके मध्य भाग में कपास का उत्पादन होता है।
 - उस राज्य में खाद्य फसलों की तुलना में नकदी फसलों की खेती अधिक होती है।
 
उपर्युक्त सभी विशिष्टताएं निम्नलिखित में से किस एक राज्य में पाई जाती हैं?
- आंध्र प्रदेश
 - गुजरात
 - कर्नाटक
 - तमिलनाडू
 
13-निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में ऐसी सर्वोपयुक्त जलवायु-विषयक स्थितियां उपलब्ध हैं, जिसमें न्यूनतम लागत से आर्किड की विविध किस्मों की खेती हो सकती है और वह इस क्षेत्र में निर्यात-उन्मुख उद्योग विकसित कर सकता है?
- आंध्र प्रदेश
 - अरुणाचल प्रदेश
 - मध्य प्रदेश
 - उत्तर प्रदेश
 




