सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा राष्ट्रीय समसामयिकी - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1-अटल नवप्रवर्तन (इनोवेशन) मिशन किसके अधीन स्थापित किया गया है?

  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  2. श्रम एवं रोजगार मंत्रलय
  3. नीति आयोग
  4. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रलय


2-हाल ही में भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ ‘नाभिकीय क्षेत्र में सहयोग क्षेत्रें के प्राथमिकीकरण और कार्यान्वयन हेतु कार्य योजना’ नामक सौदे पर हस्ताक्षर किया है?

  1. जापान
  2. रूस
  3. यूनाइटेड किंगडम
  4. संयुक्त राज्य अमेरिका


3- मनोरंजन हेतु डिजिटल प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संवर्धित वास्तविकता [ऑगमेंटेड रिएलिटि (AR)] में एक छद्म वातावरण सृजित हो जाता है और भौतिक संसार पूरी तरह बहिष्कृत हो जाता है।
  2. आभासी वास्तविकता [वर्चुअल रिएलिटि (VR)] में कम्प्यूटर द्वारा सृजित प्रतिमाएं वास्तविक जीवन की वस्तुओं या परिवेशों पर प्रक्षेपित हो जाती हैं।
  3. AR व्यक्तियों को संसार में विद्यमान रहने देता है और स्मार्ट-फोन या PC के कैमरे का उपयोग कर अनुभव को उन्नत करता है।
  4. VR संसार को पृथक् कर देता है और व्यक्ति को एक अलग धरातल पर ले जाकर उसे पूर्ण निमग्नता का अनुभव प्रदान करता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. 3 और 4
  3. 1, 2 और 3
  4. केवल 4


4- हाल ही में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से अरबों प्रकाश-वर्ष दूर विशालकाय ‘ब्लैकहोलों’ के विलय का प्रेक्षण किया। इस प्रेक्षण का क्या महत्व है?

  1. ‘हिग्स बोसॉन कणों’ का अभिज्ञान हुआ।
  2. ‘गुरुत्वीय तरंगों’ का अभिज्ञान हुआ।
  3. ‘वॉर्महोल’ से होते हुए अंतरा-मंदाकिनीय अंतरिक्ष यात्र की संभावना की पुष्टि हुई।
  4. इसने वैज्ञानिकों को ‘विलक्षणता (सिंगुलैरिटि)’ को समझना सुकर बनाया।


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1-अप्रवासी सत्वों द्वारा दी जा रही ऑनलाइन विज्ञापन सेवाओं पर भारत द्वारा 6 प्रतिशत समकरण कर लगाए जाने के निर्णय के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह आयकर अधिनियम के भाग के रूप में लागू किया गया है।
  2. भारत में विज्ञापन सेवाएं देने वाले अप्रवासी सत्त्व अपने गृह देश में 'दोहरे कराधान से बचाव समझौते' के अन्तर्गत टैक्स क्रेडिट का दावा कर सकते हैं।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


2-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राजकोषीय दायित्व और बजट प्रबंधन (एफ-आर-बी-एम) समीक्षा समिति के प्रतिवेदन में सिफारिश की गई है कि वर्ष 2023 तक केन्द्र एवं राज्य सरकारों को मिलाकर ऋण- जी.डी.पी. अनुपात 60 प्रतिशत रखा जाए, जिसमें केंद्र सरकार के लिए यह 40 प्रतिशत तथा राज्य सरकारों के लिए 20 प्रतिशत हो।
  2. राज्य सरकारों के जी.डी.पी. के 49 प्रतिशत की तुलना में केन्द्र सरकार के लिए जी.डी.पी. का 21 प्रतिशत घरेलू देयतायें हैं।
  3. भारत के संविधान के अनुसार यदि किसी राज्य के पास केंद्र सरकार की बकाया देयतायें हैं तो उसे कोई भी ऋण लेने से पहले केंद्र सरकार से सहमति लेना अनिवार्य है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. आधार कार्ड का प्रयोग नागरिकता या अधिवास के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है।
  2. एक बार जारी करने के पश्चात् इसे निर्गत करने वाला प्राधिकरण आधार संख्या को निष्क्रिय या लुप्त नहीं कर सकता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


4-पहचान प्लेटफॉर्म ‘आधार’ खुला (ओपेन) ‘‘एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस’’ (ए.पी.आई.) उपलब्ध कराता है। इसका क्या अभिप्राय है?

  1. इसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ एकीकृत किया जा सकता है।
  2. परितारिका (आईरिस) का प्रयोग कर ऑनलाइन प्रमाणीकरण संभव है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


5-प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह श्रम एवं रोजगार मंत्रलय की फ्लैगशिप स्कीम है।
  2. यह, अन्य चीजों के साथ-साथ, सॉफ्ट स्किल, उद्यमवृत्ति, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता में भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।
  3. यह देश के अविनियमित कार्यबल की कार्यकुशलताओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के साथ जोड़ेगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


6-भारत में जैविक कृषि के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. ‘जैविक उत्पादन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम’ (एन.पी.ओ.पी) केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रलय के मार्गदर्शन एवं निर्देश के अधीन कार्य करता है।
  2. एन.पी.ओ.पी. के क्रियान्वयन के लिए ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ (APEDA) सचिवालय के रूप में कार्य करता है।
  3. सिक्किम भारत का पहला पूरी तरह से जैविक राज्य बन गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


7-निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार का/के ‘‘डिजिटल इंडिया’’ योजना का/के उद्देश्य है/हैं?

  1. भारत की अपनी इन्टरनेट कम्पनियों का गठन, जैसा कि चीन ने किया।
  2. एक नीतिगत ढांचे की स्थापना जिससे बड़े आंकड़े एकत्रित करने वाली समुद्रपारीय बहु-राष्ट्रीय कम्पनियों को प्रोत्साहित किया जा सके कि वे हमारी राष्ट्रीय भौगोलिक सीमाओं के अन्दर अपने बड़े डेटा केन्द्रों की स्थापना करें।
  3. हमारे अनेक गांवों को इन्टरनेट से जोड़ना तथा हमारे बहुत से विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख पर्यटक केन्द्रों में वाई-फाई लाना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


8-एन.एस.एस.ओ. के 70 वें चक्र द्वारा संचालित ‘‘कृषक-कुटुम्बों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण’’अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राजस्थान में ग्रामीण कुटुम्बों में कृषि कुटुम्बों का प्रतिशत सर्वाधिक है।
  2. देश के कुल कृषि कुटुम्बों में 60% से कुछ अधिक ओ.बी.सी. के हैं।
  3. केरल में 60 प्रतिशत से कुछ अधिक कृषि कुटुम्बों ने यह सूचना दी कि उन्होंने अधिकतम आय गैर कृषि स्रोतों से प्राप्त की है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 2 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


9-राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन.जी.टी.) किस प्रकार केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) से भिन्न है?

  1. एन-जी-टी- का गठन एक अधिनियम द्वारा किया गया है जबकि सी-पी-सी-बी- का गठन सरकार के कार्यपालक आदेश से किया गया है।
  2. एन-जी-टी- पर्यावरणीय न्याय उपलब्ध कराता है और उच्चतर न्यायालयों में मुकदमों के भार को कम करने में सहायता करता है जबकि सी-पी-सी-बी- झरनों और कुंओं की सफाई को प्रोत्साहित करता है, तथा देश में वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने का लक्ष्य रखता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


10-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पिछले पांच वर्षों में आयातित खाद्य तेलों की मात्र, खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन से अधिक रही है।
  2. सरकार विशेष स्थिति के तौर पर सभी आयातित खाद्य तेलों पर किसी प्रकार का सीमा शुल्क नहीं लगाती।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


11-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिानियम, 2006 ने खाद्य अपमिश्रण की रोकथाम (प्रिवेंशन ऑफ फूड एडल्टरेशन) अधिनियम, 1954 को प्रतिस्थापित किया।
  2. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया) (एफ-एस-एस-ए-आई-) केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रलय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के प्रभार में है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


12-अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के 138 एवं 182 अभिसमय किससे संबंधित हैं?

  1. बल श्रम
  2. कृषि के तरीकों का वैश्विक जलवायु परिवर्तन से अनुकूलन
  3. खाद्य कीमतों एवं खाद्य सुरक्षा का विनियमन
  4. कार्यस्थल पर लिंग समानता


सिविल सेवा परीक्षा 2017


1-‘पूर्व अधिगम की मान्यता स्कीम (रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग स्कीम)’ का कभी-कभी समाचारों में किस सन्दर्भ में उल्लेख किया जाता है?

  1. निर्माण कार्य में लगे कर्मकारों के पारंपरिक मार्गों से अर्जित कौशल का प्रमाणन
  2. दूरस्थ अधिगम कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालयों में व्यक्तियों को पंजीकृत करना
  3. सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ उपक्रमों में ग्रामीण और नगरीय निर्धन लोगों के लिए कुछ कुशल कार्य आरक्षित करना।
  4. राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के अधीन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अर्जित कौशल का प्रमाणन


2-स्मार्ट इण्डिया हैकथॉन 2017 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. यह हमारे देश के प्रत्येक शहर को एक दशक में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित एक स्कीम है।
  2. यह हमारे देश की अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए नई डिजिटल प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तनों के अभिज्ञान की एक पहल है।
  3. यह एक कार्यक्रम है जिसका लक्ष्य एक दशक में हमारे देश में सभी वित्तीय लेन-देनों को पूरी तरह से डिजिटल करना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 3
  4. केवल 2 और 3


3-कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाले ‘घरेलू अंश आवश्यकता (डोमेस्टिक कन्टेंट रिक्वायरमेंट)’ पद का संबंध किससे है?

  1. हमारे देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से
  2. हमारे देश में विदेशी टी-वी- चैनलों को अनुज्ञप्ति प्रदान करने से
  3. हमारे देश में खाद्य उत्पादों को अन्य देशों को निर्यात करने से
  4. विदेशी शिक्षा संस्थाओं को हमारे देश में अपने परिसर स्थापित करने की अनुमति देने से


4-‘राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSQF)’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. NSQF के अधीन, शिक्षार्थी सक्षमता का प्रमाणपत्र केवल औपचारिक शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त कर सकता है।
  2. NSQF के क्रियान्वयन का एक प्रत्याशित परिणाम व्यावसायिक और सामान्य शिक्षा के मध्य संचरण है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


5-‘नेशनल कॅरियर सर्विस’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. नेशनल कॅरियर सर्विस, कार्मिक और प्रशिक्षण िवभाग, भारत सरकार, का एक उपक्रमण है।
  2. नेशनल कॅरियर सर्विस को देश के अशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर के संवर्धन के लिए मिशन के रूप में प्रारंभ किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


6-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

राष्ट्रव्यापी ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम (सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम)’ का उद्देश्य है।

  1. सिंचित कृषियोग्य क्षेत्र का विस्तार करना।
  2. मृदा गुणवत्ता के आधार पर किसानों को दिए जाने वाले ऋण की मात्र के आकलन में बैंकों को समर्थ बनाना।
  3. कृषि भूमि में उर्वरकों के अति-उपयोग को रोकना।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 ओर 3
  4. 1, 2 और 3


7-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया/NPCI) देश में वित्तीय समावेशन के संवर्धन में सहायता करता है।
  2. NPCI ने एक कार्ड भुगतान स्कीम RuPay प्रारंभ की है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


8-‘विद्यांजलि योजना’ का क्या प्रयोजन है?

  1. प्रसिद्ध विदेशी शिक्षण संस्थाओं को भारत में अपने कैंपस खोलने में सहायता करना।
  2. निजी क्षेत्र और समुदाय की सहायता लेकर सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना।
  3. प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की आधारिक संरचना सुविधाओं के संवर्धन के लिए निजी व्यक्तियों और संगठनों से ऐच्छिक वित्तीय योगदान को प्रोत्साहित करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 2
  4. केवल 2 और 3


9-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. मोटर वाहनों के टायरों और ट्यूबों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का मानक चिह्न अनिवार्य है।
  2. agmark, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी एक गुणता प्रमाणन चिह्न है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


10-‘भारतीय गुणता परिषद (QCI)’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. QCI का गठन, भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
  2. QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति, उद्योग द्वारा सरकार को की गई संस्तुतियों पर, प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


11-भारत में साइबर सुरक्षा घटनाओं पर रिपोर्ट करना निम्नलिखित में से किसके/किनके लिए विधितः अधिदेशात्मक है/हैं?

  1. सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर)
  2. डेटा सेंटर
  3. कॉर्पोरेट निकाय (बॉडी कॉर्पोरेट)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1-निम्नलिखित में से कौन-सा, सरकार की योजना 'Uday' का एक प्रयोजन है?

  1. ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के क्षेत्र में नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना
  2. 2018 तक देश में हर घर में बिजली उपलब्ध कराना
  3. एक समयावधि के अंदर कोयला-आधारित शक्ति संयंत्रें के स्थान पर प्राकृतिक गैस, नाभिकीय, सौर, वायु एवं ज्वारीय शक्ति संयंत्र स्थापित करना
  4. विद्युत वितरण कंपनियों के वित्तीय कायापलट और पुनरुत्थान का प्रबंध करना


2-‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. इस योजना के अंतर्गत कृषकों को वर्ष के किसी भी मौसम में उनके द्वारा किसी भी फसल की खेती करने पर दो प्रतिशत की एकसमान दर से बीमा किश्त का भुगतान करना होगा।
  2. यह योजना, चक्रवात एवं गैर-मौसमी वर्षा से होने वाले कटाई-उपरांत घाटे को बीमाकृत करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


3-निम्नलिखित में से कौन-सी, ‘राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (National Ganga River Basin Authority - NGRBA)’ की प्रमुख विशेषताएं हैं?

  1. नदी बेसिन, योजना एवं प्रबंधन की इकाई है।
  2. यह राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रयासों की अगुवाई करता है।
  3. NGRBA का अध्यक्ष चक्रानुक्रमिक आधार पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से एक होता है, जिनसे होकर गंगा बहती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4-भारत सरकार कृषि में ‘नीम-आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea) के उपयोग को क्यों प्रोत्साहित करती है?

  1. मृदा में नीम तेल के निर्मुक्त होने से मृदा सूक्ष्मजीवों द्वारा नाइट्रोजन यौगिकीकरण बढ़ता है।
  2. नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है।
  3. नाइट्रस ऑक्साइड, जो कि एक ग्रीनहाउस गैस है, फसल वाले खेतों से वायुमंडल में बिलकुल भी विमुक्त नहीं होती है।
  4. विशेष फसलों के लिए यह एक अपतृणनाशी (वीडिसाइड) और एक उर्वरक का संयोजन है।


5-कभी-कभी समाचारों में ‘नेट मीटरिंग (Net Metering)’ निम्नलिखित में से किसको प्रोत्साहित करने के संदर्भ में देखा जाता है?

  1. परिवारों/उपभोक्ताओं द्वारा सौर ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग
  2. घरों के रसोईघरों में पाइप्ड नैचरल गैस का उपयोग
  3. मोटरगाडि़यों में CNG किट लगवाना
  4. शहरी घरों में पानी के मीटर लगवाना


6-‘INSअस्त्रधारिणी’ का, जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ था, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम वर्णन है?

  1. उभयचर युद्धपोत
  2. नाभिकीय शक्ति-चालित पनडुब्बी
  3. टॉरपीडो प्रमोचन और पुनर्प्राप्ति (recovery)
  4. नाभिकीय शक्ति-चालित विमान-वाहक


7-प्रधानमंत्री mudra योजना का लक्ष्य क्या है?

  1. लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना
  2. निर्धन कृषकों को विशेष फसलों की कृषि के लिए ऋण उपलब्ध कराना।
  3. वृद्ध एवं निस्सहाय लोगों को पेंशन देना।
  4. कौशल विकास एवं रोजगार सृजन में लगे स्वयंसेवी संगठनों का निधीयन (फंडिंग) करना।


8-कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले ‘डिजिलॉकर (Digilocker)’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डिजिटल लॉकर सिस्टम है।
  2. यह आपके ई-दस्तावेजों तक आपकी पहुंच को संभव बनाता है, चाहे भौतिक रूप से आपकी उपस्थिति कहीं भी हो।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


9-हाल ही में निम्नलिखित नदियों में से किनको जोड़ने का कार्य किया गया था?

  1. कावेरी और तुंगभद्रा
  2. गोदावरी और कृष्णा
  3. महानदी और सोन
  4. नर्मदा और ताप्ती


10-हाल ही में हमारे देश में पहली बार निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को ‘राज्य तितली’ के रूप में घोषित किया है?

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. कर्नाटक
  4. महाराष्ट्र


11-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

द्वारा प्रमोचित मंगलयान

  1. को मार्स ऑर्बिटर मिशन भी कहा जाता है
  2. ने भारत को, USA के बाद, मंगल के चारों ओर अंतरिक्ष यान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देश बना दिया है
  3. ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बना दिया है, जिसने अपने अंतरिक्ष यान को मंगल के चारों ओर चक्रमण कराने में पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर ली

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


12-हाल ही में निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक लम्बे नौसंचालन चैनल द्वारा समुद्र से जोड़े जाने के लिए एक कृत्रिम अंतर्देशीय बंदरगाह के निर्माण की संभावना का पता लगाया है?

  1. आंध्र प्रदेश
  2. छत्तीसगढ़
  3. कर्नाटक
  4. राजस्थान


12- भारत में, पूर्व-संवेष्टित (प्रीपैकेज्ड) वस्तुओं के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग और लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना अंकित करना अनिवार्य है?

  1. संघटकों की सूची, जिसमें संयोजी शामिल हैं
  2. पोषण-विषयक सूचना
  3. चिकित्सा व्यवसाय द्वारा दी गई किसी एलर्जी प्रतिक्रिया की संभावना के संदर्भ में संस्तुतियां, यदि कोई है
  4. शाकाहारी/मांसाहारी

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. 1, 2 और 3
  2. 2, 3 और 4
  3. 1, 2 और 4
  4. केवल 1 और 4


13- भारत में ‘जिला खनिज प्रतिष्ठान (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन्स)’ का/के उद्देश्य क्या है/हैं?

  1. खनिज संपन्न जिलों में खनिज खोज संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करना।
  2. खनिज-कार्य से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना।
  3. राज्य सरकारों को खनिज-खोज के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिए अधिकृत करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


14- निम्नलिखित में से किसमें आप ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) का स्टार लेबल पाते हैं?

  1. छत के (सीलिंग) पंखे
  2. विद्युत गीजर
  3. नलिकारूप प्रतिदीप्ति (ट्यूबुलर फ्लूओरेसेंट) लैंप

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1-चौदहवें वित्त आयोग के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. इसने केन्द्रीय विभाज्य पूल में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है।
  2. इसने विशेष तौर पर सेक्टरों से जुडे़ (सेक्टर- स्पेसिफिक) अनुदानों से सम्बन्धित सिफारिशें की हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


2-भारत सरकार ने नीति आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसका स्थान लेने के लिए की है?

  1. मानव अधिकार आयोग
  2. वित्त आयोग
  3. विधि आयोग
  4. योजना आयोग


3-वर्ष 2014 के लिए इंदिरा गांधी शान्ति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार निम्नलिखित में से किस एक को दिया गया था?

  1. भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान
  3. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
  4. टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान


4-कभी-कभी समाचारों में देखा जाने वाला शब्द ‘इन्डआर्क (IndARC)’ किसका नाम है?

  1. देशज रूप से विकसित, भारतीय रक्षा (डिफेन्स) में अधिष्ठापित रेडार सिस्टम
  2. हिन्द महासागर रिम के देशों को सेवा प्रदान करने हेतु भारत का उपग्रह
  3. भारत द्वारा अन्टार्कटिक क्षेत्र में स्थापित एक वैज्ञानिक प्रतिष्ठान
  4. आर्कटिक क्षेत्र के वैज्ञानिक अध्ययन हेतु भारत की अन्तर्जलीय वेधाशाला (अंडरवॉटर ऑब्जर्वेटरी)


5-हाल ही में निम्नलिखित में से किस एक भाषा को शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) का दर्जा (स्टेटस) दिया गया है?

  1. उडि़या
  2. कोंकणी
  3. भोजपुरी
  4. असमिया


6-निम्नलिखित में से कौन-सा एक, ‘बीज ग्राम संकल्पना (सीड विलेज कॉन्सेप्ट)’ के प्रमुख उद्देश्य का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

  1. किसानों को अपने ही खेत के बीजों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें दूसरों से बीज खरीदने के लिए हतोत्साहित करना
  2. किसानों को गुणतायुक्त बीज उत्पादन का प्रशिक्षण देने में लगाना और उनके द्वारा दूसरों को समुचित समय पर तथा वहन करने योग्य लागत में गुणतायुक्त बीज उपलब्ध कराना
  3. कुछ ग्रामों को अनन्य रूप से प्रमाणित बीजों के उत्पादन के लिए ही उद्दिष्ट (इयरमार्क) करना
  4. ग्रामों में उद्यमियों को अभिज्ञात (आइडेंटिफाइ) करना तथा उन्हें बीज कम्पनियों की स्थापना करने के लिए प्रौद्योगिकी और वित्त उपलब्ध कराना


7-निम्नलिखित में से किसको/किनको ‘भौगोलिक सूचना (जिओग्राफिकल इंडिकेशन)’ की स्थिति प्रदान की गई है?

  1. बनारसी जरी और साडि़यां
  2. राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा
  3. तिरूपति लड्डू Tirupathi Laddu

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


8- भारत में कृषि उत्पादों के बाजार को किसके अधीन विनियमित किया जाता है?

  1. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
  2. राज्यों द्वारा अधिनियमित कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम
  3. कृषि उत्पाद (श्रेणीकरण एंव चिह्नांकन) अधिनियम, 1937
  4. खाद्य उत्पाद आदेश, 1956 एवं मांस तथा खाद्य उत्पाद आदेश, 1973


9- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 1996-97 में गरीब किसानों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए आरम्भ किया गया था।
  2. कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1974-75 में जल-उपयोग दक्षता के विकास के लिए शुरू किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


सिविल सेवा परीक्षा 2014


1-भारत में ग्वार (क्लस्टर बीन) का पारम्परिक रूप से सब्जी या पशु आहार के रूप में उपयोग किया जाता है, किन्तु हाल ही में इसकी खेती ने महत्त्व का स्थान प्राप्त किया है। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?

  1. बीजों से निकाला गया तेल जैव-निम्नीकरण सुघट्यों के निर्माण में प्रयुक्त होता है
  2. इसके बीजों से निर्मित गोंद शेल गैस के निष्कर्षण में प्रयुक्त होता है
  3. इस पौधे की पत्तियों के सार में प्रतिहिस्टामिन गुणधर्म होता है
  4. यह उच्च गुणता के जैव-डीजल का एक स्रोत है।


2-भारत की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के सन्दर्भ में विभिन्न फसलों की ‘बीज प्रतिस्थापन दरों’ को बढ़ाने से भविष्य के खाद्य उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। किन्तु इसके अपेक्षाकृत बड़े/विस्तृत कार्यान्वयन में क्या बाध्यता है/बाध्यताएं हैं?

  1. कोई भी राष्ट्रीय बीज नीति नहीं बनी है।
  2. निजी क्षेत्र की बीज कम्पनियों की, उद्यान-कृषि फसलों की रोपण सामग्रियों और सब्जियों के गुणता वाले बीजों की पूर्ति में कोई सहभागिता नहीं है।
  3. निम्न मूल्य एवं उच्च परिणाम वाली फसलों के मामले में गुणता वाले बीजों के बारे में मांग-पूर्ति अन्तराल है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 2 और 3
  4. कोई नहीं


सिविल सेवा परीक्षा 2011


1-‘न्यू स्टार्ट संधि’ (New START treaty) समाचारों में रही थी। यह संधि क्या है?

  1. यह संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूसी संघ के बीच नाभिकीय शस्त्रें पर कटौती करने की द्विपक्षीय सामरिक महत्व की संधि है।
  2. यह पूर्वी एशिया शीर्ष सम्मेलन के सदस्यों के बीच बहुपक्षीय ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है।
  3. यह रूसी संघ तथा यूरोपीय संघ के बीच ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है।
  4. यह ‘ब्रिक्स’ (BRICS) देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए की गई बहुपक्षीय सहयोग संधि है।


2-‘आम आदमी बीमा योजना’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. इस योजना के अंतर्गत बीमाकृत व्यक्ति भूमिहीन ग्रामीण कुटुम्ब के परिवार का मुखिया अथवा कमाऊ सदस्य होना चाहिए।
  2. बीमाकृत व्यक्ति 30 से 65 वर्ष के आयु वर्ग में होना चाहिए।
  3. योजना में बीमाकृत व्यक्ति के कक्षा 9 से 12 के बीच पढ़ रहे दो बच्चों तक के लिए निःशुल्क छात्रवृत्ति का प्रावधान है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-तेल की वैश्विक कीमतों के संदर्भ में ‘‘ब्रेंट कच्चे तेल’’ (Brent Crude oil) का समाचारों में प्रायः उल्लेख आता है। इस पद का क्या अभिप्राय है?

  1. यह कच्चे तेल का एक प्रमुख वर्गीकरण है।
  2. यह उत्तरी सागर से प्राप्त किया जाता है।
  3. यह सल्फर-मुक्त होता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 2
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4-भारत की ‘‘पूर्व की ओर देखो’’ नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत पूर्वी एशियाई मामलों में स्वयं को एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय नायक के रूप में स्थापित करना चाहता है।
  2. भारत शीत युद्ध समाप्त होने से उत्पन्न शून्य को भरना चाहता है।
  3. भारत अपने दक्षिणपूर्वी तथा पूर्वी एशियाई पड़ोसियों के साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध पुनः स्थापित करना चाहता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


5-हाल में संयुक्त राज्य अमेरिका ने ‘‘ऑस्ट्रेलिया समूह’’ तथा ‘‘वैसेनार व्यवस्था’’ के नाम से ज्ञात बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में भारत के सदस्य बनाए जाने को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इन दोनों व्यवस्थाओं के बीच क्या अंतर है?

  1. ‘ऑस्ट्रेलिया समूह’ एक अनौपचारिक व्यवस्था है जिसका लक्ष्य निर्यातक देशों द्वारा रासायनिक तथा जैविक हथियारों के प्रगुणन में सहायक होने के जोखिम को न्यूनीकृत करना है, जबकि ‘‘वैसेनार व्यवस्था’’ व्म्ब्क् के अंतर्गत गठित औपचारिक समूह है, जिसके समान लक्ष्य हैं।
  2. ‘ऑस्ट्रेलिया समूह’ के सहभागी मुख्यतः एशियाई, अफ्रीकी और उत्तरी अमेरिका के देश हैं, जबकि ‘वैसेनार व्यवस्था’ के सहभागी मुख्यतः यूरोपीय संघ और अमेरिकी महाद्वीपों के देश हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2