सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी के कार्यकाल में किया गया था।
  2. वर्तमान में, कोयला खंडों का आबंटन लॉटरी के आधार पर किया जाता है।
  3. भारत हाल के समय तक घरेलू आपूर्ति की कमी को पूरा करने के लिए कोयले का आयात करता था, किन्तु अब भारत कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


2. स्वतंत्र भारत में भूमि सुधारों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. हदबंदी कानून पारिवारिक जोत पर केंद्रित थे, न कि व्यक्तिगत जोत पर।
  2. भूमि सुधारों का प्रमुख उद्देश्य सभी भूमिहीनों को कृषि भूमि प्रदान करना था।
  3. इसके परिणामस्वरूप नकदी फसलों की खेती, कृषि का प्रमुख रूप बन गई।
  4. भूमि सुधारों ने हदबंदी सीमाओं को किसी भी प्रकार की छूट की अनुमति नहीं दी।


3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. क्रय शक्ति समता [परचेजिंग पावर पैरिटि (PPP)] विनिमय दरों की गणना विभिन्न देशों में एकसमान वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों की तुलना कर की जाती है।
  2. PPP डॉलर के संदर्भ में, भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


4. भारतीय रुपए की गिरावट रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाने वाला सर्वाधिक संभावित उपाय नहीं है?

  1. गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात पर नियंत्रण और निर्यात को प्रोत्साहन
  2. भारतीय उधारकर्ताओं को रुपए मूल्यवर्ग के मसाला बॉन्ड जारी करने हेतु प्रोत्साहित करना
  3. विदेशी वाणिज्यिक उधारी से संबंधित दशाओं को आसान बनाना
  4. एक प्रसरणशील मौद्रिक नीति का अनुसरण करना


5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

‘भुगतान प्रणाली आंकड़ों के भंडारण (स्टोरेज ऑफ पेमेंट सिस्टम डेटा)’ के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के हाल का निदेश, जिसे प्रचलित रूप से डेटा डिक्टैट के रूप में जाना जाता है, भुगतान प्रणाली प्रदाताओं (पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स) को समादेशित करता है कि

  1. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा संचालित भुगतान प्रणालियों से संबंधित समग्र आंकड़े एक प्रणाली के अंतर्गत केवल भारत में भंडारित किए जाएं
  2. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि इन प्रणालियों का स्वामित्व और संचालन सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ही करें
  3. वे कैलेंडर वर्ष की समाप्ति तक भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक को समेकित प्रणाली लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


6. किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा गुणक (मनी मल्टिप्लायर) निम्नलिखित में से किस एक के साथ-साथ बढ़ता है?

  1. आरक्षित नकदी (कैश रिजर्व) अनुपात में वृद्धि
  2. जनता की बैंकिंग आदतों में वृद्धि
  3. सांविधिक नकदी अनुपात में वृद्धि
  4. देश की जनसंख्या में वृद्धि


7. सेवा क्षेत्र उपागम किसके कार्यक्षेत्र के अधीन कार्यान्वित किया गया था?

  1. एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम
  2. अग्रणी बैंक योजना (लीड बैंक स्कीम)
  3. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
  4. राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन


8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत का अधिकांश विदेशी ऋण सरकारी सत्वों (entities) के ऋणी होने के द्वारा है।
  2. भारत का सारा विदेशी ऋण US डॉलर के मूल्यवर्ग में है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


9. भारत में किसी वाणिज्यिक बैंक की परिसंपत्ति में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है?

  1. अग्रिम
  2. जमा
  3. निवेश
  4. मांग तथा अल्प सूचना मुद्रा (मनी ऐट कॉल ऐंड शॉर्ट नोटिस)


10. भारत के संदर्भ में, मुद्रा संकट के जोखिम को कम करने में निम्नलिखित में से किस/किन कारक/कारकों का योगदान है?

  1. भारत के IT सेक्टर के विदेशी मुद्रा अर्जन का
  2. सरकारी व्यय के बढ़ने का
  3. विदेशस्थ भारतीयों द्वारा भेजे गए धन का

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2
  4. 1, 2 और 3


11. पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा उन विदेशी निवेशकों को, जो स्वयं को सीधे पंजीकृत कराए बिना भारतीय स्टॉक बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं, निम्नलिखित में से क्या जारी किया जाता है?

  1. जमा प्रमाण-पत्र
  2. वाणिज्यिक पत्र
  3. वचन-पत्र (प्रॉमिसरी नोट)
  4. सहभागिता पत्र (पार्टिसिपेटरी नोट)


12. भारत की पंचवर्षीय योजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. दूसरी पंचवर्षीय योजना से बुनियादी तथा पूंजीगत वस्तु उद्योगों के प्रतिस्थापन की दिशा में निश्चयात्मक जोर दिया गया।
  2. चौथी पंचवर्षीय योजना में संपत्ति तथा आर्थिक शक्ति के बढ़ते संकेंद्रण की पूर्व प्रवृत्ति के सुधार का उद्देश्य अपनाया गया।
  3. पांचवीं पंचवर्षीय योजना में, पहली बार, वित्तीय क्षेत्रक को योजना के अभिन्न अंग के रूप में शामिल किया गया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) केंद्रीय (संशोधन) नियम, 2018 के अनुसार

  1. यदि नियत अवधि रोजगार के लिए नियमों को कार्यान्वित किया जाता है, तो फर्म / कंपनियों के लिए कामगारों की छंटनी करना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है।
  2. अस्थायी कामगारों के मामलों में रोजगार समाप्त करने के लिए कोई नोटिस देना आवश्यक नहीं होगा

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


14. एशियाई आधारिक-संरचना निवेश बैंक [एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (AIIB)] के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. AIIB के 80 से अधिक सदस्य राष्ट्र हैं।
  2. AIIB में भारत सबसे बड़ा शेयरधारक है।
  3. AIIB में एशिया से बाहर का कोई सदस्य नहीं है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


15. हाल ही में, भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा अंतर-ऋणदाता करार (इंटर-क्रेडिटर ऐग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर करने का क्या उद्देश्य था?

  1. भारत सरकार के राजकोषीय घाटे और चालू लेखा घाटे के वर्षानुवर्ष पड़ने वाले भार को कम करना
  2. केन्द्रीय और राज्य सरकारों की आधारिक-संरचना परियोजनाओं को संबल प्रदान करना
  3. ` 50 करोड़ या अधिक के ऋणों के आवेदनों के मामले में स्वतंत्र नियामक के रूप में कार्य करना
  4. ` 50 करोड़ या अधिक की दबावयुक्त परिसंपत्तियों (स्ट्रेस्ड ऐसेट्स) का, जो सह-संघ उधारी (कॉन्सॉर्टियम लेंडिंग) के अंतर्गत हैं, अधिक तेजी से समाधान करने का लक्ष्य रखना


16. सार्वजनिक क्षेत्रक बैंकों के अध्यक्षों का चयन कौन करता है?

  1. बैंक बोर्ड ब्यूरो
  2. भारतीय रिजर्व बैंक
  3. केंद्रीय वित्त मंत्रलय
  4. संबंधित बैंक का प्रबंधन


17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड [पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेग्युलेटरि बोर्ड (PNGRB)] भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रथम नियामक निकाय है।
  2. PNGRB का एक कार्य गैस के लिए प्रतियोगी बाजारों को सुनिश्चित करना है।
  3. PNGRB के निर्णयों के विरुद्ध अपील, विद्युत अपील अधिकरण के समक्ष की जाती है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


18. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विश्व बैंक के ‘कारोबार सुगमता सूचकांक (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स)’ का उप-सूचकांक नहीं है?

  1. कानून और व्यवस्था बनाए रखना
  2. करों का भुगतान करना
  3. संपत्ति का पंजीकरण कराना
  4. निर्माण परमिट संबंधी कार्य करना


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1. कभी-कभी समाचारों में आने वाले पद ‘‘व्यापारी छूट दर’’ (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) को निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे सही स्पष्ट करता है?

  1. यह किसी बैंक द्वारा किसी व्यापारी को उस बैंक के डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने के लिए दिया जाने वाला प्रोत्साहन है।
  2. यह बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को वस्तुओं और सेवाओं के क्रय हेतु वित्तीय लेन-देनों के लिए डेबिट कार्ड का प्रयोग करने पर वापस दी जाने वाली राशि है।
  3. यह बैंक द्वारा किसी व्यापारी पर अपने ग्राहकों के डेबिट कार्ड से भुगातान लेने पर लगाया जाने वाला शुल्क है।
  4. यह सरकार द्वारा व्यापारियों को अपने ग्राहकों से ‘पॉइंट ऑफ सेल’ (पी-ओ-एस-) मशीनों और डेबिट कार्ड के माध्यम


2. निम्नलिखित में से कौन भारत के सभी ATM को जोड़ता है?

  1. भारतीय बैंक एसोसिएशन
  2. राष्ट्रीय प्रतिभूति निक्षेप लिमिटेड (नेशनल सेक्यूरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड)
  3. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया)
  4. भारतीय रिजर्व बैंक


3. भारत में माल के भौगोलिक संकेत (रजिस्ट्रेशन और संरक्षण) अधिनियम, 1999 को निम्नलिखित में से किससे संबंधित दायित्वों के अनुपालन के लिए लागू किया गया?

  1. आई-एल-ओ- (ILO)
  2. आई-एम-एफ- (IMF)
  3. यू-एन-सी-टी-ए-डी (UNCTAD)
  4. डब्ल्यू-टी-ओ- (WTO)


4. डिजिटल भुगतान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भीम (BHIM) ऐप्प उपयोग करने के लिए यह ऐप्प यू-पी-आई- (UPI) सक्षम बैंक खाते से किसी को धन का हस्तांतरण करना संभव बनाता है।
  2. जहां एक चिप-पिन डेबिट कार्ड में प्रमाणीकरण के चार घटक होते हैं, भीम ऐप्प में प्रमाणीकरण के सिर्फ दो घटक होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन वैध मुद्रा (लीगल टेंडर मनी) के अर्थ को सही वर्णित करता है?

  1. न्यायालय में विधिक मामलों के लिए फीस चुकाने में जो मुद्रा दी जाती है
  2. वह मुद्रा जो कोई ऋणदाता अपने दावों के निपटाने में स्वीकार करने के लिए बाध्य होता है
  3. चैक, ड्राफ्ट, विनिमय बिलों, आदि के रूप में बैंक मुद्रा
  4. किसी देश में चलन में धातु मुद्रा


6. यदि सरकार द्वारा कोई वस्तु जनता को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, तो?

  1. विकल्प लागत शून्य होती है।
  2. विकल्प लागत की उपेक्षा की जाती है।
  3. विकल्प लागत को उत्पाद के उपभोक्ता से कर देने वाली जनता को अंतरित कर दिया जाता है।
  4. विकल्प लागत को उत्पाद के उपभोक्ता से शासन को अंतरित कर दिया जाता है।


7. निरपेक्ष तथा प्रति व्यक्ति वास्तविक GNP की वृद्धि आर्थिक विकास की ऊंची दर का संकेत नहीं करतीं, यदि

  1. औद्योगिक उत्पादन कृषि उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विफल रह जाता है।
  2. कृषि उत्पादन औद्योगिक उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विफल रह जाता है।
  3. निर्धनता और बेरोजगारी में वृद्धि होती है।
  4. निर्यातों की अपेक्षा आयात तेजी से बढ़ते हैं।


8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

एक संकल्पना के रूप में मानव पूंजी निर्माण की बेहतर व्याख्या उस प्रक्रिया के रूप में की जाती है, जिसके द्वारा

  1. किसी देश के व्यक्ति अधिक पूंजी का संचय कर पाते हैं।
  2. देश के लोगों के ज्ञान, कौशल स्तरों और क्षमताओं में वृद्धि हो पाती है।
  3. गोचर धन का संचय हो पाता है।
  4. अगोचर धन का संचय हो पाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 2 और 4
  4. 1, 3 और 4


9. उच्च बचत वाली अर्थव्यवस्था होते हुए भी किस कारण पूंजी निर्माण महत्त्वपूर्ण उत्पादन वृद्धि में परिणामित नहीं हो पाता है?

  1. कमजोर प्रशासन तंत्र (weak administrative machinery)
  2. निरक्षरता (illiteracy)
  3. उच्च जनसंख्या घनत्व (high population density)
  4. उच्च पूंजी-उत्पाद अनुपात (high capital-output ratio)


10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय रिजर्व बैंक, भारत सरकार की प्रतिभूतियों का प्रबंधन और प्रयोजन करता है किन्तु किसी राज्य सरकार की प्रतिभूतियों का नहीं है।
  2. भारत सरकार कोष-पत्र (ट्रजरी बिल) जारी करती है और राज्य सरकारें कोई कोष-पत्र जारी नहीं करतीं।
  3. कोष-पत्र ऑफर अपने सममूल्य से बट्टे पर जारी किए जाते हैं।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


11. भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन के सन्दर्भ में, नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत प्रकाश-वोल्टीय इकाइयों में प्रयोग में आने वाले सिलिकॉन वेफर्स का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  2. सौर ऊर्जा शुल्क का निर्धारण भारतीय सौर ऊर्जा निगम के द्वारा किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


12. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. सुपारी
  2. जौ
  3. कॉफी
  4. रागी
  5. मूंगफली
  6. तिल
  7. हल्दी

उपर्युक्त में से किनके न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) की घोषणा आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने (Cabinet Committee on Economic Affairs) की है?

  1. केवल 1, 2, 3 और 7
  2. केवल 2, 4, 5 और 6
  3. केवल 1, 3, 4, 5 और 6
  4. 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7


13. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के संचालन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पिछले दशक में भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी के अंतर्वेशन में लगातार वृद्धि हुई है।
  2. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुव्यवस्थित करने के लिए मूल भारतीय स्टेट बैंक के साथ उसके सहयोगी बैंकों का विलय किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


14. निम्नलिखित मदों पर विचार कीजिएः

  1. छिलका उतरे हुए अनाज
  2. मुर्गी के अण्डे पकाए हुए
  3. संसाधित और डिब्बाबंद मछली
  4. विज्ञापन सामग्री युक्त समाचार-पत्र

उपर्युक्त मदों में से कौन-सा/से जी-एस-टी- (वस्तु एवं सेवा कर) के अंतर्गत छूट प्राप्त है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1, 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


सिविल सेवा परीक्षा 2017



1. मौद्रिक नीति समिति (मोनेटरी पॉलिसी कमिटी MPC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह RBI की मानक (बेंचमार्क) ब्याज दरों का निर्धारण करती है।
  2. यह एक 12 सदस्यीय निकाय है जिसमें RBI का गवर्नर शामिल है तथा प्रत्येक वर्ष इसका पुनर्गठन किया जाता है।
  3. यह केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्य करती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3
  4. केवल 2 और 3


2. ‘बेनामी संपत्ति लेन-देन का निषेध अधिनियम, (Prohibition of Benami Property Transaction Act) 1988 (PBPT अधिनियम)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. किसी संपत्ति का लेन-देन बेनामी लेन-देन नहीं समझा जाएगा यदि संपत्ति का मालिक उस लेन-देन के बारे में अवगत नहीं है।
  2. बेनामी पाई गई संपत्तियां सरकार द्वारा जब्त किए जाने के लिए उत्तरदायी होंगी।
  3. यह अधिनियम जांच के लिए तीन प्राधिकारियों का उपबंध करता है किन्तु यह किसी अपीलीय क्रियाविधि का उपबंध नहीं करता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. केवल 2 और 3


3. ‘राष्ट्रीय कृषि बाजार (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट)’ स्कीम को क्रियान्वित करने का/के क्या लाभ है/हैं?

  1. यह कृषि वस्तुओं के लिए सर्व-भारतीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापार पोर्टल है।
  2. यह कृषकों के लिए राष्ट्रव्यापी बाजार सुलभ कराता है जिसमें उनके उत्पाद की गुणता के अनुरूप कीमत मिलती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


4. ‘राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति (नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पॉलिसी)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPS समझौते के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराता है।
  2. औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग भारत में बौद्धिक संपदा अधिकारों के विनियमन के लिए केंद्रक अभिकरण (नोडल एजेंसी) है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


5. ‘भारतीय गुणता परिषद (QCI)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. QCI का गठन, भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
  2. QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति, उद्योग द्वारा सरकार को की गई संस्तुतियों पर, प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2



6. ‘राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि’ (National Investment and Infrastructure Fund) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है।
  2. वर्तमान में इसकी कॉर्पस ` 4,00,000 करोड़ है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


7. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा हाल ही में समाचारों में आए ‘दबावयुक्त परिसम्पत्तियों के धारणीय संरचन पद्धति (स्कीम फॉर सस्टेनेबल स्ट्रक्चरिंग ऑफ स्ट्रेस्ड एसेट्स/S4A)’ का सर्वोत्कृष्ट वर्णन करता है?

  1. यह सरकार द्वारा निरुपित विकासपरक योजनाओं की पारिस्थितिकीय कीमतों पर विचार करने की पद्धति है।
  2. यह वास्तविक कठिनाइयों का सामना कर रही बड़ी कॉर्पोरेट इकाइयों की वित्तीय संरचना के पुनर्संरचन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की स्कीम है।
  3. यह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के बारे में सरकार की विनिवेश योजना है।
  4. यह सरकार द्वारा हाल ही में क्रियान्वित ‘इंसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्ट्सी कोड’ का एक महत्वपूर्ण उपबंध है।



8. निम्नलिखित में से कौन-सा / से भारत में 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के बाद घटित हुआ/हुए है/हैं?

  1. GDP में कृषि का अंश बृहत रूप से बढ़ गया।
  2. विश्व व्यापार में भारत के निर्यात का अंश बढ़ गया।
  3. FDI का अंतर्वाह (इनफ्लो) बढ़ गया।
  4. भारत का विदेशी विनिमय भण्डार बृहत् रूप से बढ़ गया।


नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 4
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


9. ‘वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स/GST)’ के क्रियान्वित किए जाने का/के सर्वाधिक संभावित लाभ क्या है/हैं?

  1. यह भारत में बहु-प्राधिकरणों द्वारा वसूल किए जा रहे बहुल करों का स्थान लेगा और इस प्रकार एकल बाजार स्थापित करेगा।
  2. यह भारत के ‘चालू खाता घाटे’ को प्रबलता से कम कर उसके विदेशी मुद्रा भण्डार को बढ़ाने हेतु उसे सक्षम बनाएगा।
  3. यह भारत की अर्थव्यवस्था की संवृद्धि और आकार को वृहद रूप से बढ़ाएगा और उसे निकट भविष्य में चीन से आगे निकल जाने योग्य बनाएगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3



10. ‘व्यापक-आधार युक्त व्यापार और निवेश करार (ब्रॉड-बेस्ड ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट ऐग्रीमेंट/BTIA)’ कभी-कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के सन्दर्भ में दिखाई पड़ता है?

  1. यूरोपीय संघ
  2. खाड़ी सहयोग परिषद
  3. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
  4. शंघाई सहयोग संगठन


11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत ने WTO के व्यापार सुकर बनाने के करार (TFA) का अनुसमर्थन किया है।
  2. TFA, WTO के बाली मंत्रिस्तरीय पैकेज 2013 का एक भाग है।
  3. TFA, जनवरी 2016 में प्रवृत्त हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पिछले दशक में भारत के GDP के प्रतिशत के रूप में कर-राजस्व में सतत वृद्धि हुई है।
  2. पिछले दशक में भारत के GDP के प्रतिशत के रूप में राजकोषीय घाटे में सतत वृद्धि हुई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1. साल-दर-साल लगातार घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई/कार्रवाइयां की जा सकती है/हैं?

  1. राजस्व व्यय को घटाना
  2. नवीन कल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ करना
  3. सहायिकी (सब्सिडी) को युक्तिसंगत बनाना
  4. आयात शुल्क को कम करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


2. भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘भुगतान बैंकों (पेमेंट बाक्स)’ की स्थापना की जा रही है। इस दृष्टि से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. जिन मोबाइल टेलीफोन कंपनियों और सुपर बाजार शृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण भारतीय व्यक्तियों के पास है, वे भुगतान बैंकों के प्रवर्तक होने के योग्य हैं।
  2. भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड दोनों जारी कर सकते हैं।
  3. भुगतान बैंक ऋण देने के कार्यकलाप नहीं कर सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2
  4. 1, 2 और 3


3. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले ‘आइ-एफ-सी- मसाला बॉन्ड (IFC Masala Bonds) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन), जो इन वॉन्डों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।
  2. ये रुपया अंकित मूल्य वाले बॉन्ड (rupee denominated bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तीयन के स्रोत हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


4. निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में कभी-कभी समाचारों में ‘ऐम्बर बॉक्स, ब्लू बॉक्स और ग्रीन बॉक्स’ शब्द देखने को मिलते हैं?

  1. WTO मामला
  2. SAARC मामला
  3. UNFCCC मामला
  4. FTA पर भारत- EU वार्ता


5. निम्नलिखित में से किसको/किनको भारत सरकार के पूंजी बजट में शामिल किया जाता है?

  1. सड़कों, इमारतों, मशीनरी आदि जैसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर व्यय
  2. विदेशी सरकारों से प्राप्त ऋण
  3. राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रें को अनुदत्त ऋण और अग्रिम

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


6. हाल ही में IMF के SDR बास्केट में निम्नलिखित में से किस मुद्रा को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है?

  1. रूबल
  2. रैंड
  3. भारतीय रुपया
  4. रेनमिनबी


7. अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक एवं वित्तीय समिति (International Monetary and Financial Committee - IMFC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. IMFC विश्व अर्थव्यवस्था से सरोकार रखने वाले विषयों पर चर्चा करता है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को उसके कार्य की दिशा पर सलाह देता है।
  2. IMFC की बैठकों में विश्व बैंक प्रेक्षक की भांति भाग लेता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


8. निम्नलिखित में से कौन-सा, कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद ‘आयात आवरण (इम्पोर्ट कवर) का सर्वोत्तम वर्णन करता है।

  1. यह किसी देश के आयात मूल्य एवं सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात को बताता है।
  2. यह किसी देश के एक वर्ष में आयात के कुल मूल्य को बताता है।
  3. यह दो देशों के बीच निर्यात एवं आयात के मूल्यों के अनुपात को बताता है।
  4. यह उन महीनों की संख्या बताता है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतरराष्ट्रीय रिजर्व द्वारा किया जा सकता है।


9. ‘कोर बैंकिंग समाधान (Core Banking Solutions) पद कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से इस पद का सही वर्णन करता है/करते हैं?

  1. यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है, जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो।
  2. यह व्यावसायिक बैंकों पर कंप्यूटरीकरण के माध्यम से त्ठप् का नियंत्रण बढ़ाने का एक प्रयास है।
  3. यह एक विस्तृत प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशाल अनर्जक (नॉन-परफॉमिंग) परिसंपत्ति वाले बैंक का अधिग्रहण दूसरे बैंक द्वारा कर लिया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


10. ‘व्यापार करने की सुविधा का सूचकांक (Ease of Doing Business Index)’ में भारत की रैंकिंग समाचार-पत्रें में कभी कभी दिखती है। निम्नलिखित में से किसने इस रैंकिंग की घोषणा की है?

  1. आर्थिक सहयोग ओर विकास संगठन (OECD)
  2. विश्व आर्थिक मंच
  3. विश्व बैंक
  4. विश्व व्यापार संगठन (WTO)


11. RBI द्वारा घोषित ‘कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (Marginal Cost of Funds based Lending Rate - MCLR)’ का/के उद्देश्य क्या है/हैं?

  1. ये दिशा-निर्देश उधारों की ब्याज दरें निर्धारित करने हेतु बैंकों द्वारा अपनाई गई विधि में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करते हैं।
  2. ये दिशा-निर्देश बैंक साख की उपलब्धता ऐसी ब्याज दरों पर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं जो ऋण लेने वाले एवं बैंक दोनों के लिए न्यायसंगत है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


12. ‘वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (Financial Stablitty and Development Council)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है।
  2. संघ का वित्त मंत्री इसका प्रमुख होता है।
  3. यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक (मैक्रोप्रूडेंशियल) पर्यवेक्षण का अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


13. समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाले ‘आधार क्षय एवं लाभ स्थानान्तरण (Base Erosion and Profit Shifting)’ पद का क्या संदर्भ है?

  1. संसाधन-संपन्न किन्तु पिछड़े क्षेत्रें में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा खनन कार्य
  2. बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए जाने वाले कर-अपवंचन पर प्रतिबंध लगाना
  3. बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किसी राष्ट्र के आनुवांशिक संसाधनों का दोहन
  4. विकास परियोजनाओं की योजना एवं कार्यान्वयन में पर्यावरणीय लागतों के विचारों का अभाव


14. हाल ही में भारत में प्रथम ‘राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र (National Investment and Manufacturing Zone)’ का गठन कहां किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. गुजरात
  3. महाराष्ट्र
  4. उत्तर प्रदेश


15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना ए-पी-ई-सी- (apec) द्वारा की गई है।
  2. न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


16. सरकार की ‘संप्रभु स्वर्ण बॉन्ड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme)’ एवं ‘स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (Gold Monetization Scheme)’ का/के उद्देश्य क्या है/हैं?

  1. भारतीय गृहस्थों के पास निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना।
  2. स्वर्ण एवं आभूषण के क्षेत्र में एफ-डी-आई- (FDI) को प्रोत्साहित करना।
  3. स्वर्ण-आयात पर भारत की निर्भरता में कमी लाना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


17. ‘वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial Stability Report)’ किसके द्वारा तैयार की जाती है?

  1. यूरोपीय केंद्रीय बैंक
  2. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
  3. अंतरराष्ट्रीय फनर्निर्माण एवं विकास बैंक
  4. आर्थिक सहयोग तथा विकास संगठन


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1. किसी देश की, कर से GDP के अनुपात में कमी क्या सूचित करती है?

  1. आर्थिक वृद्धि-दर धीमी होना।
  2. राष्ट्रीय आय का कम साम्यिक (एक्विटेबल) वितरण

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


2. ‘आठ मूल उद्योगों के सूचकांक (इंडेक्स ऑफ एट कोर इंडस्ट्रीज़)’ में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्व दिया गया है?

  1. कोयला उत्पादन
  2. विद्युत उत्पादन
  3. उर्वरक उत्पादन
  4. इस्पात उत्पादन


3. राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत (नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन- इंडिया) (NIF) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. (NIF) केन्द्रीय सरकार के अधीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त संस्था है।
  2. (NIF), अत्यन्त उन्नत विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग से भारत की प्रमुख (प्रीमियर) वैज्ञानिक संस्थाओं में अत्यन्त उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान को मज़बूत करने की एक पहल है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


4. गन्ने की उचित एवं लाभप्रद कीमत (Fair Remunerative Price) को निम्नलिखित में से कौन अनुमोदित करता/करती है?

  1. आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति
  2. कृषि लागत और कीमत आयोग
  3. कृषि मंत्रलय का विपणन और निरीक्षण निदेशालय
  4. कृषि उत्पाद विपणन समिति


5. जब भारतीय रिजर्व बैंक सांविधिक नकदी अनुपात (स्टैटयूटरी लिक्विडिटि रेशियो) को 50 आधार अंक (बेसिस पॉइंट) कम कर देता है, तो निन्मलिखित में से क्या होने की सम्भावना होती है?

  1. भारत की GDP विकास-दर प्रबलता से बढ़ेगी
  2. विदेशी संस्थागत निवेशक हमारे देश में और अधिक पूँजी लायेंगे
  3. अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने उधार देने की दर को घटा सकते है
  4. इससे बैंकिग व्यवस्था की नकदी (लिक्विडिटि) में प्रबलता से कमी आ सकती है


6. निम्नलिखित में से कौन ‘औद्योगिक कर्मकारों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स नम्बर फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स)’ निकालता है?

  1. भारतीय रिजर्व बैंक
  2. आर्थिक कार्य विभाग
  3. श्रम ब्यूरो
  4. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग


7. रुपये की परिवर्तनीयता से क्या तात्पर्य है?

  1. रुपये के नोटों के बदले सोना प्राप्त कर सकना
  2. रुपये के मूल्य को बाजार की शक्तियों द्वारा निर्धारित होने देना
  3. रुपये को अन्य मुद्राओं में और अन्य मुद्राओं को रुपये में परिवर्तित करने की स्वतंत्र रूप से अनुज्ञा प्रदान करना
  4. भारत में मुद्राओं के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बाजार विकसित करना


8. भारत के इस्पात उत्पादन उद्योग को निम्नलिखित में से किसके आयात की अपेक्षा होती है?

  1. शोरा
  2. शैल प़फ़ॉस्फेट (रॉक फ़ॉस्फेट)
  3. कोककारी (कोकिंग) कोयला
  4. उपर्युक्त सभी


9. समाचारों में प्रायः आने वाला ‘बासल III [Base] III समझौता’ या सरल शब्दों में ‘बासल III’

  1. जैव विविधता के संरक्षण और धारणीय (सस्टेनेबल) उपयोग के लिए राष्ट्रीय कार्यनीतियाँ विकसित करने का प्रयास करता है
  2. बैंकिंग क्षेत्रें के, वित्तीय और आर्थिक दबावों का सामना करने के सामर्थ्य को उन्नत करने तथा जोखिम प्रबन्धन को उन्नत करने का प्रयास करता है
  3. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने का प्रयास करता है किन्तु विकसित देशों पर अपेक्षाकृत भारी बोझ रखता है
  4. विकसित देशों से निर्धन देशों को प्रौद्योगिकी के अन्तरण का प्रयास करता है ताकि वे प्रशीतन में प्रयुक्त होने वाले क्लोरोफ्लुओरोकार्बन के स्थान पर हानिरहित रसायनों का प्रयोग कर सकें


10. भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि-दर लगातार बढ़ती रही है।
  2. पिछले दशक में बाज़ार कीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ता रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


11. भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. बैंक दर
  2. खुली बाजार कार्रवाई (ओपेन मार्केट ऑपरेशन)
  3. लोक ऋण (पब्लिक डेब्ट)
  4. लोक राजस्व (पब्लिक रेवेन्यू)

उपर्युक्त में से कौन-सा/से मौद्रिक नीति का/के घटक है/हैं?

  1. केवल 1
  2. 2, 3 और 4
  3. 1 और 2
  4. 1, 3 और 4


12. भारत में मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

  1. भारत में मुद्रास्फीति का नियंत्रण केवल भारत सरकार का उत्तरदायित्व है
  2. मुद्रास्फीति के नियंत्रण में भारतीय रिज़र्व बैंक की कोई भूमिका नहीं है
  3. घटा हुआ मुद्रा परिचलन (मनी सर्कुलेशन), मुद्रास्फीति के नियंत्रण में सहायता करता है
  4. बढ़ा हुआ मुद्रा परिचलन, मुद्रास्फीति के नियंत्रण में सहायता करता है


13. कृषि उत्पादन के काष्ठ के हलों के स्थान पर इस्पात के हलों का उपयोग निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?

  1. श्रम बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय (टेक्नोलॉजिकल) प्रगति
  2. पूंजी बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
  3. पूंजी घटाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


14. अन्तर्राष्ट्रीय नकदी (लिक्विडिटि) की समस्या निम्नलिखित में से किसकी अनुपलब्धता से सम्बन्धित है?

  1. वस्तुएं और सेवाएं
  2. सोना और चांदी
  3. डॉलर और अन्य दुर्लभ मुद्राएं (हार्ड करेंसीज़)
  4. निर्यात-योग्य बेशी (सरप्लस)


15. वर्ष-प्रतिवर्ष निरन्तर घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई/कार्रवाइयां की जा सकती है/हैं?

  1. राजस्व-व्यय में कमी लाना
  2. नई कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ करना
  3. उपदानों (सब्सिडीज) का युक्तिकरण करना
  4. उद्योगों का विस्तार करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1
  4. 1, 2, 3 और 4


सिविल सेवा परीक्षा 2014


1. विक्रय-कर, जिसका भुगतान आप कोई टूथपेस्ट खरीदते समय करते है, निम्नलिखित में से किस प्रकार का कर है?

  1. केन्द्र सरकार द्वारा आरोपित कर
  2. केन्द्र सरकार द्वारा आरोपित किन्तु राज्य सरकार द्वारा संग्रहीत कर
  3. राज्य सरकार द्वारा आरोपित किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संग्रहीत कर
  4. राज्य सरकार द्वारा आरोपित एवं संग्रहीत कर


2. जोखिम पूंजी से क्या तात्पर्य है?

  1. उद्योगों को उपलब्ध कराई गई अल्पकालीन पूंजी
  2. नये उद्यमियों को उपलब्ध कराई गई दीर्घकालीन प्रारम्भिक पूंजी
  3. उद्योगों को हानि उठाते समय उपलब्ध कराई गई निधियां
  4. उद्योगों के प्रतिस्थापन एवं नवीकरण के लिए उपलब्ध कराई गई निधियां


3. बारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. समावेशी विकास और गरीबी न्यूनीकरण
  2. समावेशी एवं धारणीय विकास
  3. बेरोजगारी घटाने हेतु धारणीय एवं समावेशी विकास
  4. तीव्रतर, धारणीय एवं ज्यादा समावेशी विकास


4. भुगतान सन्तुलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से किससे/किनसे चालू खाता बनता है?

  1. व्यापार सन्तुलन
  2. विदेशी परिसम्पत्तियां
  3. अदृश्यों का सन्तुलन
  4. विशेष आहरण अधिकार

निम्न दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. 1, 2 और 4


5. ‘सीमान्त स्थायी सुविधा दर’ (Marginal Standing Facility Rate) तथा ‘निवल मांग और सावधि देयताएं’ (Net Demanl and time liabilities) पदबन्ध कभी-कभी समाचार में आते रहते है। उनका प्रयोग किसके सम्बन्ध में किया जाता है?

  1. बैंक कार्य
  2. संचार नेटवर्किंग
  3. युद्ध कौशल
  4. कृषि उत्पादों की पूर्ति एवं मांग


6. शाखारहित क्षेत्रें में व्यावसायिक संवाददाताओं (बैंक साथी) की सेवाओं द्वारा लाभार्थियों को कौन-सी सुविधाएं/प्राप्त होती है/हैं?

  1. यह लाभार्थियों को अपने गांव में अपने साहाय्य और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने योग्य बनाती है।
  2. यह ग्रामीण क्षेत्रें में लाभार्थियों को धनराशि जमा करने व आहरण करने योग्य बनाती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


7. भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से ‘सांविधिक आरक्षित आवश्यकताओं’ का/के उद्देश्य है/हैं?

  1. केन्द्रीय बैंक को, बैंकों द्वारा निर्मित की जा सकने वाली अग्रिम राशियों पर नियंत्रण रखने की सक्षमता प्रदान करना
  2. बैंकों में जनता की जमा राशियों को सुरक्षित व तरल रखना
  3. व्यावसायिक बैंकों को अत्यधिक लाभ कमाने से रोकना
  4. बैंकों को दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोष्ठ नकदी (वॉल्ट कैश) रखने को बाध्य करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


8. किसी अर्थव्यवस्था में यदि ब्याज की दर को घटाया जाता है, तो वह

  1. अर्थव्यवस्था में उपभोग व्यय घटाएगा
  2. सरकार के कर-संग्रह को बढ़ाएगा
  3. अर्थव्यवस्था में निवेश व्यय को बढ़ाएगा
  4. अर्थव्यवस्था में कुल बचत को बढ़ाएगा


9. संघ के बजट के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से गैर-योजना व्यय के अधीन आता है/आते हैं?

  1. रक्षा व्यय
  2. ब्याज अदायगी
  3. वेतन एवं पेंशन
  4. उत्पादन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. 1, 2, 3 और 4
  4. कोई नहीं


सिविल सेवा परीक्षा 2013


1. किसी देश का भुगतान सन्तुलन किसका व्यवस्थित अभिलेख है?

  1. किसी निर्धारित समय के दौरान, सामान्यतः एक वर्ष में, किसी देश का समस्त आयात और निर्यात का लेन-देन
  2. किसी वर्ष में एक देश द्वारा निर्यात की गई वस्तुएं
  3. एक देश की सरकार और दूसरे देश की सरकार के बीच आर्थिक लेन-देन
  4. एक देश से दूसरे देश को पूंजी का संचलन


2. निम्नलिखित में से कौन-से मामलों में भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को नियंत्रित करता है?

  1. परिसम्पत्तियों की तरलता
  2. शाखा विस्तार
  3. बैंकों का विलय
  4. बैंकों का समापन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 4
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1, 2 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


3. बैंक दर में वृद्धि सामान्यतः इस बात का संकेत है कि

  1. ब्याज की बाजार दर के गिरने की संभावना है
  2. केन्द्रीय बैंक अब वाणिज्यिक बैंकों केा कर्जे नहीं दे रहा
  3. केन्द्रीय बैंक सस्ती मुद्रा नीति का अनुसरण कर रहा है
  4. केन्द्रीय बैंक महंगी मुद्रा नीति का अनुसरण कर रहा है


4. भारत में घाटे की वित्त व्यवस्था (Deficit Financing) किसके लिए संसाधनों को बढ़ाने के लिए उपयोग की जाती है?

  1. आर्थिक विकास के लिए
  2. सार्वजनिक ऋण चुकाने के लिए
  3. भुगतान शेष का समायोजन करने के लिए
  4. विदेशी ऋण कम करने के लिए


5. निम्नलिखित में से कौन-से पूंजीगत लेखा (Capital Account) की रचना करते हैं?

  1. विदेशी ऋण
  2. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
  3. निजी प्रेषित धन
  4. पोर्टफोलियों निवेश

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. 1, 2 और 3
  2. 1, 2 और 4
  3. 2, 3 और 4
  4. 1, 3 औरी 4


6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. मुद्रास्फीति ऋणियों को लाभ पहुंचाती है।
  2. मुद्रास्फीति बॉण्ड-धारकों को लाभ पहुंचाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


7. प्रच्छन्न बेरोजगारी (Disguised Unemployment) का सामान्यतः अर्थ होता है कि

  1. लोग बड़ी संख्या में बेरोजगार रहते हैं
  2. वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध नहीं है
  3. श्रमिक की सीमान्त उत्पादकता शून्य है
  4. श्रमिकों की उत्पादकता नीची है


8. निम्नलिखित तरल परिसम्पत्तियों पर विचार कीजिएः

  1. बैंकों के पास मांग जमा
  2. बैंकों के पास सावधिक जमा
  3. बैंकों के पास बचत जमा
  4. करेन्सी

इन परिसम्पत्तियों का, तरलता से घटते हुए क्रम में, सही अनुक्रम है

  1. 1-4-3-2
  2. 4-3-2-1
  3. 2-3-1-4
  4. 4-1-3-2


9. भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, ‘खुला बाजार प्रचालन’ किसे निर्दिष्ट करता है?

  1. अनुसूचित बैंकों द्वारा RBI से ऋण लेना
  2. वाणिज्यिक बैंकों द्वारा उद्योग और व्यापार क्षेत्रें को ऋण देना
  3. RBI द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों का क्रय और विक्रय
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


10. भारत में बैंकों द्वारा प्राथमिक क्षेत्र ऋणदान (Priority Sector Lending) से तात्पर्य किसको ऋण देने से है?

  1. कृषि
  2. लघु (माइक्रो) एवं छोटे उद्यम
  3. दुर्बल वर्ग
  4. उपर्युक्त सभी


11. जनांकिकीय लाभांश के पूर्ण लाभ को प्राप्त करने के लिए भारत को क्या करना चाहिए?

  1. कुशलता विकास का प्रोत्साहन
  2. और अधिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रारम्भ
  3. शिशु मृत्यु दर में कमी
  4. उच्च शिक्षा का निजीकरण


12. सामान्य कीमत-स्तर में बढ़ोत्तरी निम्नलिखित में से किस/किन कारण/कारणों से हो सकती है/हैं?

  1. द्रव्य की पूर्ति में वृद्धि
  2. उत्पादन के समग्र स्तर में गिरावट
  3. प्रभावी मांग में वृद्धि

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


13. भारत की विदेशी मुद्रा (Foreign-exchang) आरक्षित निधि में निम्नलिखित में से कौन-सा एक मदसमूह सम्मिलित है?

  1. विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एस- डी- आर-) तथा विदेशों से ऋण
  2. विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा धारित स्वर्ण तथा विशेष आहरण अधिकार (एस- डी- आर-)
  3. विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति, विश्व बैंक से ऋण तथा विशेष आहरण अधिकार (एस- डी- आर-)
  4. विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा धारित स्वर्ण तथा विश्व बैंक से ऋण


14. निम्नलिखित में से किस एक का अपने प्रभाव में सर्वाधिक स्फीतिकारी होने की सम्भावना है?

  1. लोक ऋण की चुकौती
  2. बजट घाटे के वित्तीयन के लिए जनता से ऋणदान
  3. बजट घाटे के वित्तीयन के लिए बैंकों से ऋणदान
  4. बजट घाटे के वित्तीयन के लिए नई मुद्रा का सृजन


15. द्रव्य की पूर्ति यथावत् रहने पर यदि द्रव्य की मांग में वृद्धि होती है, तो

  1. कीमत-स्तर में गिरावट आ जाएगी
  2. ब्याज की दर में वृद्धि हो जाएगी
  3. ब्याज की दर में कमी हो जाएगी
  4. आय और रोजगार के स्तर में वृद्धि हो जाएगी।


16. X देश में आर्थिक संवृद्धि अनिवार्य रूप से होगी,

  1. विश्व अर्थव्यवस्था में तकनीकी प्रगति होती है
  2. X में जनसंख्या वृद्धि होती है
  3. X में पूंजी-निर्माण होता है
  4. विश्व अर्थव्यवस्था में व्यापार की मात्र बढ़ती है


17. किसी दी गई अवधि के लिए एक देश की राष्ट्रीय आय (National Income)

  1. नागरिकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य के बराबर होगी
  2. कुल उपभोग और निवेश व्यय के योग के बराबर होगी
  3. सभी व्यक्तियों की वैयक्तिक आय के योग के बराबर होगी
  4. उत्पादित अन्तिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के बराबर होगी


18. ग्रामीण परिवारों को निम्नलिखित में से कौन सीधी ऋण सुविधा प्रदान करता है/करते हैं?

  1. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  2. कृषि और ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक
  3. भूमि विकास बैंक

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2012


1. निम्नलिखित में से कौन-से मूलतः ‘समावेशी शासन’ के अंग कहे जा सकते हैं?

  1. गैर-बैंकिग वित्तीय कम्पनियों को बैंकिंग करने की अनुमति प्रदान करना
  2. सभी जिलों में प्रभावी जिला योजना संपत्तियों संगठित करना
  3. जन-स्वास्थ्य पर सरकारी व्यय में बढ़ोतरी करना
  4. ‘दोपहर का भोजन’ योजना का सशक्तिकरण करना

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 2, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


2. UNDP के समर्थन से ‘ऑक्सफोर्ड निर्धनता एवं मानव विकास नेतृत्व’ द्वारा विकसित ‘बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक’ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सम्मिलित है/हैं?

  1. पारिवारिक स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्पत्ति तथा सेवाओं से वचन
  2. राष्ट्रीय स्तर पर क्रय-शक्ति समता
  3. राष्ट्रीय स्तर पर बजट घाटे की मात्र और GDP की विकास दर

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. विनिर्माण क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने कौन-सी नई नीतिगत पहल की है/हैं?

  1. राष्ट्रीय निवेश तथा विनिर्माण क्षेत्रें की स्थापना
  2. ‘एकल खिड़की मंजूरी’ (सिगल विंडो क्लयरैस) की सुविधा प्रदान करना
  3. प्रौद्योगिकी अधिग्रहण तथा विकास कोष की स्थापना

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1ए 2 और 3


4. आर्थिक विकास से सम्बद्ध जनांकिकीय संक्रमण की निम्नलिखित विशिष्ट अवस्थाओं पर विचार कीजिएः

  1. निम्न मृत्यु-दर के साथ निम्न जन्म-दर
  2. उच्च मृत्यु-दर के साथ उच्च जन्म-दर
  3. निम्न मृत्यु-दर के साथ-उच्च जन्म-दर

नीचे दिए गए कूटों की सहायाता से उपर्युक्त अवस्थाओं का सही क्रम चुनिएः

  1. 1, 2, 3
  2. 2, 1, 3
  3. 2, 3, 1
  4. 3, 2, 1


5. भारत में ‘औद्योगिक उत्पादन सकल सूचकांक’ में आठ मूल उद्योगों के सूचकांकों का संयुक्त भार 37-90% है। निम्नलिखित में से कौन-से उद्योग उन आठ मूल उद्योगों में सम्मिलित है?

  1. सीमेन्ट
  2. उर्वरक
  3. प्राकृतिक गैस
  4. रिफाइनरी उत्पाद
  5. वस्त्रेधोंग

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 5
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1, 2, 3 और 4
  4. 1, 2, 3, 4 और 5


6. निम्नलिखित में से कौन-सी ‘मिश्रित खेती’ की प्रमुख विशेषता है?

  1. नकदी और खाद्य दोनों सस्यों की प्रमुख साथ-साथ खेती
  2. दो या दो से अधिक सस्यों को एक ही खेत में उगाना
  3. पशुपालन और फसल-उत्पादन को एक साथ करना
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


7. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकरों के बैंक (केन्द्रीय बैंक) के रूप में कार्य करता है। इसका अर्थ निम्नलिखित में से कौन-से हैं?

  1. अन्य बैंक RBI के पास अपनी जमा संचित रखते हैं।
  2. आवश्यकता के समय RBI वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है।
  3. RBI वाणिज्यिक बैंकों को मौद्रिक विषयी पर परामर्श देता है।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 2 और 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


8. निम्नलिखित में से किस/किन परिस्थिति/परिस्थितियों में पूंजीगत लाभ हो सकता है?

  1. जब किसी उत्पाद के विक्रय में वृद्धि हो
  2. जब किसी सम्पत्ति के मूल्य में प्राकृतिक वृद्धि हो
  3. जब आप कोई रंगचित्र खरीदें और उसकी लोकप्रियता बढ़ने के कारण उसके मूल्य में वृद्धि हो

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 2
  4. 1, 2 और 3


9. निम्नलिखित उपायों में से किसके/किनके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि होगी?

  1. केन्द्रीय बैंक द्वारा लोगों से सरकारी प्रतिभूतियों का क्रय
  2. लोगों द्वारा वाणिज्यिक बैंकों में जमा की गई करेंसी
  3. सरकार द्वारा केन्द्रीय बैंक से लिया गया ऋण
  4. केन्द्रीय बैंक द्वारा लोगों को सरकारी प्रतिभूतियों का विक्रय

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 4
  3. 1 और 3
  4. 2, 3 और 4


10. निम्नलिखित में से कौन-सी बातें भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (Foreign Direct Investment) में समविष्ट होगी?

  1. भारत में विदेशी कम्पनियों की सहायक कम्पनियां
  2. भारतीय कम्पनियों में बहुसंख्यक विदेशी इक्विटी धारण
  3. विदेशी कम्पनियों द्वारा अनन्य रूप से वित्त-पोषित कम्पनियां
  4. पोर्टफोलियो निवेश

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. 1, 2, 3 और 4
  2. केवल 2 और 4
  3. केवल 1 और 3
  4. केवल 1, 2 और 3


11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

किसी मुद्रा का अन्तरर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य
  1. विश्व बैंक निर्धारित करता है
  2. सम्बन्धित देश द्वारा प्रदत्त वस्तुओं/सेवाओं की कितनी मांग है, से निर्धारित होता है
  3. सम्बन्धित देश की सरकार की स्थिरता से निर्धारित होता है
  4. सम्बन्धित देश की आर्थिक सम्भाव्यता से निर्धारित होता है

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही है?

  1. 1, 2 3 और 4
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. केवल 1 और 4


12. लीड बैंक योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि

  1. बड़े बैंक प्रत्येक जिले में अपने कार्यालय खोलने का प्रयास करें
  2. विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो
  3. प्रत्येक बैंक सघन विकास के लिए पृथक-पृथक जिलों को अपनाएं
  4. सभी बैंक अपने पास जमा राशि जुटाने के लिए गहन प्रयास करें


13. निम्नलिखित में से कौन-सी अनुशंसा/अनुशंसाएं तेरहवें वित्त आयोग की सुस्प" विशिष्टता/विशिष्टताएं है/हैं?

  1. वस्तुओं व सेवओं पर कर (टैक्स) लगाए जाने का अभिकल्प तथा इस प्रस्तावित अभिकल्प के संपालन से सम्बद्ध क्षतिपूर्ति पैकेज
  2. भारत के जनांकिकीय लाभांश के अनुरूप अगले दस वर्षों में लाखों नौकरियों सृजन करने की योजना
  3. केन्द्रीय करों के एक निश्चित अंश का स्थानीय निकायों को अनुदान के रूप में हस्तान्तरण

निम्नलिखित कूटों के आधार परन सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2011


1. हाल के वर्षों में भारत निरंतर और उच्च खाद्य स्पीति से गुजरा है। इसके क्या कारण हो सकते हैं?

  1. उत्तरोत्तर वाणिज्यिक फसलों की खेती में प्रयुक्त होने के कारण खाद्यान्नों का कृषि क्षेत्र विगत पांच वर्षों में लगतार घटते हुए लगभग 30 प्रतिशत घट गया है।
  2. बढ़ी हुई आय के कारण लोगों के उपभोग प्रतिरूप में महत्वपूर्ण परिवर्तन आए हैं।
  3. आहार की आपूर्ति शृंखला में कई संरचनात्मक अवरोध है।

उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. आर्थिक क्रियाकलापों के संदर्भ में XIX राष्ट्रमंडल खेलों को देखने के लिए विदेशी नागरिकों का भारत में आगमन

  1. निर्यात था (Export)
  2. आयात था (Import)
  3. उत्पादन था (Production)
  4. उपभोग था (Consumption)


3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘‘वित्तीय उत्प्रेरक’’ की समुचित व्याख्या करता है?

  1. यह सरकार द्वारा उत्पादन क्षेत्र में किया गया वृहद निवेश है, जिसका लक्ष्य माल की आपूर्ति कर तीव्र आर्थिक विकास के कारण बढ़ी हुई मांग को पूरा करना है।
  2. यह सरकार की गहन निश्चयात्मक कार्यवाही है, जिसका लक्ष्य देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
  3. यह सरकार द्वारा वित्तीय संस्थानों पर की गई गहन कार्यवाही है, जिसका लक्ष्य कृषि तथा सहबद्ध क्षेत्रें को ऋण वितरित कराना है, जिससे वृहत्तर खाद्य उत्पादन को प्रोत्साहन मिल सके और खाद्य स्फीति पर अंकुश लग सके।
  4. यह सरकार की चरम निश्चयात्मक कार्यवाही है जिसका लक्ष्य वित्तीय समावेशन नीति का अनुसरण करना है।


4. निम्नलिखित कार्यवाहियों पर विचार करें, जो सरकार द्वारा लिए जा सकते हैंः

  1. घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन
  2. निर्यातों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती
  3. उन उपयुक्त नीतियों को लागू करना जिससे देश में अधिक FDI आए तथा FIIs से अधिक निधि आए

उपर्युक्त में से कौन-सी क्रिया/क्रियाएं चालू खाते के घाटे को घटाने में सहायक साबित हो सकती है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1 और 3


5. स्फीति दर में होने वाली तीव्र वृद्धि का आरोप्य कभी-कभी ‘आधार प्रभाव’ (Base effect) पर लगाया जाता है। यह ‘आधार प्रभाव’ क्या है?

  1. यह फसलों के खराब होने से आपूर्ति में उत्पन्न उग्र अभाव का प्रभाव है।
  2. यह तीव्र आर्थिक विकास के कारण तेजी से बढ़ रही मांग का प्रभाव है।
  3. यह विगत वर्ष की कीमतों का स्फीति दर की गणना पर आया प्रभाव है।
  4. इस संदर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है।


6. भारत की गिनती ‘जनांकिकीय लाभांश’ (डेमोग्राफिक डिविडेंड) वाले देश के रूप में की जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि

  1. यहां 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है।
  2. यहां 15-64 वर्ष आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है।
  3. यहां 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है।
  4. यहां की कुल जनसंख्या अधिक है।


7. निम्नलिखित में से कौन-सी ‘मूल्य आधारित कर’ (वैल्यू ऐडेड टैक्स) की विशेषता नहीं है?

  1. यह बहु-बिंदु लक्ष्य आधारित कर (टैक्सेशन) प्रणाली है।
  2. यह उत्पादन / वितरण शृंखला में लेनदेन के हर चरण में हुए मूल्य संवर्धन पर लगाया गया कर (टैक्स) है।
  3. यह वस्तुओं तथा सेवाओं पर उपभोग के अंतिम चरण में लगाया गया कर (टैक्स) है जिसका वहन अंततः उपभोक्ताओं को करना पड़ता है।
  4. यह मूलभूत रूप से केंद्र सरकार का विषय है और राज्य सरकारों का दायित्व इसे सफलता के साथ लागू करने तक सीमित है


8. ‘‘बंद अर्थव्यवस्था’’ वह अर्थव्यवस्था है जिसमें

  1. मुद्रा पूर्ति पूर्णतः नियंत्रित होती है
  2. घाटे की वित्त व्यवस्था होती है
  3. केवल निर्यात होता है
  4. न तो निर्यात, न ही आयात होता है


9. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) तथा संस्थागत विदेशी निवेशक (FII) दोनों ही, किसी देश में निवेश से सम्बद्ध हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दोनों के बीच की एक महत्वपूर्ण भिन्नता को सबसे अच्छे ढंग से व्यक्त करता है?

  1. FII बेहतर प्रबंधन कुशलताएं तथा प्रौद्योगिकी अंतरण को लाने में सहायक है, जबकि FDI केवल पूंजी लेकर आता है।
  2. FII व्यापक स्तर पर पूंजी उपलब्धता बढ़ाने में सहायक है, जबकि FDI का लक्ष्य केवल विशिष्ट खेत्रें तक सीमित होता है।
  3. FDI केवल द्वितीयक बाजार में चलित होता है, जबकि FII का लक्ष्य प्राथमिक बाजार होता है।
  4. FDI की तुलना में FII अधिक स्थायी माना जाता है।


10. भारत सरकार ‘मेगा फुड पार्क’ की अवधारणा को किन-किन उद्देश्यों से प्रोत्साहित कर रही है?

  1. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्तम अवसंरचना सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु।
  2. खराब होने वाले पदार्थों का अधिक मात्र में प्रसंस्करण करने और अपव्यय घटाने हेतु।
  3. उद्यमियों के लिए उद्गामी और पारिस्थितिकी के अनुकूल आहार प्रसंस्करण प्रौद्योगिकीयां उपलब्ध कराने हेतु।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


11. सूक्ष्म-वित्त (माइक्रोफाइनेंस) निम्न आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए वित्तीय सेवाओं का प्रावधान कराता है। यह सेवाएं उपभोक्ताओं और स्वरोजगार में जुटे व्यक्तियों दोनों को प्रदत्त की जाती हैं। सूक्ष्म वित्त के अंतर्गत जो सेवा/सेवाएं उपलब्ध की जाती है/हैं, वह है/वे हैंः

  1. ऋण सुविधाएं
  2. बचत सुविधाएं
  3. बीमा सुविधाएं
  4. निधि अंतरण सुविधाएं

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 4
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


12. निम्नलिखित में से कौन ‘‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’’ के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने का पात्र है?

  1. केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों के वयस्क सदस्य
  2. गरीबी रेखा से नीचे के (BPL) परिवारों के वयस्क सदस्य
  3. सभी पिछड़े समुदायों के परिवारों के वयस्क सदस्य
  4. किसी भी परिवार के वयस्क सदस्य


13. लेखानुमोदन और अंतरिम बजट के बीच क्या अंतर है?

  1. स्थाई सरकार लेखानुमोदन के प्रावधान का प्रयोग करती है, जबकि कार्यवाहक सरकार अंतरिम बजट के प्रावधान का प्रयोग करती है।
  2. लेखानुमोदन सरकार के बजट के व्यय पक्ष मात्र से संबद्ध होता है, जबकि अंतरिम बजट में व्यय तथा आवती दोनों सम्मिलित होते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


14. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. यह किसी भी देश को ऋण प्रदान कर सकता है
  2. यह केवल विकसित देशों को ऋण प्रदान कर सकता है
  3. यह केवल सदस्य देशों को ऋण प्रदान करता है
  4. यह किसी देश के केंद्रीय बैंक को ऋण प्रदान कर सकता है


15. वाणिज्यिक बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लोकलुभावन ऋण (टीजर लोन) क्यों कर आर्थिक चिंता का विषय है?

  1. लोक-लुभावन ऋण (टीजर लोन) अधोमुख्य ऋणों (सब-प्राइम लेंडिंग) का ही एक रूप समझे जाते हैं तथा बैंकों को यह जोखिम रहता है कि भविष्य में उनके ऋण चुकता न हों।
  2. देश में लोक-लुभावन ऋण (टीजर लोन) मुख्यतः अनुभवहीन उद्यमियों को उत्पादनसंबंधी अथवा निर्यात इकाइयां स्थापित करने के लिए दिए जाते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


16. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विगत पांच वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सतत रूप से बढ़ी है।
  2. विगत पांच वर्षों में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सतत रूप से बढ़ी है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/ कौन-से कथन सही है/ हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


17. भारत में निम्नलिखित में से किसकी कृषि तथा सहबद्ध गतिविधियों में ऋण के वितरण में सबसे अधिक हिस्सेदारी है?

  1. वाणिज्यिक बैंकों की
  2. सहकारी बैंकों की
  3. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की
  4. सूक्ष्म-वित्त (माइक्रोफाइनेंस) संस्थाओं की


18. सरकार के समावेशित वृद्धि लक्ष्य को आगे ले जाने में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कार्य सहायक साबित हो सकते हैंः

  1. स्व-सहायता समूहों (सेल्फ-हैल्प ग्रुप्स) को प्रोत्साहन देना
  2. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन देना
  3. शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू करना

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


19. भारत सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (CPSEs) में लगी अपनी ईक्विटी का विनिवेश क्यों कर रही है?

  1. सरकार अपनी ईक्विटी के विनिवेश से मिले राजस्व का उपयोग मुख्यतः अपने बाह्य ऋण को लौटाने में करना चाहती है।
  2. सरकार अब CPSEs के प्रबंधन का नियंत्रण अपने हाथों में नहीं रखना चाहती।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


20. आर्थिक विकास सामान्यतया युग्मित होता है

  1. अवस्फीति (Deflation) के साथ
  2. स्फीति (Inflation) के साथ
  3. स्टैगफ्लेशन (Stagflation) के साथ
  4. अतिस्फीति (Hyperinflation) के साथ


21. भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक दर कम करने के फलस्वरूप

  1. बाजार की तरलता बढ़ जाती है
  2. बाजार की तरलता घट जाती है
  3. बाजार की तरलता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता
  4. वाणिज्यिक बैंक अधिक जमापूंजी संगृहित कर लेते हैं