सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा भारत की राजव्यवस्था - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत के संविधान के 44वें संशोधन द्वारा लाए गए एक अनुच्छेद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन को न्यायिक पुनर्विलोकन के परे कर दिया।
  2. भारत के संविधान के 99वें संशोधन को भारत के उच्चतम न्यायालय ने अभिखंडित कर दिया, क्योंकि यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करता था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1ए न ही 2


2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के अनुसार, भारत के उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा अस्वीकार नहीं किया जा सकता।
  2. भारत का संविधान यह परिभाषित करता है और ब्यौरे देता है कि क्या-क्या भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की ‘अक्षमता और सिद्ध कदाचार’ को गठित करते हैं।
  3. भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के महाभियोग की प्रक्रिया के ब्यौरे न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 में दिए गए हैं।
  4. यदि किसी न्यायाधीश के महाभियोग के प्रस्ताव को मतदान हेतु लिया जाता है, तो विधि द्वारा अपेक्षित है कि यह प्रस्ताव संसद के प्रत्येक सदन द्वारा समर्थित हो और उस सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा तथा संसद के उस सदन के कुल उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई द्वारा समर्थित हो।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 3 और 4
  4. 1, 3 और 4


3. किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भारत के संविधान में नौवीं अनुसूची को पुनःस्थापित किया गया था?

  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. लालबहादुर शास्त्री
  3. इंदिरा गांधी
  4. मोरारजी देसाई


4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संसद (निरर्हता निवारण) अधिनियम, 1959 कई पदों को ‘लाभ का पद’ के आधार पर निरर्हता से छूट देता है।
  2. उपर्युक्त अधिनियम पांच बार संशोधित किया गया था।
  3. शब्द ‘लाभ का पद’ भारत के संविधान में भली-भांति परिभाषित किया गया है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


5. भारत के संविधान की किस अनुसूची के अधीन जनजातीय भूमि का, खनन के लिए निजी पक्षकारों को अंतरण अवैध और शून्य घोषित किया जा सकता है?

  1. तीसरी अनुसूची
  2. पांचवीं अनुसूची
  3. नौवीं अनुसूची
  4. बारहवीं अनुसूची


6. भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. किसी भी केंद्रीय विधि को सांविधानिक रूप से अवैध घोषित करने की किसी भी उच्च न्यायालय की अधिकारिता नहीं होगी।
  2. भारत के संविधान के किसी भी संशोधन पर भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रश्न नहीं उठाया जा सकता।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


7. राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किस एक को आप स्वतंत्रता की सर्वाधिक उपयुक्त व्याख्या के रूप में स्वीकार करेंगे?

  1. राजनीतिक शासकों की तानाशाही के विरुद्ध संरक्षण
  2. नियंत्रण का अभाव
  3. इच्छानुसार कुछ भी करने का अवसर
  4. स्वयं को पूर्णतः विकसित करने का अवसर


8. निम्नलिखित में से किसने अपने नागरिकों के लिए दत्त संरक्षण (डेटा प्रोटेक्शन) और प्राइवेसी के लिए ‘सामान्य दत्त संरक्षण विनियमन (जेनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन)’ नामक एक कानून अप्रैल 2016 में अपनाया और उसका 25 मई, 2018 से कार्यान्वयन शुरू किया?

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. कनाडा
  3. यूरोपीय संघ (यूरोपियन यूनियन)
  4. संयुक्त राज्य अमेरिका


9. निम्नलिखित में से किस एक का यह सुझाव था कि राज्यपाल को उस राज्य के बाहर का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए और उसे एक ऐसा तटस्थ व्यक्ति होना चाहिए, जिसके गहन राजनीतिक जुड़ाव न हो या उसने हाल के पिछले वर्षों में राजनीति में भाग नहीं लिया हो?

  1. पहला प्रशासनिक सुधार आयोग (1966)
  2. राजमन्नार समिति (1969)
  3. सरकारिया आयोग (1983)
  4. संविधान के कार्यचालन की समीक्षा हेतु राष्ट्रीय आयोग (2000)


10. भारत में दूरसंचार, बीमा, विद्युत आदि जैसे क्षेत्रें में स्वतंत्र नियामकों का पुनरीक्षण निम्नलिखित में से कौन करते/करती हैं?

  1. संसद द्वारा गठित तदर्थ समितियां
  2. संसदीय विभाग संबंधी स्थायी समितियां
  3. वित्त आयोग
  4. वित्तीय क्षेत्र विधायी सुधार आयोग
  5. नीति आयोग

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. 1 और 2
  2. 1, 3 और 4
  3. 3, 4 और 5
  4. 2 और 5


11. भारत में विशिष्टतः असुरक्षित जनजातीय समूहों [पर्टिकुलरली वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप्स (PVTGs)] के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. PVTGs देश के 18 राज्यों तथा एक संघ राज्यक्षेत्र में निवास करते हैं।
  2. स्थिर या कम होती जनसंख्या, PVTGs स्थिति के निर्धारण के मानदंडों में से एक है।
  3. देश में अब तक 95 PVTGs आधिकारिक रूप से अधिसूचित हैं।
  4. PVTGs की सूची में ईरूलार और कोंडा रेड्डी जनजातियां शामिल की गई हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. 1, 2 और 3
  2. 2, 3 और 4
  3. 1, 2 और 4
  4. 1, 3 और 4


12. भारत के संविधान के संदर्भ में, सामान्य विधियों में अंतर्विष्ट प्रतिषेध अथवा निर्बंधन अथवा उपबंध, अनुच्छेद 142 के अधीन सांविधानिक शक्तियों पर प्रतिषेध अथवा निर्बंधन की तरह कार्य नहीं कर सकते। निम्नलिखित में से कौन-सा एक, इसका अर्थ हो सकता है?

  1. भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय लिए गए निर्णयों को किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
  2. भारत का उच्चतम न्यायालय अपनी शक्तियों के प्रयोग में संसद द्वारा निर्मित विधियों से बाध्य नहीं होता।
  3. देश में गंभीर वित्तीय संकट की स्थिति में, भारत का राष्ट्रपति मंत्रिमंडल के परामर्श के बिना वित्तीय आपात घोषित कर सकता है।
  4. कुछ मामलों में राज्य विधानमंडल, संघ विधानमंडल की सहमति के बिना, विधि निर्मित नहीं कर सकते।


13. भारत के किसी राज्य की विधान सभा के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वर्ष के प्रथम सत्र के प्रारंभ में राज्यपाल सदन के सदस्यों के लिए रूढि़गत संबोधन करता है।
  2. जब किसी विशिष्ट विषय पर राज्य विधानमंडल के पास कोई नियम नहीं होता, तो उस विषय पर वह लोक सभा के नियम का पालन करता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


14. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने के किसी व्यक्ति के अधिकार को संरक्षण देता है?

  1. अनुच्छेद 19 (Article 19)
  2. अनुच्छेद 21 (Article 21)
  3. अनुच्छेद 25 (Article 25)
  4. अनुच्छेद 29 (Article 29)


15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय पेटेंट अधिनियम के अनुसार, किसी बीज को बनाने की जैव प्रक्रिया को भारत में पेटेंट कराया जा सकता है।
  2. भारत में कोई बौद्धिक संपदा अपील बोर्ड नहीं है।
  3. पादप किस्में भारत में पेटेंट कराए जाने के पात्र नहीं हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पहली लोक सभा में विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल स्वतन्त्र पार्टी था।
  2. लोक सभा में में ‘‘नेता-प्रतिपक्ष’’ को सर्वप्रथम 1969 में मान्यता दी गई थी।
  3. लोक सभा में यदि किसी दल के न्यूनतम 75 सदस्य न हों तो उसके नेता को नेता-प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं मिल सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत की संसद किसी कानून विशेष को भारत के संविधान की नौवीं अनुसूची में डाल सकती है।
  2. नौवीं अनुसूची में डाले गए किसी कानून की वैधता का परीक्षण किसी न्यायालय द्वारा नहीं किया जा सकता एवं उसके ऊपर कोई निर्णय भी नहीं किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


3. भारत की संसद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी संसदीय समिति इसकी संवीक्षा करती है और सदन को सूचित करती है कि जो विनियम, नियम, उप-नियम, उप-विधि, आदि बनाने की शक्तियां संविधान द्वारा प्रदत्त हैं या सदन द्वारा प्रत्योजनों (डेलिगेशन) की परिधि के भीतर उचित प्रयोग हो रहा है?

  1. सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति
  2. अधीनस्थ विधान संबंधी समिति
  3. नियम समिति
  4. कार्य सलाहकार (बिज़नेस एडवाइजरी) समिति


4. धन विधेयक के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. किसी बिल (विधेयक) को धन विधेयक तब माना जाएगा, जब इसमें केवल किसी कर के अधिरोपण, उन्मूलन, माफी, परिवर्तन या विनियमन से संबंधित प्रावधान हों।
  2. धन विधेयक में भारत की संचित निधि एवं भारत की आकस्मिकता निधि की अभिरक्षा से संबंधित उपबंध होते हैं।
  3. धन विधेयक भारत की आकस्मिकता निधि से धन के विनियोजन से संबंधित होता है।
  4. धन विधेयक भारत सरकार द्वारा धन के उधार लेने या कोई प्रत्याभूति देने के विनियम से संबंधित होता है।


5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विधान सभा का/की अध्यक्ष, यदि विधान सभा का/की सदस्य नहीं रहता है/रहती है तो अपना पद रिक्त कर देगा/देगी।
  2. जब कभी विधान सभा का विघटन किया जाता है तो अध्यक्ष अपने पद को तुरंत रिक्त कर देगा/देगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


6. विधि और स्वाधीनता के बीच सबसे उपयुक्त संबंध निम्नलिखित में से कौन प्रतिबिम्बित करता है?

  1. यदि विधियां अधिक होती हैं तो स्वाधीनता कम होती है।
  2. यदि विधि नहीं है तो स्वाधीनता भी नहीं है।
  3. यदि स्वाधीनता है तो विधि-निर्माण जनता को करना होगा।
  4. यदि विधि-परिवर्तन बार-बार होता है तो वह स्वाधीनता के लिए खतरा है।


7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. किसी राज्य के राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी न्यायालय में कोई दांडिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी।
  2. किसी राज्य के राज्यपाल की परिलब्धियां और भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किए जाएंगे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


8. निम्नलिखित में से किनको ‘‘विधि के शासन’’ (Rule of Law) के प्रमुख लक्षणों (Main Features) के रूप में माना जाएगा?

  1. शक्तियों का परिसीमन
  2. विधि के समक्ष समता
  3. सरकार के प्रति जन-उत्तरदायित्व
  4. स्वतन्त्रता और नागरिक अधिकार

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 4
  3. केवल 1, 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


9. यदि भारत का राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन यथा उपबंधित अपनी शक्तियों का किसी विशेष राज्य के संबंध में प्रयोग करता है, तो

  1. उस राज्य की विधान सभा स्वतः भंग हो जाती है।
  2. उस राज्य के विधानमंडल की शक्तियां संसद द्वारा या उसके प्राधिकार के अधीन प्रयोज्य होंगी।
  3. उस राज्य में अनुच्छेद 19 निलंबित हो जाता है।
  4. राष्ट्रपति उस राज्य से संबंधित विधियां बना सकता है।


10. निजता के अधिकार को जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतन्त्रता के अधिकार के अंतर्भूत भाग के रूप में संरक्षित किया जाता है। भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किससे उपर्युक्त कथन सही एवं समुचित ढंग से अर्थित होता है?

  1. अनुच्छेद 14 एवं संविधान के 42वें संशोधन के अधीन उपबंध
  2. अनुच्छेद 17 एवं भाग IV में दिए राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
  3. अनुच्छेद 21 एवं भाग III में गारंटी की गई स्वतंत्रताएं
  4. अनुच्छेद 24 एवं संविधान के 44वें संशोधन के अधीन उपबंध


सिविल सेवा परीक्षा 2017


1. भारत की संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. गैर-सरकारी विधेयक ऐसा विधेयक है, जो संसद के ऐसे सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, जो निर्वाचित नहीं है, किन्तु भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्दिष्ट है।
  2. हाल ही में भारत की संसद के इतिहास में पहली बार एक गैर-सरकारी विधेयक पारित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


2. समाज में समानता (Equality in Society) के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें-

  1. विशेषाधिकारों का अभाव है
  2. अवरोधों का अभाव है
  3. प्रतिस्पर्धा का अभाव है
  4. विचारधारा का अभाव है


3. संविधान के 42वें संशोधन द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में जोड़ा गया था?

  1. पुरुष और स्त्री दोनों के लिए समान कार्य का समान वेतन।
  2. उद्योगों के प्रबंधन में कामगारों की सहभागिता
  3. काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता पाने का अधिकार
  4. श्रमिकों के लिए निर्वाह योग्य वेतन एवं काम की मानवीय दशाएं सुरक्षित करना।


4. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?

  1. अधिकार नागरिकों के विरुद्ध राज्य के दावे हैं।
  2. अधिकार वे विशेषाधिकार हैं, जो किसी राज्य के संविधान में समाविष्ट हैं।
  3. अधिकार राज्य के विरुद्ध नागरिकों के दावे हैं।
  4. अधिकार अधिकांश लोगों के विरुद्ध कुछ नागरिकों के विशेषाधिकार हैं।


5. स्थानीय स्वशासन की सर्वोत्तम (Local Self-Government) व्याख्या यह की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है

  1. संघवाद का
  2. लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का
  3. प्रशासकीय प्रत्यायोजन का
  4. प्रत्यक्ष लोकतंत्र का


6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

भारत के संविधान के संदर्भ में, राज्य की नीति के निदेशक तत्व

  1. विधायिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं।
  2. कार्यपालिका के कृत्यों पर निर्बन्धन करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


7. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से भारतीय नागरिक के मूल कर्तव्यों के विषय में सही है/हैं?

  1. इन कर्तव्यों को प्रवर्तित करने के लिए एक विधायी प्रक्रिया दी गई है।
  2. वे विधिक कर्तव्यों के साथ परस्पर संबंधित हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


8. निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका (Preamble) में सन्निविष्ट (Embodied) नहीं है?

  1. विचार की स्वतंत्रता
  2. आर्थिक स्वतंत्रता
  3. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
  4. विश्वास की स्वतंत्रता


9. लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह क्रियाशील बनाता है

  1. साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को।
  2. कार्यपालक नेतृत्व को सशक्त बनाने वाली पद्धतियों को।
  3. गतिशीलता और दूरदर्शिता से युक्त एक बेहतर व्यक्ति को।
  4. समर्पित दलीय कार्यकर्ताओं के एक समूह को।


10. संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि

  1. कार्यपालिका और विधानमण्डल दोनों स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं।
  2. यह नीति की निरन्तरता प्रदान करता है और यह अधिक दक्ष है।
  3. कार्यपालिका, विधानमण्डल के प्रति उत्तरदायी बना रहता है।
  4. सरकार के अध्यक्ष को निर्वाचन के बिना नहीं बदला जा सकता।


11. भारत के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकारों और कर्तव्यों के बीच सही संबंध है?

  1. अधिकार कर्तव्यों के साथ सह-संबंधित हैं।
  2. अधिकार व्यक्तिगत हैं, अतः समाज और कर्तव्यों से स्वतंत्र हैं।
  3. नागरिक के व्यक्तित्व के विकास के लिए अधिकार, न कि कर्तव्य, महत्वपूर्ण है।
  4. राज्य के स्थायित्व के लिए कर्तव्य, न कि अधिकार, महत्वपूर्ण हैं।


12. भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिंबित होता है?

  1. उद्देशिका
  2. मूल अधिकार
  3. राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  4. मूल कर्तव्य


13. भारत की संसद किसके/किनके द्वारा मंत्रिपरिषद के (Functions) कृत्यों के ऊपर नियंत्रण रखती है?

  1. स्थगन प्रस्ताव
  2. प्रश्न काल
  3. अनुपूरक प्रश्न

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


14. लोकसभा के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र।

  1. भारत में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति द्वारा दाखिल किया जा सकता है।
  2. जिस निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन लड़ा जाना है, वहां के किसी निवासी द्वारा दाखिल किया जा सकता है।
  3. भारत के किसी नागरिक द्वारा, जिसका नाम किसी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता-सूची में है, दाखिल किया जा सकता है।
  4. भारत के किसी भी नागरिक द्वारा दाखिल किया जा सकता है।


15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. लोकसभा अथवा राज्य की विधानसभा के निर्वाचन में जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किए जाने के लिए, किए गए मतदान का कम से कम 50 प्रतिशत पाना अनिवार्य है।
  2. भारत के संविधान में अधिकथित उपबंधों के अनुसार, लोकसभा में अध्यक्ष का पद बहुमत वाले दल को जाता है तथा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


16. भारत में मताधिकार (Right to vote) और निर्वाचित होने का अधिकार (to be elected)

  1. मूल अधिकार है
  2. नैसर्गिक अधिकार है
  3. संवैधानिक अधिकार है
  4. विधिक अधिकार है


17- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत का निर्वाचन आयोग पांच-सदस्यीय निकाय है।
  2. संघ का गृह मंत्रलय, आम चुनाव और उप-चुनावों दोनों के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करता है।
  3. निर्वाचन आयोग मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों के विभाजन/विलय से संबंधित विवाद निपटाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 3


18. भारत में न्यायिक पुनरीक्षण का अर्थ हैः

  1. विधियों और कार्यपालिक आदेशों की सांविधानिकता के विषय में प्राख्यापन करने का न्यायपालिका का अधिकार।
  2. विधानमण्डलों द्वारा निर्मित विधियों के प्रज्ञान को प्रश्नगत करने का न्यायपालिका का अधिकार।
  3. न्यायपालिका का सभी विधायी अधिनियमनों के राष्ट्रपति द्वारा उन पर सहमति प्रदान किए जाने के पूर्व, पुनरीक्षण का अधिकार।
  4. न्यायपालिका का, समान या भिन्न वादों में पूर्व में दिए गए स्वयं के निर्णयों के पुनरीक्षण का अधिकार।


19. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणामों का होना आवश्यक नहीं है?

  1. राज्य विधानसभा का विघटन
  2. राज्य के मंत्रिपरिषद का हटाया जाना
  3. स्थानीय निकायों का विघटन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


20. भारत के संविधान में शोषण के विरुद्ध (Right against explotation) अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से परिकल्पित (Enxaisaged) हैं?

  1. मानव देह व्यापार और बंधुआ मजदूरी (बेगारी) का निषेध
  2. अस्पृश्यता का उन्मूलन
  3. अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा
  4. कारखानों और खदानों में बच्चों के नियोजन का निषेध

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1, 2 और 4
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


21. निम्नलिखित कथनों में से उस एक को चुनिए, जो मंत्रिमण्डल स्वरूप की सरकार के अन्तर्निहित सिद्धान्त को अभिव्यक्त करता हैः

  1. ऐसी सरकार के विरुद्ध आलोचना को कम से कम करने की व्यवस्था, जिसके उत्तरदायित्व जटिल हैं तथा उन्हें सभी के संतोष के लिए निष्पादित करना कठिन है।
  2. ऐसी सरकार के कामकाज में तेजी लाने की क्रियाविधि, जिसके उत्तरदायित्व दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
  3. सरकार के जनता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए संसदीय लोकतंत्र की एक क्रियाविधि।
  4. उस शासनाध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का एक साधन जिसका जनता पर नियंत्रण ह्रासोन्मुख दशा में है।


22. निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय संघराज्य पद्धति की विशेषता नहीं है?

  1. भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका है।
  2. केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है।
  3. संघबद्ध होने वाली इकाइयों को राज्य सभा में असमान प्रतिनिधित्व दिया गया है।
  4. यह संघबद्ध होने वाली इकाइयों के बीच एक सहमति का परिणाम है।


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. किसी भी व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु 25 वर्ष है।
  2. पंचायत के समयपूर्व भंग होने के पश्चात पुनर्गठित पंचायत केवल अवशिष्ट समय के लिए ही जारी रहती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


2. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही हैं?

  1. लोकसभा में लम्बित कोई विधेयक उसके सत्रवसान पर व्यपगत (लैप्स) हो जाता है।
  2. राज्यसभा में लंबित कोई विधेयक, जिसे लोकसभा ने पारित नहीं किया है, लोकसभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. किसी राज्य में मुख्य सचिव को उस राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है।
  2. राज्य में मुख्य सचिव का नियत कार्यकाल होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


4. ‘ग्राम न्यायालय अधिनियम’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. इस अधिनियम के अनुसार ग्राम न्यायालय केवल सिविल मामलों की सुनवाई कर सकता है, आपराधिक मामलों की नहीं।
  2. यह अधिनियम स्थानीय सामाजिक सक्रियतावादियों को मध्यस्थ/सुलहकर्ता के रूप में स्वीकार करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


5. राष्ट्र हित में भारत की संसद राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है, यदि इसके लिए एक संकल्प

  1. लोकसभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए।
  2. लोकसभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्य संख्या के कम से कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
  3. राज्य सभा द्वारा अपनी संपूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
  4. राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1. राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. ये तत्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं।
  2. इन तत्वों में अन्तर्विष्ट उपबन्ध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (एनफोर्सिएबल) नहीं हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राज्य सभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है।
  2. राज्य सभा अनुदानों की मांगों पर मतदान नहीं कर सकती है।
  3. राज्य सभा में वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं हो सकती।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. जब संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट (रेफर) किया जाता है, तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है?

  1. उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का साधारण बहुमत
  2. उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों का तीन-चौथाई बहुमत
  3. सदनों का दो-तिहाई बहुमत
  4. सदनों का पूर्ण बहुमत


4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री में निहित है।
  2. प्रधानमंत्री, सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


5. भारत के संविधान में पांचवी अनुसूची और छठी अनुसूची के उपबन्ध निम्नलिखित में से किस लिए किए गए हैं?

  1. अनुसूचित जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए
  2. राज्यों के बीच सीमाओं के निर्धारण के लिए
  3. पंचायतों की शक्तियों, प्राधिकारों और उत्तरदायित्वों के निर्धारण के लिए
  4. सभी सीमावर्ती राज्यों के हितों के संरक्षण के लिए


6. संघ की सरकार (यूनियन गवर्नमेंट) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राजस्व विभाग, संसद में प्रस्तुत किए जाने वाले केन्द्रीय बजट को तैयार करने के लिए उत्तरदायी है।
  2. भारत की संसद् के प्राधिकरण (ऑथराइज़्ोशन) के बिना कोई धन भारत की संचित निधि से निकाला नहीं जा सकता।
  3. लोक लेखा से किए जाने वाले सभी संवितरणों (डिस्बर्समेंट्स) के लिए भी भारत की संसद के प्राधिकरण की आवश्यकता होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 2
  4. 1, 2 और 3


7. निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान का अभिरक्षक (कस्टोडियन) है?

  1. भारत का राष्ट्रपति
  2. भारत का प्रधानमंत्री
  3. लोक सभा सचिवालय
  4. भारत का उच्चतम न्यायालय


8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत में किसी राज्य की विधान परिषद् आकार में उस राज्य की विधान सभा के आधे से अधिक बड़ी हो सकती है।
  2. किसी राज्य का राज्यपाल उस राज्य की विधान परिषद् के सभापति को नाम-निर्देशित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


9. ‘‘भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण रखें।’’ यह उपबन्ध किसमें किया गया है?

  1. संविधान की उद्देशिका
  2. राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  3. मूल अधिकार
  4. मूल कर्तव्य


10. पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है?

  1. विकास में जन-भागीदारी
  2. राजनीतिक जवाबदेही
  3. लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण
  4. वित्तीय संग्रहण (फाइनेंशियल मोबिलाइज़ेशन)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2 और 4
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


11. भारत के संविधान में ‘कल्याणकारी राज्य’ का आदर्श किसमें प्रतिष्ठापित है?

  1. उद्देशिका
  2. राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  3. मूल अधिकार
  4. सातवीं अनुसूची


12. भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है, क्योंकि

  1. लोक सभा जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होती है
  2. संसद, संविधान का संशोधन कर सकती है
  3. राज्य सभा को भंग नहीं किया जा सकता
  4. मंत्रिपरिषद्, लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है


सिविल सेवा परीक्षा 2014


1. निम्नलिखित में से कौन-सी एक सबसे बड़ी संसदीय समिति है?

  1. लोक लेखा समिति
  2. प्राक्कलन समिति
  3. सरकारी उपक्रम समिति
  4. याचिका समिति (कमिटी ऑन पिटिशन्स)


2. भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी एक अनुसूची में दल-बदल विरोध विषयक उपबन्ध हैं?

  1. दूसरी अनुसूची
  2. पांचवी अनुसूची
  3. आठवीं अनुसूची
  4. दसवीं अनुसूची


3. भारत के संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहां उल्लेख है?

  1. संविधान की उद्देशिका में
  2. राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में
  3. मूल कर्तव्यों में
  4. नौवीं अनुसूची में


4. निम्नलिखित में से कौन-से भारत में ‘योजना’ से सम्बद्ध हैं?

  1. वित्त आयोग
  2. राष्ट्रीय विकास परिषद्
  3. संघीय ग्रामीण विकास मंत्रलय
  4. संघीय शहरी विकास मंत्रलय
  5. संसद

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1, 2 और 5
  2. केवल 1, 3 और 4
  3. केवल 2 और 5
  4. 1, 2, 3, 4 और 5


5. निम्नलिखित में से कौन-सा/से मंत्रिमण्डल सचिवालय का/के कार्य है/हैं?

  1. मंत्रिमंडल बैठकों के लिए कार्यसूची तैयार करना
  2. मंत्रिमंडल समितियों के लिए सचिवालयी सहायता
  3. मंत्रलयों को वित्तीय संसाधनों का आबंटन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 2
  4. 1, 2 और 3


6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

संवैधानिक सरकार वह है

  1. जो राज्य की सत्ता के हित में व्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है
  2. जो व्यक्ति की स्वतंत्रता के हित में राज्य की सत्ता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


7. निम्नलिखित में से कौन-सी किसी राज्य के राज्यपाल को दी गई विवेकाधीन शक्तियां हैं?

  1. भारत के राष्ट्रपति को, राष्ट्रपति शासन अधिरोपित करने के लिए रिपोर्ट भेजना
  2. मंत्रियों की नियुक्ति करना
  3. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कतिपय विधेयकों को, भारत के राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करना
  4. राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राष्ट्रपति, भारत सरकार का कार्य अधिक सुविधापूर्वक किए जाने के लिए और मंत्रियों में उक्त कार्य के आबंटन के लिए नियम बनाएगा।
  2. भारत सरकार की समस्त कार्यपालक कार्यवाहियां प्रधानमंत्री के नाम से की हुई कही जाएंगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


9. भारत में अविश्वास प्रस्ताव के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत के संविधान में किसी अविश्वास प्रस्ताव का कोई उल्लेख नहीं है।
  2. अविश्वास प्रस्ताव केवल लोक सभा में ही पुनःस्थापित किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


10. केन्द्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति किसके अन्तर्गत आती है?

  1. परामर्शी अधिकारिता के अन्तर्गत
  2. अपीली अधिकारिता के अन्तर्गत
  3. मूल अधिकारिता के अन्तर्गत
  4. रिट अधिकारिता के अन्तर्गत


11. भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित है?

  1. भारत का राष्ट्रपति
  2. संसद
  3. भारत का मुख्य न्यायमूर्ति
  4. विधि आयोग


सिविल सेवा परीक्षा 2013



1. यदि राज्य सभा किसी धन विधेयक में सारभूत संशोधन करती है, तो तत्पश्चात् क्या होगा?

  1. लोक सभा, राज्य सभा की अनुशंसाओं को स्वीकार करे या अस्वीकार करे, इस विधेयक पर आगे कार्यवाही कर सकती है।
  2. लोक सभा विधेयक पर आगे कोई विचार नहीं कर सकती।
  3. लोक सभा विधेयक को पुनर्विचार के लिए राज्य सभा को लौटा सकती है।
  4. राष्ट्रपति विधेयक को पारित करने के लिए संयुक्त बैठक आहूत कर सकता है।


2. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?

  1. भारत में एक ही व्यक्ति को एक ही समय में दो या अधिक राज्यों में राज्यपाल नियुक्त नहीं किया जा सकता।
  2. भारत में राज्यों के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त किये जाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उच्चतम न्यायालय के नयायाधीश राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किये जाते हैं।
  3. भारत के संविधान में राज्यपाल को उसके पद से हटाने हेतु कोई भी प्रक्रिया अधिकथित नहीं है।
  4. विधायी व्यवस्था वाले संघ राज्यक्षेत्र में मुख्यमंत्री की नियुक्ति उपराज्यपाल द्वारा बहुमत समर्थन के आधार पर की जाती है।


3. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, प्रान्तों से संविधान सभा के सदस्य

  1. उन प्रान्तों के लोगों द्वारा सीधे निर्वाचित हुए थे
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग द्वारा नामित हुए थे
  3. प्रान्तीय विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित हुए थे
  4. सरकार द्वारा, संवैधानिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता के लिए चुने गए थे


4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत के संविधान में संशोधन केवल लोक सभा में एक विधेयक की पुरःस्थापना द्वारा ही प्रारम्भ किया जा सकता है।
  2. यदि ऐसा संशोधन संविधान के संघीय चरित्र में परिवर्तन की मांग करता है, तो संशोधन का अनुसमर्थन भारत के सभी राज्यों के विधानमण्डल द्वारा किया जाना भी आवश्यक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

भारत का महान्यायवादी
  1. लोक सभा की कार्यवाही में भाग ले सकता है
  2. लोक सभा की किसी समिति का सदस्य हो सकता है
  3. लोक सभा में बोल सकता है
  4. लोक सभा में मतदान कर सकता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. 2 और 4
  3. 1, 2 और 3
  4. केवल 1 और 3


6. निम्नलिखित में से किस निकाय/किन निकायों का संविधान में उल्लेख नहीं है?

  1. राष्ट्रीय विकास परिषद्
  2. योजना आयोग
  3. क्षेत्रीय परिषदें

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


7. संसद, अंतर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत में लागू करने के लिए, कोई भी कानून बना सकती है

  1. सभी राज्यों की सहमति से
  2. बहुसंख्य राज्यों की सहमति से
  3. सम्बन्धित राज्यों की सहमति से
  4. बिना किसी राज्य की सहमति से


8. सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रें में पंचायत विस्तार (PESA) अधिनियम को 1996 में अधिनियमित किया। निम्नलिखित में से कौन-सा एक उसके उद्देश्य के रूप में अभिज्ञात (Identified) नहीं है?

  1. स्वशासन प्रदान करना
  2. पारम्परिक अधिकारों को मान्यता देना
  3. जनजातीय क्षेत्रें में स्वायत्त क्षेत्रें का निर्माण करना
  4. जनजातीय लोगों को शोषण से मुक्त कराना


9. अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारम्परिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अधीन, व्यक्तिगत या सामुदायिक वन अधिकारों अथवा दोनों की प्रकृति एवं विस्तार के निर्धारण की प्रक्रिया को प्रारम्भ करने के लिए कौन प्राधिकारी होगा?

  1. राज्य वन विभाग
  2. जिला कलक्टर/उपायुक्त
  3. तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी/मण्डल राजस्व अधिकारी
  4. ग्राम सभा


10. भारत के संविधान के उद्देश्यों में से एक के रूप में ‘आर्थिक न्याय’ (Economic Justice) का किसमें उपबन्ध किया गया है?

  1. उद्देशिका और मूल अधिकार
  2. उद्देशिका और राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  3. मूल अधिकार और राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  4. उपर्युक्त में से किसी में नहीं


11. भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा, देश के शासन के लिए आधारभूत है?

  1. मूल अधिकार
  2. मूल कर्तव्य
  3. राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  4. मूल अधिकार तथा मूल कर्तव्य


12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

लोक लेखा की संसदीय समिति
  1. लोक सभा के अधिकतम 25 सदस्यों से गठित होती है
  2. सरकार के विनियोग तथा वित्त लेखाओं की जांच करती है
  3. भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट जांच करती है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


13. भारत के सन्दर्भ में, संसदीय शासन-प्रणाली में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सिद्धांत संस्थागत रूप में निहित है/हैं?

  1. मंत्रिमंडल के सदस्य संसद के सदस्य होते हैं।
  2. जब तक मंत्रियों को संसद का विश्वास होते रहता है, तब तक ही वे अपने पद पर बने रहते हैं।
  3. राज्य का अध्यक्ष ही मंत्रिमंडल का अध्यक्ष होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केन्द्र में मंत्रिपरिषद् संसद के प्रति सामूहिक रूप में उत्तरदायी होगा।
  2. संघीय मंत्री भारत के राष्ट्रपति के प्रसाद-पर्यन्त पद धारण करेंगे।
  3. विधि-निर्माण हेतु प्रस्ताव के बारे में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को सूचित करेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राष्ट्रीय विकास परिषद्, योजना आयोग का एक अंग है।
  2. आर्थिक और सामाजिक योजना को भारत के संविधान की समवर्ती सूची में रखा गया है।
  3. भारत का संविधान यह विहित करता है कि पंचायतों को आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय की योजना बनाने का कार्यभार दिया जाना चाहिए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राज्य सभा का सभापति तथा उपसभापति उस सदन के सदस्य नहीं होते।
  2. जबकि राष्ट्रपति के निर्वाचन में संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्यों को मतदान का कोई अधिकार नहीं होता, उनको उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में मतदान का अधिकार होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


17. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Service Authority) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. इसका उद्देश्य समान अवसरों के आधार पर समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
  2. यह देश-भर में विधिक कार्यक्रमों और योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों को निर्देश जारी करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. कवेल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


18. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय विकास परिषद् की रचना करते हैं?

  1. प्रधानमंत्री
  2. अध्यक्ष, वित्त आयोग
  3. संघीय मंत्रिमण्डल के मंत्रिगण
  4. राज्यों के मुख्यमंत्री

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1, 3 और 4
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


सिविल सेवा परीक्षा 2012


1. पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रें में विस्तार) अधिनियम, 1996 के अन्तर्गत समाविष्ट क्षेत्रें में ग्राम सभा की क्या भूमिका/शक्ति है?

  1. ग्राम सभा के पास अनूसूचित क्षेत्रें में भूमि का हस्तांतरण रोकने की शक्ति होती है।
  2. ग्राम सभा के पास लघु वनोपज का स्वामित्व होता है।
  3. अनुसूचित क्षेत्रें में किसी भी खनिज के लिए खनन का पट्टा अथवा पूर्वेक्षण लाइसेंस प्रदान करने हेतु ग्राम सभा की अनुशंसा आवश्यक है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. भारतीय संसद में ‘स्थगन प्रस्ताव लाने का क्या उद्देश्य है?

  1. सार्वजनिक महत्व के निश्चित अत्यावश्यक मुद्दे पर बहस करने हेतु
  2. विपक्षी सदस्यों के मंत्रियों से सूचना प्राप्त करने हेतु
  3. किसी अनुदान की मांग में एक निश्चित मात्र में कटौती करने हेतु
  4. कुछ सदस्यों के हिंसक अथवा अनुचित व्यवहार पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही स्थागित करने हेतु


3. भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधानों पर विचार कीजिएः

  1. भारतीय नागरिकों के लिए समान नागरिक (सिविल) संहिता सुरक्षित करना
  2. ग्राम पंचायतों को संघटित करना
  3. ग्रामीण क्षेत्रें में कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करना
  4. सभी कर्मकारों के लिए यथोचित अवकाश तथा सांस्कृतिक अवसर सुरक्षित करना

उपर्युक्त में से कौन-से गांधीवादी सिद्धांत हैं, जो राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में प्रतिबिम्बित होते हैं?

  1. केवल 1, 2 और 4
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. संघ राज्यक्षेत्रें का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व नहीं होता।
  2. निर्वाचन झगड़ों का निर्णय करना मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधिकार-क्षेत्र में है।
  3. भारत के संविधान के अनुसार संसद में केवल लोक सभा और राज्य सभा होती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. कोई भी नहीं



5. लोक सभा अध्यक्ष के पद के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करता है।
  2. यह आवश्यक नहीं कि अपने निर्वाचन के समय वह सदन का सदस्य हो, परन्तु उसे अपने निर्वाचन के बाद छः माह के भीतर सदन का सदस्य हो जाना पडे़गा।
  3. यदि वह त्यागपत्र देना चाहे, तो उसे अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को सम्बोधित करना होगा।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2, और 3
  4. कोई भी नहीं


6. निम्नलिखित में से कौन-से उच्चतम न्यायालय की आरम्भिक अधिकारिता (Original Jurisdiction) में आते हैं?

  1. भारत सरकार तथा एक या अधिक राज्यों के बीच का विवाद
  2. संसद के किसी भी सदय या विधान-मंडल में हुए चुनाव पर विवाद
  3. भारत सरकार तथा किसी संघ राज्य क्षेत्र के बीच का विवाद
  4. दो या अधिक राज्यों के बीच का विवाद

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. 1 और 2
  2. 2 और 3
  3. 1 और 4
  4. 3 और 4


7. निम्नलिखित विशेषाधिकारों में से कौन-से भारत के संविधान द्वारा राज्य सभा को प्रदत्त किये जाते हैं?

  1. राज्य का वर्तमान राज्यक्षेत्र परिवर्तित करना और राज्य का नाम परिवर्तित करना
  2. संसद को, राज्य सूची में बनाने और एक अथवा एकाधिक अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन करने हेतु सशक्त बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करना
  3. राष्ट्रपति की निर्वाचन-प्रक्रिया में संशोधन करना और राष्ट्रपति की सेवानिवृत्ति के पश्चात् उसकी पेंशन निर्धारित करना
  4. चुनाव आयोग के क्रियाकलापों का निर्धारण करना और चुनाव आयुक्तों की संख्या निर्धारित करना


8. निम्नलिखित में से कौन-सी विधियां भारत के लोक वित्त पर संसदीय नियंत्रण रखने के काम आती हैं?

  1. संसद के सम्मुख वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रस्तुत किया जाना
  2. विनियोजन विधेयक के पारित होने के बाद ही भारत की संचित निधि से मुद्रा निकाल पाना
  3. अनुपूरक अनुदानों तथा लेखानुदान का प्रावधान
  4. संसदीय बजट कार्यालय द्वारा समि"गत आर्थिक पूर्वानुमानों तथा व्यय हेतु सरकार के कार्यक्रम का एक नियतकालिक अथवा कम-से-कम मध्यवर्षीय पुनरावलोकन
  5. संसद में वित्त विधेयक का प्रस्तुत किया जाना

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1, 2, 3 और 5
  2. केवल 1, 2 और 4
  3. केवल 3, 4 और 5
  4. 1, 2, 3, 4 और 5


9. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान शिक्षा पर प्रभाव डालते हैं?

  1. राज्य की नीति के निदेशक तत्व
  2. ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय
  3. पंचम अनुसूची
  4. षष्ठ अनुसूची
  5. सप्तम अनुसूची

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3, 4 और 5
  3. केवल 1, 2 और 5
  4. 1, 2, 3, 4 और 5


10. लोक निधि के फलोत्पाद और आशयित प्रयोग को सुरक्षित करने के साथ-साथ भारत में नियंत्रक-महालेखा CAG परीक्षक के कार्यालय का महत्व है?

  1. CAG संसद की ओर से राजकोष पर नियंत्रण रखता है, जब भारत का राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपात/वित्तीय आपात घोषित करता है।
  2. CAG की मंत्रलयों द्वारा कार्यान्वित परियोजनाओं या कार्यक्रमों पर जारी किये गए प्रतिवेदनों पर लोक लेखा समिति विचार-विमर्श करती है।
  3. CAG के प्रतिवेदनों से मिली जानकरियों के आधार पर जांचकर्त्ता एंजेंसियां उन लोगों के विरुद्ध आरोप दाखिल कर सकती हैं, जिन्होंने लोक निधि प्रबन्धन में कानून का उल्लंघन किया हो।
  4. CAG को ऐसी निश्चित न्यायिक शक्ति प्राप्त है कि सरकारी कम्पनियों के लेखा-परीक्षा और लेखा जांचते समय वह कानून का उल्लंघन करने वालों पर अभियोग लगा सके।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1, 3 और 4
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


11. परिसीमन आयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. परिसीमन आयोग के आदेशों को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
  2. परिसीमन आयोग के आदेश जब लोक सभा अथवा राज्य विधान सभा के सम्मुख रखे जाते हैं, तब उन आदेशों में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


12. भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति का यह कर्तव्य है कि वे निम्नलिखित में से किसको/किनको संसद के पटल पर रखवाए?

  1. संघ वित्त आयोग की सिफारिशों को
  2. लोक लेखा-समिति के प्रतिवेदन को
  3. नियंत्रक-महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन को
  4. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रतिवेदन को

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


13. लोक सभा और राज्य सभा के बीच गतिरोध की किस स्थिति/किन स्थितियों में संसद की संयुक्त बैठक बुलाई जाती है?

  1. साधारण विधि-निर्माण को पारित करने की स्थिति में
  2. धन-विधेयक को पारित करने की स्थिति में
  3. संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने की स्थिति में

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 32
  4. 1, 2 और 3


14. भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के मूल कर्तव्यों में निम्नलिखित में से क्या है/हैं?

  1. मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत की रक्षा
  2. सामाजिक अन्याय से कमजोर वर्गों की रक्षा
  3. वैज्ञानिक मनोदशा और खोज की भावना का विकास
  4. वैयक्तिक और सामूहिक कार्यकलापों के सभी क्षेत्रें में उत्कृष्टता के लिए प्रयत्न

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


15. भारत के उच्चतम न्यायालय की स्वायत्तता की रक्षा हेतु क्या प्रावधान है?

  1. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते समय भारत के राष्ट्रपति को भारत के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श करना पड़ता है।
  2. उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीशों को केवल भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा हटाया जा सकता है।
  3. न्यायाधीशों के वेतन भारत के संचित निधि पर आरोपित होता है, जिस पर विधानमंडल को अपना मत नहीं देना होता है।
  4. भारत के उच्चतम न्यायालय के अफसरों और कर्मचारियों की सभी नियुक्तियां सरकार द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से विचार-विमर्श के पश्चात् ही की जाती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 4
  4. 1, 2, 3 और 4


16. भारत के संविधान में केन्द्र और राज्यों के बीच किए गए शक्तियों का विभाजन इनमें से किसमें उल्लिखित योजना पर आधारित हैं?

  1. मोरले-मिन्टो सुधार, 1909
  2. मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड अधिनियम, 1919
  3. भारत सरकार अधिनियम, 1935
  4. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947


17. भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति के समय

  1. जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो, परन्तु उसे छः माह के अन्दर आवश्यक रूप से दोनों में से एक सदन का सदस्य हो जाना चाहिए
  2. जरूरी नहीं है कि वह संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य हो, परन्तु उसे छः माह के अन्दर लोक सभा का सदस्य हो जाना चाहिए
  3. संसद के दोनों सदनों में से एक का आवश्यक रूप से सदस्य होना चाहिए
  4. आवश्यक रूप से लोक सभा का सदस्य होना चाहिए


18. भारतीय राजव्यवस्था के संसद एवं निर्वाचन आयोग की शक्ति से भारतीय विधान के प्रावधानों के अन्तर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों/विशेषाधिकारों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. उपभोक्ताओं को खाद्य की जांच करने के लिए नमूने लेने का अधिकार है।
  2. उपभोक्ता यदि उपभोक्ता मंच में अपनी शिकायत दर्ज करता है, तो उसे इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होती।
  3. उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने पर उसका वैधानिक उत्तराधिकारी उसकी ओर से उपभोक्ता मंच में शिकायत दर्ज कर सकता है।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2011


1. संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम, 1992, जिसका लक्ष्य देश में पंचायती राज संस्थापनों को प्रोत्साहित करना है, निम्नलिखित में से किन/किन चीजों की व्यवस्था करता है?

  1. जिला योजना समितियों का गठन करने की
  2. राज्य निर्वाचन आयोगों द्वारा सभी पंचायतों का चुनाव करने की
  3. राज्य वित्त आयोगों की स्थापना करने की

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. भारत की संचित निधि से निधि निकालने के लिए निम्नलिखित में से किसका अनुमोदन अनिवार्य है?

  1. भारत के राष्ट्रपति
  2. भारत की संसद
  3. भारत के प्रधानमंत्री
  4. संघीय वित्त मंत्री


3. करों और सरकारी कामकाज के निर्वाह में हुई अन्य प्राप्तियों से संघीय सरकार को प्राप्त हुआ समूचा राजस्व जमा होता है

  1. भारत की आकस्मिकता निधि में
  2. लोक लेखा में
  3. भारत की संचित निधि में
  4. निक्षेप तथा अग्रिम निधि में


4. यदि वार्षिक संघीय बजट लोकसभा द्वारा पारित नहीं होता, तो

  1. बजट में संशोधन कर यह दुबारा पेश किया जाता है।
  2. सुझाव हेतु बजट राज्यसभा को भेज दिया जाता है।
  3. संघीय वित्त मंत्री से त्यागपत्र देने के लिए कहा जाता है।
  4. प्रधानमंत्री अपने मंत्रीपरिषद का त्यागपत्र पेश कर देता है।


5. भारतीय संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा मूल कर्त्तव्य नहीं है?

  1. लोक चुनावों में मतदान करना
  2. वैज्ञानिक प्रवृत्ति विकसित करना
  3. सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना
  4. संविधान के प्रति निष्ठावान रहना और उसके आदर्शों का सम्मान करना


6. भारत के वित्त आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?

  1. वह अवसंरचना विकास हेतु विदेशी पूंजी अंतर्प्रवाह प्रोत्साहित करता है।
  2. वह सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में समुचित वित्त वितरण को सुगम बनाता है।
  3. वह वित्तीय प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।
  4. इस संदर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है।


7. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. शिक्षा का अधिकार
  2. समानता के साथ सार्वजनिक सेवा प्राप्त करने का अधिकार
  3. भोजन का अधिकार

‘‘मानव अधिकारों की व्यापक उद्घोषणा’’ के अंतर्गत उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से अधिकार मानव अधिकार/अधिकारों में आता है/आते हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

भारत में महानगर योजना समिति
  1. भारतीय संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत गठित होती है।
  2. उस महानगरीय क्षेत्र के लिए विकास योजना प्रारूप तैयार करती है।
  3. उस महानगरीय क्षेत्र में सरकार की प्रयोजित योजनाओं को लागू करने का पूर्ण दायित्व पूरा करती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3