सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1. निम्नलिखित में से किसका/किनका मापन/आंकलन करने के लिए उपग्रह चित्रें/सुदूर संवेदी आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है?

  1. किसी विशेष स्थान की वनस्पति में पर्णहरित का अंश
  2. किसी विशेष स्थान के धान के खेतों से ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन
  3. किसी विशेष स्थान का भूपृष्ठ तापमान

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


2. विज्ञान में हुए अभिनव विकासों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?

  1. विभिन्न जातियों की कोशिकाओं से लिए गए क्छ। के खंडों को जोड़कर प्रकार्यात्मक गुणसूत्र रचे जा सकते हैं।
  2. प्रयोगशालाओं में कृत्रिम प्रकार्यात्मक क्छ। के हिस्से रचे जा सकते हैं।
  3. किसी जंतु कोशिका से निकाले गए क्छ। के किसी हिस्से को जीवित कोशिका से बाहर प्रयोगशाला में, प्रतिकृत कराया जा सकता है।
  4. पादपों और जंतुओं से निकाली गई कोशिकाओं में प्रयोगशाला की पेट्री डिश में कोशिका विभाजन कराया जा सकता है।


3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

डिजिटल हस्ताक्षर

  1. एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख है, जो इसे जारी करने वाले प्रमाणन प्राधिकारी की पहचान करता है
  2. इंटरनेट पर सूचना या सर्वर तक पहुंच के लिए किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में प्रयुक्त होता है।
  3. इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की एक इलेक्ट्रॉनिक पद्धति है और सुनिश्चित करता है कि मूल अंश अपरिवर्तित है

उपर्युक्त में से कौन-सा/ से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


4. परिधेय प्रौद्योगिकी (विअरेबल टेक्नोलॉजी) के संदर्भ में, परिधेय उपकरणों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा/से कार्य निष्पन्न किया जा सकता है/किए जा सकते हैं?

  1. किसी व्यक्ति का अवस्थान (लोकेशन) निर्धारण
  2. किसी व्यक्ति का निद्रा मॉनीटरन
  3. श्रवण दोषयुक्त व्यक्ति की सहायता

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


5. ‘RNA अंतर्क्षेप [RNS इंटरफेरेंस RNAi)]’ प्रौद्योगिकी ने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। क्यों?

  1. यह जीन अनभिव्यक्तिकरण (जीन साइलेंसिंग) रोगोपचारों के विकास में प्रयुक्त होता है।
  2. इसे कैंसर की चिकित्सा में रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
  3. इसे हॉर्मोन प्रतिस्थापन रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है।
  4. इसे ऐसी फसल पादपों को उगाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है, जो विषाणु रोगजनकों के लिए प्रतिरोधी हो।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. 1, 2 और 4
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. केवल 1 और 4


6. निम्नलिखित में से कौन-से, भारत में सूक्ष्मजैविक रोगजनकों में बहु-औषध प्रतिरोध के होने के कारण हैं?

  1. कुछ व्यक्तियों में आनुवंशिक पूर्ववृत्ति (जेनेटिक प्रीडिस्पोजीशन) का होना
  2. रोगों के उपचार के लिए प्रतिजैविकों (ऐंटिबॉयोटिक्स) की गलत खुराकें लेना
  3. पशुधन फार्मिंग में प्रतिजैविकों का इस्तेमाल करना
  4. कुछ व्यक्तियों में चिरकालिक रोगों की बहुलता होना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. 1, 3 और 4
  4. 2, 3 और 4


7. प्रायः समाचारों में आने वाला Cas9 प्रोटीन क्या है?

  1. लक्ष्य-साधित जीन संपादन (टारगेटेड जीन एडिटिंग) में प्रयुक्त आण्विक कैंची
  2. रोगियों में रोगजनकों की ठीक-ठीक पहचान के लिए प्रयुक्त जैव संवेदक
  3. एक जीन जो पादपों को पीड़क-प्रतिरोधी बनाता है
  4. आनुवंशिकतः रूपांतरित फसलों में संश्लेषित होने वाला एक शाकनाशी पदार्थ


8. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?

  1. यकृतशोथ B विषाणु काफी कुछ HIV की तरह ही संचरित होता है।
  2. यकृतशोथ C का टीका होता है, जबकि यकृतशोथ B का कोई टीका नहीं होता।
  3. सार्वभौम रूप से यकृतशोध B और C विषाणुओं से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या HIV से संक्रमित लोगों की संख्या से कई गुना अधिक है।
  4. यकृतशोथ B और C विषाणुओं से संक्रमित कुछ व्यक्तियों में अनेक वर्षों तक इसके लक्षण दिखाई नहीं देते।


9. संचार प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, LTE (लॉन्ग-टर्म इवॉल्यूशन) और टवस्ज्म् (वॉइस ओवर लॉन्ग-टर्म इवॉल्यूशन) के बीच क्या अंतर है/हैं?

  1. LTE को साधारणतः 3G के रूप में विपणित किया जाता है तथा VoLTE को साधारणतः उन्नत 3G के रूप में विपणित किया जाता है।
  2. LTE डेटा-ओन्ली तकनीक है और VoLTE वॉइस-ओन्ली तकनीक है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1. GPS तकनीक का उपयोग निम्नलिखित में से किन क्षेत्रें में हो सकता है?

  1. मोबाइल फोन प्रचालन
  2. बैंकिग प्रचालन
  3. पॉवर ग्रिडों का नियंत्रण

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. ‘वान्नाक्राई, पेट्या और इटर्नलब्लू’ पद जो हाल ही में समाचारों में उल्लिखित थे, निम्नलिखित में से किसके साथ संबंधित हैं?

  1. एक्सोप्लैनेट्स (Exoplanets)
  2. प्रच्छन्न मुद्रा (क्रिप्टोकरेंसी) (Cryptocurrency)
  3. साइबर आक्रमण (Cyber attacks)
  4. लघु उपग्रह (Mini satellites)


3. भारतीय क्षेत्रीय-संचालन उपग्रह प्रणाली (इंडियन) रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (प्त्छैै) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. IRNSS के तुल्यकाली (जियोस्टेशनरी) कक्षाओं में तीन उपग्रह हैं और भूतुल्यकाली (जियोसिंक्रोनस) कक्षाओं में चार उपग्रह हैं।
  2. IRNSS की व्याप्ति सम्पूर्ण भारत पर और इसकी सीमाओं के लगभग 5500 वर्ग किमी बाहर तक है।
  3. 2019 के मध्य तक भारत की, पूर्ण वैश्विक व्याप्ति के साथ अपनी उपग्रह संचालन प्रणाली होगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. कोई नहीं


4. निम्नलिखित परिघटनाओं पर विचार कीजिएः

  1. प्रकाश, गुरुत्व द्वारा प्रभावित होता है।
  2. ब्रह्माण्ड लगातार फैल रहा है।
  3. पदार्थ अपने चारों ओर के दिक्काल को विकुंचित (वार्प) करता है।

उपर्युक्त में से एल्बर्ट आइन्सटाइन के आपेक्षिकता के सामान्य सिद्धान्त का/के भविष्य कथन कौन-सा/से है/हैं, जिसकी/जिनकी प्रायः समाचार माध्यमों में विवेचना होती है?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


5. भारत में विकसित आनुवंशिकतः सरसों (जेनेटिकली मॉडिफाइड सरसों/GM सरसों) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. GM सरसों में मृदा जीवाणु के जीन होते हैं, जो पादप को अनेक किस्मों के पीडि़कों के विरुद्ध पीड़क-प्रतिरोध का गुण देते हैं।
  2. GM सरसों में वे जीन होते हैं, जो पादप में पर-परागण और संकरण को सुकर बनाते हैं।
  3. GM सरसों का विकास IARI और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


6. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

कभी-कभी समाचारों में आने वाले शब्द संदर्भ/विषय
1. बेल II प्रयोग कृत्रिम बुद्धि
2. ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी डिजिटल/क्रिप्टो मुद्रा
3. CRISPR-Cas9 कण भौतिकी Particle Physics

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/ से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


7. जब सुबह आपके स्मार्ट फोन का अलार्म बजता है, तो आप उठ जाते हैं और अलार्म को बंद करने के लिए उसे थपकी देते हैं, जिससे आपका गीजर स्वतः ही चल पड़ता है। आपके स्नानागार में लगा स्मार्ट दर्पण दिन के मौसम को दर्शाता है और आपकी ऊपरी टंकी में पानी के स्तर का भी संकेत देता है। जब आप नाश्ता बनाने के लिए अपने रेफ्रिजरेटर से कुछ किराना-सामान निकाल लेते हैं, यह इसमें भंडारित सामान में आई कमी को जान लेता है और ताजे किराना-सामानों की पूर्ति के लिए क्रयादेश दे देता है। जब आप घर से बाहर कदम रखते हैं और दरवाजे पर ताला लगाते हैं, तब सभी बत्तियां, पंखे, गीजर और ए-सी- मशीने स्वतः बंद हो जाती हैं। आपके कार्यालय के रास्ते पर, आपकी कार आगे आने वाले यातायात की भीड़ के बारे में आपको चेतावनी देती है, वैकल्पिक रास्ते का सुझाव देती है और यदि आपको किसी बैठक के लिए देर हो रही है, तो यह उसके अनुसार आपके कार्यालय में संदेश भेज देती है।

इन आविर्भूत होती हुई संचार प्रौद्योगिकियों के सन्दर्भ में, उपर्युक्त परिदृश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद सबसे उपयुक्त रूप से लागू होता है?

  1. बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल (Border Gateway Protocol)
  2. इन्टरनेट ऑफ थिंग्स (Internet of Things)
  3. इन्टरनेट प्रोटोकॉल (Internet Protocol)
  4. वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (Virtual Private Network)


8. ‘‘3D मुद्रण’’ का निम्नलिखित में से किसमें (Application) प्रयोग होता है?

  1. मिष्टान्न की चीजें बनाने में
  2. जैव-इलेक्ट्रॉनिकी कर्ण के निर्माण में
  3. ऑटोमोटिव उद्योग में
  4. पुनर्निर्माणकारी शल्यकर्म में
  5. दत्त (डेटा) संसाधन प्रौद्योगिकियों में

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2, 3 और 5
  3. केवल 1 और 4
  4. 1, 2, 3, 4 और 5


9. भारत के उपग्रह प्रमोचित करने वाले वाहनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. PSLV से वे उपग्रह प्रमोचित किए जाते हैं, जो पृथ्वी के संसाधनों के मानीटर में उपयोगी हैं, जबकि GSLV को मुख्यतः संचार उपग्रहों को प्रमोचित करने के लिए अभिकल्पित किया गया है।
  2. PSLV द्वारा प्रमोचित उपग्रह आकाश में एक ही स्थिति में स्थायी रूप से स्थिर रहते प्रतीत होते हैं_ जैसा कि पृथ्वी के एक विशिष्ट स्थान से देखा जाता है।
  3. GSLV Mk III, एक चार-स्टेज वाला प्रमोचन वाहन है, जिसमें प्रथम और तृतीय चरणों में द्रव रॉकेट इंजनों का प्रयोग होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. 1 और 2
  4. केवल 3


10. निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. पक्षी (Birds)
  2. उड़ती धूल (Dust blowing)
  3. वर्षा (Rain)
  4. बहती हवा (Wind blowing)

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से पादप रोग फैलाते हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 1 और 2
  4. 1, 2, 3 और 4


सिविल सेवा परीक्षा 2017


1. शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन संभव है, लेकिन इस उद्योग से संवर्धन में विकासशील देशों की क्या संभावित सीमा/सीमाएं है/हैं?

  1. शैवाल आधारित जैव-ईंधनों का उत्पादन केवल समुद्रों में ही संभव है, महाद्वीपों पर नहीं।
  2. शैवाल आधारित जैव-ईंधन उत्पादन को स्थापित करने और इंजीनियरी करने हेतु निर्माण पूरा होने तक उच्च स्तरीय विशेषज्ञता/प्रौद्योगिकी की जरूरत होती है।
  3. आर्थिक रूप से व्यवहार्य उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता होती है, जिससे पारिस्थितिक एवं सामाजिक सरोकार उत्पन्न हो सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


2. कार्बन डाइऑक्साइड के मानवोद्भवी उत्सर्जनों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के सन्दर्भ में, कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा/से संभावित स्थान हो सकता/सकते है/हैं?

  1. परित्यक्त एवं गैर-लाभकारी कोयला संस्तर
  2. निःशेष तेल एवं गैस भण्डार
  3. भूमिगत गंभीर लवणीय शैलसमूह

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. उष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में, जीका वाइरस रोग उसी मच्छर द्वारा संचरित होता है, जिससे डेंगू संचरित होता है।
  2. जीका वाइरस रोग का लैंगिक संचरण होना संभव है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


4. कभी-कभी समाचारों में ‘इवेंट होराइजन’, ‘सिंगुलैरिटी’, ‘स्ट्रिंग थियरी’ और ‘स्टैण्डर्ड मॉडल’ जैसे शब्द किस सन्दर्भ में आते हैं?

  1. ब्रह्माण्ड का प्रेक्षण और बोध
  2. सूर्य और चन्द्र ग्रहणों का अध्ययन
  3. पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों का स्थापन
  4. पृथ्वी पर जीवित जीवों की उत्पत्ति और क्रमविकास


5. भारत में कृषि के संदर्भ में प्रायः समाचारों में आने वाले ‘जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सीक्वेंसिंग)’ की तकनीक का आसन्न भविष्य में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है?

  1. विभिन्न फसली पौधों में रोग प्रतिरोध और सूखा सहिष्णुता के लिए अनुवांशिक सूचकों का अभिज्ञान करने के लिए जीनोम अनुक्रमण का उपयोग किया जा सकता है।
  2. यह तकनीक फसली पौधों की नई किस्मों को विकसित करने में लगने वाले आवश्यक समय को घटाने में मदद करती है।
  3. इसका प्रयोग फसलों में पोषी-रोगाणु संबंधों को समझने के लिए किया जा सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2, 3


6. कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जी डायोड (ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड/OLED) का उपयोग बहुत से साधनों में अंकीय प्रदर्श (डिजिटल डिस्प्ले) सर्जित करने के लिए किया जाता है। द्रव क्रिस्टल प्रदर्शों की तुलना में OLED प्रदर्श किस प्रकार लाभकारी हैं?

  1. OLED प्रदर्श नम्य प्लास्टिक अवस्तरों पर संविरचित किए जा सकते हैं।
  2. OLED के प्रयोग से, वस्त्र में अंतःस्थापित रोल-अप डिस्प्ले (Roll-up displays) बनाए जा सकते हैं।
  3. OLED के प्रयोग से, पारदर्शी प्रदर्श संभव है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2
  3. 1, 2 और 3
  4. उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है।


7. कायिक कोशिका न्यूक्लीय अंतरण प्रौद्योगिकी (सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रान्सफर टेक्नोलॉजी) का अनुप्रयोग क्या है?

  1. जैव-डिम्भनाशी का उत्पादन
  2. जैव-निम्नीकरणीय प्लास्टिक का निर्माण
  3. जंतुओं की जननीय क्लोनिंग
  4. रोग मुक्त जीवों का उत्पादन


8. ‘विकसित लेजर व्यतिकरणमापी अंतरिक्ष ऐन्टेना (इवॉल्वड लेजर इन्टरफेरोमीटर स्पेस ऐन्टेना/eLISA)’ परियोजना का क्या प्रयोजन है?

  1. न्यूट्रिनों का संसूचन करना
  2. गुरुत्वीय तरंगों का संसूचन करना
  3. प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली की प्रभावकारिता का संसूचन करना।
  4. हमारी संचार प्रणालियों पर सौर प्रज्वाल (सोलर फ्लेयर) के प्रभाव का अध्ययन करना।


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1. हाल ही में समाचारों में आने वाले 'LiFi' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह उच्च गति डेटा संचरण के लिए प्रकाश को माध्यम के रूप में प्रयुक्त करता है।
  2. यह एक बेतार प्रौद्योगिकी है और 'WiFi' से कई गुना तीव्रतर है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


2. जैव सूचना-विज्ञान (बायोइंफॉर्मेटिक्स) में घटनाक्रमों/गतिविधि के संदर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद ‘ट्रांसक्रिप्टोम (Transcriptome) किसे निर्दिष्ट करता है?

  1. जीनोम संपादन (जीनोम एडिटिंग) में प्रयुद्ध एंजाइमों की एक श्रेणी
  2. किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण शृंखला
  3. जीन अभिव्यक्ति की क्रियाविधि का वर्णन
  4. कोशिकाओं में होने वाले आनुवांशिक उत्परिवर्तनों की एक क्रियाविधि


3. कभी-कभी समाचारों में दिखने वाला ‘प्रोजेक्ट लून (Project Loon) संबंधित है

  1. अपशिष्ट प्रबंधन प्रौद्योगिकी से
  2. बेतार संचार प्रौद्योगिकी से
  3. सौर ऊर्जा उत्पादन प्रौद्योगिकी से
  4. जल-संरक्षण प्रौद्योगिकी से


4. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

विषाणु संक्रमित कर सकते हैं
  1. जीवाणुओं को (Bacteria)
  2. कवकों को (Fungi)
  3. पादपों को (Plants)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


5. भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, ‘ऐस्ट्रोसैट (Astrosat)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अंतरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की है।
  2. ऐस्ट्रोसैट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1. स्वास्थ्य क्षेत्र में नैनोटेक्नोलॉजी के उपयोग के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. नैनोटेक्नोलॉजी के द्वारा लक्ष्ययुक्त औषधि प्रदान करना (टार्गेटेड ड्रग डिलिवरी) सम्भव कर दिया गया है।
  2. नैनोटेक्नोलॉजी जीन उपचार (जीन थेरेपी) में एक बड़ा योगदान दे सकती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


2. आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के सन्दर्भ में, हाल ही में समाचारों में आये दक्षिणी ध्रुव पर स्थित एक कण संसूचक (पार्टिकल डिटेक्टर) ‘आइसक्यूब (Ice Cube) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यह विश्व का सबसे बड़ा, बर्फ में एक घन किलोमीटर घेरे वाला, न्यूट्रिनो संसूचक (न्यूट्रिनो डिटेक्टर) है।
  2. यह डार्क मैटर (क्ंता उंजजमत) की खोज के लिए बनी शक्तिशाली दूरबीन है।
  3. यह बर्फ में गहराई में दबा हुआ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. ‘निकट क्षेत्र संचार (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) (NFC) प्रौद्योगिकी’ के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह एक सम्पर्क रहित संचार प्रौद्योगिकी है, जो विद्युत्-चुम्बकीय रेडियो क्षेत्रें का उपयोग करती है।
  2. NFC उन युक्तियों (डिवाइसेज) द्वारा उपयोग के लिए अधिकल्पित किया गया है, जो एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर भी स्थित हो सकते हैं।
  3. संवेदनशील सूचना भेजते समय NFC कोडीकरण (एन्क्रिप्शन) का उपयोग कर सकता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4. ‘गोल्डीलॉक्स ज़ोन (Goldilocks Zone)’ शब्द निम्नलिखित में से किसके सन्दर्भ में अक्सर समाचारों में देखा जाता है?

  1. भूपृष्ठ के ऊपर वासयोग्य मण्डल की सीमाएं
  2. पृथ्वी के अन्दर का वह क्षेत्र, जिसमें शेल गैस उपलब्ध है
  3. बाह्य अन्तरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज
  4. मूल्यवान धातुओं से युक्त उल्कापिंडों (मीटिओराइट्स) की खोज


5. निम्नलिखित में से किन कार्यकलापों में भारतीय दूर संवेदन (IRS) उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है?

  1. फसल की उपज का आंकलन
  2. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) संसाधानों का स्थान-निर्धारण
  3. खनिज का अन्वेषण
  4. दूरसंचार
  5. यातायात अध्ययन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 4 और 5
  3. केवल 1 और 2
  4. 1, 2, 3, 4 और 5



6- H1N1 विषाणु का प्रायः समाचारों में निम्नलिखित में से किस एक बीमारी के सन्दर्भ में उल्लेख किया जाता है?

  1. एड्स (AIDS)
  2. बर्ड फ्लू (Bird flu)
  3. डेंगू (Dengue)
  4. स्वाइन फ्लू (Swine flu)


7. भारतीय रेल द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले जैव शौचालयों (बायो-टॉयलेट्स) के सन्दर्भ में, निन्मलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. जैव शौचालयों में मानव अपशिष्ट का अपघटन फंगल इनॉकुलम (Fungal Inoculum) द्वारा उपक्रमित (इनिशिएट) होता है।
  2. इस अपघटन के अंत्य उत्पाद केवल अमोनिया एवं जल-वाष्प होते हैं, जो वायुमण्डल में निर्मुक्त हो जाते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


8. ‘फ्यूअल सेल्स (fuel cells)' जिसमें हाइड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत पैदा करने के लिए होता है, के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है, तो फ्यूअल सेल उप-उत्पाद (बाइ-प्रोडक्ट) के रूप में ऊष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है।
  2. फ्यूअल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्युत प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है, किन्तु लैपटॉप कम्प्यूटर जैसी छोटी युक्तियों (डिवाइसेज़) के लिए नहीं
  3. फ्यूअल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्युत उत्पादन करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


9- जेनेटिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति (Genetic Engineering Approaisal Committee) का गठन निम्नलिखित में से किसके अधीन किया गया है?

  1. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006
  2. माल के भौगोलिक उपदर्शन (रजिस्ट्रीकरण और संरक्षण) अधिनियम जियोग्राफिकल इंडिकेशंस ऑफ गुड्स (रजिस्टेशन ऐंड प्रोटेक्शन) ऐक्ट, 1999
  3. पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986
  4. वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972


सिविल सेवा परीक्षा 2014


1. सौर शक्ति उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. ‘प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया’ एक प्रौद्योगिकी है, जो कि प्रकाश के विद्युत् में प्रत्यक्ष रूपान्तरण द्वारा विद्युत जनन करती है ‘जबकि सौर तापीय प्रक्रिया’ एक प्रौद्योगिकी है, जो सूर्य की किरणों का उपयोग ताप जनित करने के लिए करती है, जिसका आगे विद्युत जनन प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है।
  2. प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया प्रत्यावर्ती धारा (AC) का जनन करती है, जबकि सौर तापीय प्रक्रिया दिष्ट धारा (DC) का जनन करती है।
  3. भारत के पास सौर तापीय प्रौद्योगिकी के लिए विनिर्माण आधार है, किन्तु प्रकाशवोल्टीय प्रौद्योगिकी के लिए नहीं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


2. निम्नलिखित रोगों पर विचार कीजिएः

  1. डिफ्थीरिया (Diphtheria)
  2. छोटी माता (चिकेनपॉक्स) (Chickenpox)
  3. चेचक (स्मॉलपॉक्स) (Smallpox)

उपर्युक्त में से किस रोग/किन रोगों का भारत में उन्मूलन हो चुका है?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


3. अग्नि-IV प्रक्षेपास्त्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह धरातल-से-धरातल तक मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है।
  2. इसमें केवल द्रव नोदक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है।
  3. यह एक-टन नाभिकीय वारहेड को 7500 किलोमीटर दूरी तक फेंक सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4. ‘कोयला-संस्तर मैथेन’ और ‘शेल गैस’ नामक दो गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. कोयला-संस्तर मैथेन, कोयला संधियों से निष्कर्षित शुद्ध मैथेन गैस है, जबकि शेल गैस केवल प्रोपेन और ब्यूटेन का एक मिश्रण है, जो सूक्ष्मकणिक अवसादी शैलों से निष्कर्षित की जा सकती है।
  2. भारत में कोयला-संस्तर मैथेन स्रोत बहुतायत में है, किन्तु अब तक शेल गैस के स्रोत नहीं पाए गए हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2


5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रक्रम प्रकाश-संश्लेषण में सम्मिलित है?

  1. स्थितिज ऊर्जा मुक्त होकर प्राप्यतम ऊर्जा बनती है
  2. प्राप्यतम ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तित होती है और संचित हो जाती है
  3. भोजन ऑक्सीकृत होकर कार्बन डाइऑक्साइड और जल मुक्त करता है
  4. ऑक्सीजन ली जाती है तथा कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प बाहर निकलते हैं


6. किसी व्यक्ति के जीवमितीय पहचान हेतु, उंगुली- छाप क्रमवीक्षण के अलावा, निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्रयोग में लाया जा सकता है/लाए जा सकते हैं?

  1. परितारिक क्रमवीक्षण
  2. दृष्टिपटल क्रमवीक्षण
  3. वाक् अभिज्ञान

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


7. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन पौधों के कायिक प्रवर्धन के सम्बन्ध में सही है/हैं?

  1. कायिक प्रवर्धन क्लोनीय जनसंख्या को उत्पन्न करता है।
  2. कायिक प्रवर्धन विषाणुओं का निष्प्रभावन करने में सहायक है।
  3. कायिक प्रवर्धन वर्ष के अधिकतर भाग में चल सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


8. निम्नलिखिज युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

अंतरिक्ष यान प्रयोजन
1. कैसिनी-हाइगेन्स शुक्र की परिक्रमा करना और दत्त का पृथ्वी तक संचारण करना
2- मेसेंजर बुध का मानचित्रण और अन्वेषण
3. वॉयेजर 1 और 2 बाह्म सौर परिवार का अन्वेषण

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


9. निम्नलिखित में से कौन-सा/से रासायनिक परिवर्तन का/के उदाहरण हैं?

  1. सोडियम क्लोराइड का क्रिस्टल
  2. बर्फ का गलन
  3. दुग्ध आस्कंदन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


10. निम्नलिखित तकनीकों/परिघटनाओं पर विचार कीजिएः

  1. फल वाले पादपों में कुकुलन और रोपण
  2. कोशिकाद्रव्यी न बन्ध्यता
  3. जीन नीरवता

उपर्युक्त में से कौन-सा/से ट्रांसजेनिक फसलों को बनाने में प्रयुक्त होता है/होते हैं?

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. कोई नहीं


11. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जीव, अन्य तीन जीवों के वर्ग का नहीं है?

  1. केकड़ा
  2. बरुथी
  3. बिच्छू
  4. मकड़ी


12. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः

विटामिन इसकी हीनता से होने वाला रोग
1. विटामिन C स्कर्वी
2. विटामिन D रिकेट्स
3. विटामिन E रात्रि अंधता

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं


13. विभिन्न उत्पादों के विनिर्माण में उद्योग द्वारा प्रयुक्त होने वाले कुछ रासायनिक तत्वों के नैनो-कणों के बारे में कुछ चिन्ता है। क्यों?

  1. वे पर्यावरण में संचित हो सकते हैं तथा जल और मृदा को संदूषित कर सकते हैं।
  2. वे खाद्य शृंखलाओं में प्रविष्ट हो सकते हैं।
  3. वे मुक्त मूलकों के उत्पादन को विमोचित कर सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2013


1. पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी (आनुवंशिक इंजीनियरी) जीनों को स्थानान्तरित होने देता है

  1. पौधों की विभिन्न जातियों में
  2. जन्तुओं से पौधों में
  3. सूक्ष्मजीवों से उच्चतर जीवों में

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. अनाजों और तिलहनों के अनुपयुक्त रख-रखाव और भण्डारण के परिणामस्वरूप आविषों का उत्पादन होता है, जिन्हें अफ्लाटॉक्सीन के नाम से जाना जाता है, जो सामान्यतः भोजन बनाने की आम विधि द्वारा नष्ट नहीं होते। अफ्लाटॉक्सीन किसके द्वारा उत्पादित होते हैं?

  1. जीवाणु
  2. प्रोटोजोआ
  3. फफूंदी
  4. विषाणु


3. निम्नलिखित बीमारियों में कौन-सी टैटू बनवाने के द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचरित हो सकती है/हैं?

  1. चिकनगुन्या (Chikungunya)
  2. यकृतशोथ B (Hepatitis B)
  3. HIV-AIDS

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4. प्रकाश-रासायनिक धूम (Photochemical Smog) का बनना किनके बीच अभिक्रिया का परिणाम होता है?

  1. NO2, O3 तथा पेरॉक्सीऐसिटिल नाइट्रेट के बीच, सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में
  2. CO, O2 तथा पेरॉक्सीऐसिटिल नाइट्रेट के बीच, सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में
  3. CO, CO2 तथा NO2 के बीच, निम्न ताप पर
  4. NO2 के उच्च सांद्रण, O3 तथा CO के बीच, शाम के समय


5. निम्नलिखित खनिजों पर विचार कीजिएः

  1. कैल्सियम
  2. लोह
  3. सोडियम

उपर्युक्त खनिजों में से मानव शरीर में पेशियों के संकुचन के लिए किसकी/किनकी आवश्यकता होती है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


6. शीत कोष्ठ में भण्डारित फल अधिक समय तक चलते हैं, क्योंकि

  1. सूरज की रोशनी नहीं पड़ने दी जाती है
  2. पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की सान्द्रता बढ़ा दी जाती है
  3. श्वसन की दर घटा दी जाती है
  4. आर्द्रता बढ़ जाती है


7. साइकिल और कारों में बॉल-बेयरिग का प्रयोग होता है, क्योंकि

  1. पहिया और धुरी के बीच संस्पर्श का वास्तविक क्षेत्र बढ़ जाता है
  2. पहिया और धुरी के बीच संस्पर्श का प्रभावी क्षेत्र बढ़ जाता है
  3. पहिया और धुरी के बीच संस्पर्श का प्रभावी क्षेत्र घट जाता है
  4. उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है


8. निम्नलिखित परिघटनाओं (Phenomena) पर विचार कीजिएः

  1. गोधूलि में सूर्य का आमाप
  2. ऊषाकाल में सूर्य का रंग
  3. ऊषाकाल में चन्द्रमा का दिखना
  4. आकाश में तारों का टिमटिमाना
  5. आकाश में ध्रुवतारे का दिखना

उपर्युक्त में से कौन-से दृष्टिभ्रम (Optical Illusion) हैं?

  1. 1, 2 और 3
  2. 3, 4 और 5
  3. 1, 2 और 4
  4. 2, 3 और 5


9. जब धूप वर्षा की बूंदों पर गिरती है, तो इन्द्रधनुष बनता है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक परिघटनाएं जिम्मेवार हैं?

  1. परिक्षेपण
  2. अपवर्तन
  3. आन्तरिक परावर्तन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


10. कई प्रतिरोपित पौधे इसलिए नहीं बढ़ते हैं, क्योंकि

  1. नई मिट्टी में इष्ट खनिज पदार्थ नहीं रहते हैं
  2. अधिकांश मूल रोम नई मिट्टी को अधिक सख्ती से जकड़ लेते हैं
  3. प्रतिरोपण के दौरान अधिकांश मूल रोम नष्ट हो जाते हैं
  4. प्रतिरोपण के दौरान पत्तियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं


11. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. विषाणुओं में ऊर्जा-उत्पादन के लिए आवश्यक एंजाइम नहीं होते।
  2. विषाणुओं को किसी भी संश्लेषित माध्यम में संवर्धित किया जा सकता है।
  3. विषाणुओं का एक जीव से दूसरे जीव में संचारण केवल जैवकीय संवाहकों द्वारा ही होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


12. प्रकृति के ज्ञात बलों को चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, जैसे कि गुरुत्व, विद्युत-चुम्बकत्व, दुर्बल नाभिकीय बल और प्रबल नाभिकीय बल। उनके सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?

  1. गुरुत्व, चारों में सबसे प्रबल है
  2. विद्युत-चुम्बकत्व सिर्फ विद्युत् आवेश वाले कणों पर क्रिया करता है
  3. दुर्बल नाभिकीय बल विघटनाभिकता का कारण है
  4. प्रबल नाभिकीय बल परमाणु के केन्द्रक में प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों को धारित किये रखता है


13. निकट अतीत में हिग्स बोसॉन कण के अस्तित्व के संसूचन के लिए किये गये प्रयत्न लगातार समाचारों में रहे हैं। इस कण की खोज का क्या महत्व है?

  1. यह हमें यह समझने में मदद करेगा कि मूल कणों में संहति क्यों होती है।
  2. यह निकट भविष्य में हमें दो बिन्दुओं के बीच के भौतिक अन्तराल को पार किये बिना एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक पदार्थ स्थानान्तरित करने की प्रौद्योगिकी विकसित करने में मदद करेगा।
  3. यह हमें नाभिकीय विखण्डन के लिए बेहतर ईंधन उत्पन्न करने में मदद करेगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


14. कवकमूलीय (माइकोराइजल) जैव प्रौद्योगिकी को निम्नीकृत स्थलों के पुनर्वासन में उपयोग में लाया गया है, क्योंकि कवकमूल के द्वारा पौधों में

  1. सूखे का प्रतिरोध करने एवं अवशोषण क्षेत्र बढ़ाने की क्षमता आ जाती है
  2. pH की अतिसीमाओं को सहन करने की क्षमता आ जाती है
  3. रोगग्रस्तता से प्रतिरोध की क्षमता आ जाती है

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2012


1. जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिएः

  1. जीवाणु
  2. कवक
  3. पुष्पीय पादप

उपर्युक्त जीव-प्रकारों में से किसकी/ किनकी कुछ जातियों को जैव पीड़कनाशियों (biopesticiles) के रूप में प्रयोग किया जाता है?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


2. जीवभार गैसीकरण को भारत में ऊर्जा संकट के धारणीय (सस्टेनेबल) हलों में से एक समझा जाता है। इस सन्दर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. नारियल आवरण मूंगफली का छिलका और धान की भूसी का उपयोग जीवभार गैसीकरण के लिए किया जा सकता है।
  2. जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों में केवल हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड होती है।
  3. जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों को ऊष्मा उत्पादन में सीधे ही उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अन्तर्दहन इंजनों में नहीं।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. जल शुद्धीकरण प्रणालियों में पराबैंगनी (अल्ट्रा-वायलेट, UV) विकिरण की क्या भूमिका है?

  1. यह-जल में उपस्थित नुकसानदेह सूक्ष्मजीवों को निष्क्रिय/नष्ट कर देती है।
  2. यह जल में उपस्थित सभी अवांछनीय गंधों को दूर कर देती है।
  3. यह जल में उपस्थित ठोस कणों के अवसादन को तेज करती है और जल की निर्मलता में सुधार लाती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/ से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. कवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4. ग्राफीन आजकल प्राय, सुर्खियों में रहता है। उसका क्या महत्त्व है?

  1. वह एक द्वि-आयामीय पदार्थ है और उसकी विद्युत् चालकता उत्तम है।
  2. वह अब तक जांचे गए सबसे तनु, किन्तु सबसे शक्तिशाली पदार्थों में से है।
  3. वह पूर्णतः सिलिकॉन से बना होता है और उसकी चाक्षुष पारदर्शिता उच्च होती है।
  4. उसका टच स्क्रीन LCD और कार्बनिक LED के लिए ‘चालक इलेक्ट्रोड’ के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही है?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 1, 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


5. अक्सर सुर्खियों में रहने वाली ‘स्टेम कोशिकाओं’ (Stem Cells) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. स्टेम कोशिकाएं केवल स्तनपायी जीवों से ही प्राप्त की जा सकती है।
  2. स्टेम कोशिकाएं नई औषधियों को परखने के लिए प्रयोग की जा सकती है।
  3. स्टेम कोशिकाएं चिकित्सा (थेरेपी) के लिए प्रयोग की जा सकती है।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


6. ब्रुकहेवन नेशनल लेबोरेटरी के वैज्ञानिक दल, जिसमें भारतीय वैज्ञानिक भी सम्मिलित थे, ने ऐंटिहीलियम केन्द्रक के रूप में सबसे भारी ऐंटि-द्रव्य उत्पन्न किया। ऐंटि-द्रव्य उत्पन्न करने की क्या/क्या-क्या विवक्षा/विवक्षाएं है/हैं?

  1. यह खनिज पूर्वेक्षण और तेल की खोज को अधिक आसान और कम महंगा बना देगा।
  2. यह ऐंटि-द्रव्य से निर्मित तारों और आकाशगंगाओं के होने की संभावना की जांच करने में सहायक होगा।
  3. यह ब्रह्माण्ड के विकास की समझ विकसित करने में सहायक होगा।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


7. वैज्ञानिक निम्नलिखित में से किस/किन परिघटना/परिघटनाओं को ब्रह्माण्ड के निरन्तर विस्तरण के साक्ष्य के रूप में उद्धृत करते हैं?

  1. अन्तरिक्ष में सूक्ष्मतरंगों की उपस्थिति का पता चलना
  2. अन्तरिक्ष में रेडशिफ्ट परिघटना का अवलोकन
  3. अन्तरिक्ष में छुद्रग्रहों की गति
  4. अन्तरिक्ष में सुपरनोवा विस्फोटों का होना

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1, 3 और 4
  4. उपर्युक्त में से कोई भी साक्ष्य के रूप में उद्धृत नहीं किया जा सकता


8. अंतरिक्ष में कई सौ कि-मी-/से- की गति से यात्र कर रहे विद्युत-आवेशी कण यदि पृथ्वी के धरातल पर पहुंच जाएं, जो जीव-जन्तुओं को गम्भीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये कण किस कारण से पृथ्वी के धरातल पर नहीं पहुंच पाते?

  1. पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति उन्हें ध्रुवों की ओर मोड़ देती है
  2. पृथ्वी के इर्द-गिर्द की ओजोन परत उन्हें ब्राह्म अन्तरिक्ष में परावर्तित कर देती है
  3. वायुमंडल की ऊपरी परतों में उपस्थित आर्द्रता उन्हें पृथ्वी के धरातल पर नहीं पहुंचने देती
  4. उपर्युक्त कथनों (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है


9. कुछ लोगों का सोचना है कि तेजी से बढ़ रही ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए भारत को थोरियम को नाभिकीय ऊर्जा के भविष्य के ईंधन के रूप में विकसित करने के लिए शोध और विकास करना चाहिए। इस सन्दर्भ में थोरियम, यूरेनियम की तुलना में कैसे अधिक लाभकारी है?

  1. प्रकृति में यूरेनियम की तुलना में थोरियम का कहीं अधिक भंडार है।
  2. उत्खनन-प्राप्त खनिज से मिलने वाली प्रति इकाई द्रव्यमान ऊर्जा की तुलना की जाए तो थोरियम, प्राकृतिक यूरेनियम की तुलना में, कहीं अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है।
  3. थोरियम, यूरेनियम की तुलना में कम नुकसानदेह अपशिष्ट उत्पादित करता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


10. भारत में Bt बैंगन के प्रवेशन पर लोगों के विरोध के कारण क्या है?

  1. Bt बैंगन की रचना इसके जीनोम में मृदा कवक के जीन को प्रवेश कराकर की गयी है।
  2. Bt बैंगन के बीज टर्मिनेटर बीज है, जिसके कारण किसानों को प्रत्येक मौसम के पहले बीज कम्पनियों से बीज खरीदना पड़ता है।
  3. एक आशंका है कि Bt बैंगन के उपभोग का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
  4. यह भी चिन्ता है कि Bt बैंगन के प्रवेशन से जैव विविधता पर विपरीत प्रभाव हो सकता है।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


11. पीड़कों को प्रतिरोध के अतिरिक्त, वे कौन-सी सम्भावनाएं हैं, जिनके लिए अनुवांशिक रूप से रूपान्तरित पादपों का निर्माण किया गया है?

  1. सूखा सहन करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना
  2. उत्पाद में पोषकीय मान बढ़ाना
  3. अन्तरिक्ष यानों और अन्तरिक्ष स्टेशनों में उन्हें उगने और प्रकाश-संश्लेषण करने के लिए सक्षम बनाना
  4. उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाना

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 1, 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


12. जीवों के निम्नलिखित प्रकारों पर विचार कीजिएः

  1. चमगादड़
  2. मधुमक्खी
  3. पक्षी

उपर्युक्त में से कौन-सा/से परागणकारी है/हैं?

  1. केवल 1 और 21
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


13. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

यदि केशिकत्व की परिघटना नहीं होती, तो

  1. किरोसीन दीप का उपयोग मुश्किल हो जाता
  2. कोई मृदुपेय का उपभोग करने के लिए स्ट्रॉ का प्रयोग नहीं कर पाता
  3. स्याही-सरेख पत्र काम करने में विफल हो जाता
  4. बड़े पेड़, जिन्हें हम अपने चारों ओर देखते हैं, पृथ्वी पर नहीं उगते

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1, 3 और 4
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


सिविल सेवा परीक्षा 2011


1. दूरसंचार प्रसारण हेतु प्रयुक्त उपग्रहों को भू-अप्रगामी कक्षा में रखा जाता है। एक उपग्रह ऐसी कक्षा में तब होता है, जबः

  1. कक्षा भू-तुल्यकालिक होती है।
  2. कक्षा वृत्ताकार होती है।
  3. कक्षा पृथ्वी की भूमध्य रेखा के समतल होती है।
  4. कक्षा 22,236 कि-मी- की तुंगता पर होती है।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1, 3 और 4
  3. केवल 2 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


2. वर्तमान में वैज्ञानिक किसी गुणसूत्र में जीन इकाइयों का विन्यास अथवा उनकी सापेक्षिक स्थिति अथवा डी-एन-ए- अनुक्रमों को निर्धारित कर सकते हैं। यह ज्ञान हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है?

  1. उसकी मदद से पशुधन की वंशावली जानी जा सकती है।
  2. उसकी मदद से सभी मानव रोगों के कारण ज्ञात हो सकते हैं।
  3. उसकी मदद से पशुओं की रोग-सह नस्लें विकसित की जा सकती हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3. सूक्ष्मजैविक ईंधन कोशिकाएं (माइक्रोबियल फ्यूल सैल) ऊर्जा का धारणीय (सस्टैनेबल) स्रोत सामझी जाती है। क्यों?

  1. ये जीवित जीवों को उत्प्रेरक के रूप में प्रयुक्त कर कुछ सबस्ट्रेटों से विद्युतीय उत्पादन कर सकती है।
  2. ये विविध प्रकार के अजैव पदार्थ सबस्ट्रेट के रूप में प्रयुक्त करती हैं।
  3. ये जल का शोधन और विद्युत उत्पादन करने के लिए अपशिष्ट जल शोधन संयंत्रें में स्थापित की जा सकती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


4. जब किसी वृक्ष की छाल, वृक्ष के आधार के पास से गोलाकार चारों तरफ से हटा दी जाती है, तो यह वृक्ष धीरे-धीरे सूख कर मर जाता है, क्योंकि

  1. मृदा से जल वायव अंगों में नहीं पहुंच पाता
  2. जड़ें ऊर्जा से वंचित रह जाती है
  3. वृक्ष मृदा-जीवाणुओं से संक्रमित हो जाता है
  4. जड़ों को श्वसन हेतु ऑक्सीजन नहीं प्राप्त हो पाता


5. बैंगन की अनुवंशिक अभियांत्रिकी से उसकी एक नई किस्म Bt-बैंगन विकसित की गई है। इसका लक्ष्य

  1. इसे नाशकजीव-सह बनाना है
  2. इसे अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना है
  3. इसे जलाभाव-सह बनाना है
  4. इसकी निधानी आयु बढ़ाना है


6. एक नाभिकीय रिऐक्टर में भारी जल का क्या कार्य होता है?

  1. न्यूट्रॉन की गति को कम करना
  2. न्यूट्रॉन की गति को बढ़ाना
  3. रिऐक्टर को ठंडा करना
  4. नाभिकीय क्रिया को रोकना


7. आहार-उत्पादों के विक्रय में जुटी एक कंपनी यह विज्ञापित करती है कि उसके उत्पादों में ट्रांस-वसा (ट्रांसफैट्स) नहीं होती। उसके इस अभियान का उपभोक्ताओं के लिए क्या अभिप्राय है?

  1. कंपनी के आहार उत्पाद हाइड्रोजनीकृत तेलों से नहीं निर्मित किए जाते।
  2. कंपनी के आहार उत्पाद पशु उत्पन्न वसा/तेलों से नहीं निर्मित किए जाते।
  3. कंपनी के द्वारा प्रयुक्त तेल संभवतया उपभोक्ताओं के हृद्वाहिका स्वास्थ्य को क्षति नहीं पहुंचाएगा।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


8. कड़े जाड़े में झील की सतह हिमशीतित हो जाती है, किंतु उसके तल में जल प्रद्रव अवस्था में बना रहता है। यह किस कारण से होता है?

  1. बर्फ ऊष्मा की कुचालक है।
  2. झील की सतह और वायु का तापमान एक-सा होने के कारण ऊष्मा की कोई हानि नहीं होती।
  3. जल की सघनता 4°C पर अधिकतम होती है।
  4. इस संदर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है।


9. ब्लूटूथ (Bluetooth) तथा वाई-फाई (Wi-Fi) के बीच क्या अंतर है?

  1. ब्लूटूथ 2.4 GHz रेडियो आवृत्ति पट्ट प्रयुक्त करता है, जबकि वाई-फाई 2.4 GHz अथवा 5 GHz आवृत्ति पट्ट प्रयुक्त कर सकता है।
  2. ब्लूटूथ केवल बेतार स्थानीय क्षेत्रीय जाल (WLAN) प्रयुक्त करता है, जबकि वाई-फाई केवल बेतार विस्तृत क्षेत्रीय जाल (WWAN) प्रयुक्त करता है।
  3. जब ब्लूटूथ प्रौद्योगिकी प्रयोग कर रहे दो उपकरणों के बीच सूचना प्रेषित की जाती है, तब दोनों उपकरणों का दृष्टिगत स्तर पर पंक्तिबद्ध होना आवश्यक है, किंतु जब वाई-फाई प्रौद्योगिकी प्रयोग में लाई जाती है, तब दोनों उपकरणों का दृष्टिगत सतर पर पंक्तिबद्ध होना आवश्यक नहीं है।
  4. इस संदर्भ में (a) तथा (b) दोनों कथन सही हैं।


10. बाजार में बिकने वाला ऐस्परटेम कृत्रिम मधुरक है। यह ऐमीनो अम्ल से बना होता है और अन्य ऐमीनो अम्लों के समान ही कैलोरी प्रदान करता है। फिर भी यह भोज्य पदार्थों में कम कैलोरी मधुरक के रूप में इस्तेमाल होता है। उसके इस इस्तेमाल का क्या आधार है?

  1. ऐस्परटेम सामान्य चीनी जितना ही मीठा होता है, किन्तु चीनी के विपरीत यह मानव शरीर में आवश्यक इन्जाइमों के अभाव के कारण शीघ्र ऑक्सीकृत नहीं हो पाता।
  2. जब ऐस्परटेम आहार प्रसंस्करण में प्रयुक्त होता है, तब उसका मीठा स्वाद तो बना रहता है, किंतु यह ऑक्सीकरण-प्रतिरोधी हो जाता है।
  3. ऐस्परटेम चीनी जितना ही मीठा होता है, किन्तु शरीर में अंतर्ग्रहण होने के बाद यह कुछ ऐसे उपचयजों (मेटाबोलाइट्स) में परिवर्तित हो जाता है, जो कोई कैलोरी नहीं देते।
  4. ऐस्परटेम सामान्य चीनी से कई गुना अधिक मीठा होता है, अतः थोड़े से ऐस्परटेम में बने भोज्य पदार्थ ऑक्सीकृत होने पर कम कैलोरी प्रदान करते हैं।


11. सीएफएल (CFL) तथा एलइडी (LED) लैंप में क्या अंतर है?

  1. प्रकाश उत्पन्न करने के लिए सीएफएल पारा-वाष्प और संदीपक का प्रयोग करता है, जबकि एलइडी लैंप अर्द्धचालक पदार्थों का प्रयोग करता है।
  2. सीएफएल की औसत जीवन-अवधि एलईडी लैंप से बहुत अधिक होती है।
  3. एलईडी लैंप की तुलना में सीएफएल कम ऊर्जा-सक्षम है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


12. हाल में ‘‘आयलजैपर’’ समाचारों में था। यह क्या है?

  1. यह तेलीय पंक तथा बिखरे हुए तेल के उपचार हेतु पारिस्थितिकी के अनुकूल विकसित प्रौद्योगिकी है।
  2. यह समुद्र के भीतर तेल अन्वेषण हेतु विकसित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी है।
  3. यह अनुवंशिक इंजीनियरी से निर्मित उच्च मात्र में जैव-ईंधन प्रदान करने वाली मक्का की किस्म है।
  4. यह तेल के कुओं में आकस्मिक उपजी लपटों को नियंत्रित करने वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी है।


13. एक विवाहित दंपत्ति ने एक बालक को गोद लिया। इसके कुछ वर्ष उपरांत उन्हें जुड़वां पुत्र हुए। दंपत्ति में एक का रक्त वर्ग AB पॉजीटिव है और दूसरे का O नेगेटिव है। तीनों पुत्रें में से एक का रक्त वर्ग A पॉजीटिव, दूसरे का B पॉजीटिव और तीसरे का O पॉजीटिव है। गोद लिए गए पुत्र का रक्त वर्ग कौन-सा है?

  1. O पॉजीटिव
  2. A पॉजीटिव
  3. B पॉजीटिव
  4. उपलब्ध जानकारी के आधार पर कहा नहीं जा सकता


14. ऑप्टिकल डिस्क का नया फॉर्मेट, जो ब्लू-रे डिस्क (BD; बीडी) के नाम से जाना जाता है, लोकप्रिय हो रहा है। यह परंपरागत डीवीडी (DVD) से किस प्रकार भिन्न है?

  1. डीवीडी मानक परिभाषा विडियो (स्टैंडर्ड डेफिनेशन विडियो) को समर्थित करता है, जबकि बीडी उच्च परिभाषा विडियो (हाई डेफिनेशन विडियो) को समर्थित करता है।
  2. डीवीडी की तुलना में बीडी फॉर्मेट की भंडारण क्षमता कई गुना अधिक है।
  3. बीडी की मोटाई 2.4 मि.मी. है, जबकि डीवीडी की मोटाई 1.2 मि.मी. है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3


15.आहार में नियमित रूप से ताजे फल और सब्जियां ग्रहण करना वांछनीय है, क्योंकि ये ऑक्सीकरणरोधी (antioxidants) तत्वों के अच्छे स्रोत होते हैं। ऑक्सीकरण-रोधी तत्व व्यक्ति के स्वस्थ बने रहने और दीर्घायु होने में किस प्रकार सहायक सिद्ध होते हैं?

  1. ये शरीर में उन एन्जाइमों को सक्रिय कर देते हैं, जो विटामिनों के संश्लेषण के लिए आवश्यक होते हैं और विटामिन-हीनता नहीं होने देने में मदद करते हैं।
  2. ये शरीर में कार्बोहाइड्रेट, वसा तथा प्रोटीन के अतिरिक्त ऑक्सीकरण को रोकते हैं और ऊर्जा को अनावश्यक नष्ट होने से बचाने में मदद करते हैं।
  3. ये शरीर में चयापचय के उपोत्पाद के रूप में उत्पन्न मुक्त मूलकों को निष्क्रिय बनाते हैं।
  4. ये शरीर की कोशिकाओं में कुछ जीन को सक्रिय करते हैं और वृद्धत्व की क्रिया को विलंबित करने में मदद करते हैं।


16.आभासी निजी परिपथ (Virtual Private Network) क्या है?

  1. यह किसी संस्था का निजी कंप्यूटर परिपथ है, जिसमें सुदूर बैठे प्रयोक्ता संस्था के परिवेषक (सर्वर) के माध्यम से सूचना प्रेषित कर सकते हैं।
  2. यह निजी इंटरनेट पर बना कंप्यूटर परिपथ है, जो प्रयोक्ताओं को अपनी संस्था के परिपथ में प्रवेश करने की सुविधा देता है और प्रेषित की जा रही सूचना को सुरक्षित रखता है।
  3. यह एक ऐसा कंप्यूटर परिपथ है, जिसके द्वारा प्रयोक्ता सेवा प्रबंधक (सर्विस प्रोवाइडर) के माध्यम से कंप्यूटिंग संसाधनों के साझे भंडार में प्रवेश पा सकते हैं।
  4. उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी आभासी निजी परिपथ का सही वर्णन नहीं है।