सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सामाजिक एवं आर्थिक विकास - पेपर I


सिविल सेवा परीक्षा 2019


1-किसी दिए गए वर्ष में भारत में कुछ राज्यों में आधिकारिक गरीबी रेखाएं अन्य राज्यों की तुलना में उच्चतर हैं, क्योंकि

  1. गरीबी की दर अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होती है
  2. कीमत-स्तर अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है
  3. सकल राज्य उत्पाद अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होता है
  4. सार्वजनिक वितरण की गुणता अलग-अलग राज्य में अलग-अलग होती है


2-मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. गर्भवती महिलाएं, प्रसव-पूर्व तीन महीने और प्रसवोत्तर तीन महीने के लिए सवेतन अवकाश की हकदार हैं।
  2. शिशुगृहों वाले प्रतिष्ठानों के लिए माता को प्रतिदिन कम-से-कम छः बार शिशुगृह जाने की अनुमति देना अनिवार्य होगा।
  3. दो बच्चों वाली महिलाओं को न्यूनीकृत हक मिलेंगे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


3-भारतीय खाद्य निगम के लिए खाद्यान्नों की आर्थिक लागत में न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों को भुगतान किए गए बोनस (यदि कुछ है) के साथ-साथ और क्या शामिल है/हैं?

  1. केवल परिवहन लागत
  2. केवल ब्याज लागत
  3. प्रापण प्रासंगिक प्रभार तथा वितरण लागत
  4. प्रापण प्रासंगिक प्रभार तथा गोदामों के प्रभार


4-किसी भी देश के संदर्भ में, निम्नलिखित में से किसे किसी देश की सामाजिक पूंजी (सोशल कैपिटल) के भाग के रूप में समझा जाएगा?

  1. जनसंख्या में साक्षरों का अनुपात
  2. इसके भवनों, अन्य आधारिक संरचना और मशीनों का स्टॉक
  3. कार्यशील आयु समूह में जनसंख्या का आमाप
  4. समाज में आपसी भरोसे और सामंजस्य का स्तर


सिविल सेवा परीक्षा 2018


1-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अधीन बनाए गए उपबंधों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केवल वे ही परिवार सहायता प्राप्त खाद्यान्न लेने की पात्रता रखते हैं जो ‘‘गरीबी रेखा से नीचे’’ (बी-पी-एल-) श्रेणी में आते हैं।
  2. परिवार में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की सबसे अधिक उम्र वाली महिला ही राशन कार्ड निर्गत किए जाने के प्रयोजन से परिवार का मुखिया होगी।
  3. गर्भवती महिलाएं एवं दुग्ध पिलाने वाली माताएं गर्भावस्था के दौरान और उसके छः महीने बाद तक प्रतिदिन 1600 कैलोरी वाला राशन घर ले जाने की हकदार हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1 और 3
  4. केवल 3


2-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. शिक्षा का अधिकार (आर-टी-ई-) अधिनियम के अनुसार किसी राज्य में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने हेतु अर्ह होने के लिए किसी व्यक्ति में संबंधित राज्य अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता का होना आवश्यक है।
  2. आर-टी-ई- अधिनियम के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण हेतु किसी अभ्यर्थी के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिए गए अध्यापक अर्हता परीक्षण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  3. भारत में 90 प्रतिशत से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थान प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकारों के अधीन हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2
  3. 1 और 3
  4. केवल 3


सिविल सेवा परीक्षा 2017


1-निम्नलिखित में से कौन-से ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन (नेशनल न्यूट्रिशन मिशन)’ के उद्देश्य हैं?

  1. गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण से संबंधी जागरूकता उत्पन्न करना।
  2. छोटे बच्चों, किशोरियों तथा महिलाओं में रक्ताल्पता की घटना को कम करना।
  3. बाजरा, मोटा अनाज तथा अपरिष्कृत चावल के उपभोग को बढ़ाना।
  4. मुर्गी के अंडों के उपभोग को बढ़ाना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1, 2 और 3
  3. केवल 1, 2 और 4
  4. केवल 3 और 4


2-निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में सम्मिलित हो सकता है?

  1. केवल निवासी भारतीय नागरिक
  2. केवल 21 से 55 तक की आयु के व्यक्ति
  3. राज्य सरकारों के सभी कर्मचारी, जो संबंधित राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचना किए जाने की तारीख के पश्चात सेवा में आए हैं
  4. सशस्त्र बलों समेत केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी, जो 1 अप्रैल, 2004 को या उसके बाद सेवाओं में आए हैं।


3-भारत में लघु वित्त बैंकों (SFBs) को स्थापित करने का क्या प्रयोजन है?

  1. लघु व्यवसाय इकाइयों को ऋण की पूर्ति करना
  2. लघु और सीमांत कृषकों को ऋण की पूर्ति करना
  3. युवा उद्यमियों को विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रें में व्यापार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2016


1-एक राष्ट्रीय मुहिम ‘राष्ट्रीय गरिमा अभियान’ चलाई गई है

  1. आवासहीन और निराश्रित लोगों के पुनर्वासन और उन्हें उपयुक्त जीविकोपार्जन के स्रोत प्रदान करने के लिए।
  2. यौन-कर्मियों (सेक्स वर्कर्स) को उनके पेशे से मुक्त कराने और उन्हें जीविकोपार्जन के वैकल्पिक स्रोत प्रदान करने के लिए।
  3. मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने और मैला ढोने वाले कर्मियों के पुनर्वासन के लिए
  4. बंधुआ मजदूरों को उनके बंधन से मुक्त कराने और उनके पुनर्वासन के लिए।


2-‘स्टैंड अप इंडिया स्कीम (Stand up India Scheme)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. इसका प्रयोग SC/ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
  2. यह SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त का प्रावधान करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2


3-भारत सरकार द्वारा चलाया गया ‘मिशन इंद्रधनुष’ किससे संबंधित है?

  1. बच्चों और गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षण
  2. पूरे देश में स्मार्ट सिटि का निर्माण
  3. बाहरी अंतरिक्ष में पृथ्वी-सदृश ग्रहों के लिए भारत की स्वयं की खोज
  4. नई शिक्षा-नीति


4-‘गहन कदन्न (मोटे अनाज) संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल (Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. इस पहल का उद्देश्य उन्नत उत्पादन और कटाई उपरांत प्रौद्योगिकियों को निर्देर्शित करना है एवं समूह उपागम (क्लस्टर अप्रोच) के साथ एकीकृत रीति से मूल्य वर्धन तकनीकों को निर्देशित करना है।
  2. इस योजना में निर्धन, लघु, सीमांत एवं जनजातीय किसानों की बड़ी हितधारिता (स्टेक) है।
  3. इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य वाणिज्यिक फसलों के किसानों को, पोषकों के अत्यावश्यक निवेशों के और लघु सिंचाई उपकरणों के निःशुल्क किट प्रदान कर, कदन्न (मोटे अनाज) की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 2
  4. 1, 2 और 3


5-भारत सरकार की एक पहल 'swayam' का लक्ष्य क्या है?

  1. ग्रामीण क्षेत्रें में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना।
  2. युवा नवप्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना
  3. किशोरियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना
  4. नागरिकों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराना


6-‘अटल पेंशन योजना’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह एक न्यूनतम गारंटित पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लक्ष्य बनाती है।
  2. परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।
  3. अभिदाता (सब्सक्राइबर) की मृत्यु के पश्चात जीवनसाथी को आजीवन पेंशन की समान राशि गारंटित रहती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


सिविल सेवा परीक्षा 2015


1-‘प्रधानमंत्री जन-धन योजना’ निम्नलिखित में से किसके लिए प्रारम्भ की गई है?

  1. गरीब लोगों को अपेक्षाकृत कम ब्याज-दर पर आवास-ऋण प्रदान करने के लिए
  2. पिछडे़ क्षेत्रें में महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए
  3. देश में वित्तीय समावेशन (फाइर्नेशियल इंक्लूजन) को प्रोत्साहित करने के लिए
  4. उपांतिक (मार्जिनलाइज़्ड) समुदायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए


सिविल सेवा परीक्षा 2012


1-जिला ग्रामीण विकास (DRDAs) अभिकरण भारत में ग्रामीण निर्धनता को कम करने में कैसे मदद करते हैं?

  1. DRDAs देश के कुछ विनिर्दिष्ट पिछड़े क्षेत्रें में पंचायती राज संस्थाओं के रूप में कार्य करते हैं।
  2. DRDAs विनिर्दिष्ट क्षेत्रें में निर्धनता और कुपोषण के कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन करते है और उनके समाधान के विस्तृत उपाय तैयार करते हैं।
  3. DRDAs निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु अन्तरक्षेत्रीय (इंटर-सेक्टोरल) तथा अन्तरविभागीय समन्वयन और सहयोग सुरक्षित करते हैं।
  4. DRDAs निर्धनता-रोधी कार्यक्रमों के लिए मिले कोष पर निगरानी रखते है और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका प्रभावी उपयोग हो।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथनों सही है/हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 4
  4. 1, 2, 3 और 4


2-‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवविका मिशन’ ग्रामीण क्षेत्रीय निर्धनों के आजीविका विकल्पों को सुधारने को किस प्रकार प्रयास करता है?

  1. ग्रामीण क्षेत्रें में बड़ी संख्या में नए विनिर्माण उद्योग तथा कृषि व्यापार केन्द्र स्थापित करके
  2. ‘स्वयं’ सहायता समूहों को सशक्त बनाकर और कौशल विकास की सुविधाएं प्रदान करके
  3. कृषकों को निःशुल्क बीज, उर्वरक डीजल पम्प-सेट तथा लघु-सिचाई संयंत्र देकर

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


3-‘जननी सुरक्षा योजना’ कार्यक्रम का प्रयास है

  1. संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना
  2. प्रसूति की लागत वहन करने हेतु मां को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना
  3. गर्भावस्था और प्रस्तुति से हुई वेतन-हानि की आपूर्ति करना

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3


4-राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के सन्दर्भ में, प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ‘आशा’ (ASHA) के कार्य निम्नलिखित में से कौन-से है

  1. स्त्रियों को प्रसव-पूर्व देखभाल जांच के लिए स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र साथ ले जाना
  2. गर्भावस्था के प्रारंभिक सूचन के लिए गर्भावस्था परीक्षण किट प्रयोग करना
  3. पोषण एवं प्रशिक्षण के विषय में सूचना देना
  4. बच्चे का प्रसव कराना

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिएः

  1. केवलन 1, 2 और 3
  2. केवल 2 और 4
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2, 3 और 4


5-निम्नलिखित पर विचार कीजिएः

  1. होटल तथा रेस्तरां
  2. मोटर परिवहन उद्योग
  3. समाचार-पत्र प्रतिष्ठान
  4. निजी चिकित्सा संस्थान

उपयुक्त में से किस ईकाई/किन इकाइयों के कर्मचारी, ‘कर्मचारी राज्य बीमा योजना’ के अन्तर्गत ‘सामाजिक सुरक्षा’ कवच प्राप्त कर सकते हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 4
  3. केवल 1, 3 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4


सिविल सेवा परीक्षा 2011


1-भारत में किसी धार्मिक संप्रदाय/समुदाय को यदि राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक वर्ग का दर्जा दिया जाता है तो वह किस/किन विशेष लाभ/लाभों का हकदार हो जाता है?

  1. यह संप्रदाय/समुदाय विशेष शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना और संचालन कर सकता है।
  2. भारत के राष्ट्रपति स्वयमेव इस संप्रदाय/समुदाय के एक प्रतिनिधि को लोकसभा में मनोनीत कर देते हैं।
  3. यह संप्रदाय/समुदाय प्रधानमंत्री के 15-प्वाइंट कार्यक्रम के लाभ प्राप्त कर सकता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3


2-भारत में विकलांग व्यक्तियों (Persons with disabilities) की संख्या लाखों में है। वैधानिक स्तर पर उन्हें कौन-कौन से लाभ उपलब्ध हैं?

  1. सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों में 18 वर्ष की आयु तक निःशुल्क शिक्षा।
  2. व्यवसाय स्थापित करने के लिए वरीयता से भूमि का आवंटन।
  3. सार्वजनिक भवनों में ढाल की उपलब्ध होना।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3