UPPCS(Main-Special) Questions for INDIAN HISTORY AND CULTURE (First Paper)2008


[Time : Three hours] [Maximum Marks : 200]

नोट :-

  1. प्रत्येक खण्ड से कम से कम दो प्रश्नों का चयन करते हुए कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
  2. सभी प्रश्नों के अंक समान हैं।

खण्ड-क (Section-A)

  1. हड़प्पा संस्कृति के धर्म के विशिष्ट तत्व का निरूपण कीजिए। क्या उसे ऐतिहासिक हिन्दू धर्म के पूर्व-रूप कहा जा सकता है?
    Bring out the salient features of the Harappan religion. Can it be called the linear progenitor of Historical Hinduism?
  2. पुरुषार्थ, त्रि़ऋण एवं आश्रम की अवधारणाओं के अन्तःसम्बन्धों का विशदीकरण कीजिये।
    Elucidate the inter-relationships between the concept of purushartha, tririna and asrama.
  3. छठीं-पाँचवीं शताब्दी ई.पू. के भारतीय गणतन्त्रों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन कीजिये।
    Evaluate the functioning of the Indian republics in the sixth-fifth centuries B.C.
  4. समकालीन शक्तियों के प्रति समुद्रगुप्त द्वारा अपनाई गई विविध प्रकार की नीतियों का विवेचना कीजिये।
    Discuss various types of policies adopted by Samudragupta towards contemporary powers.
  5. खण्ड-ख (Section-B)

  6. "बौद्ध धर्म की सामाजिक असफलता ही मुख्यतः भारत में उसके पतन के लिए उत्तरदायी सिद्ध हुई।"परीक्षण कीजिये।
    “The social failure of Buddhism was primarily responsible for its decline in India.” Examine.
  7. क्या चोल ग्राम सभायें जनतान्त्रिक थी? चोलों के केन्द्रीकृत प्रशासन तन्त्र में उनका सह-अस्तित्व कैसे सम्भव हो सका?
    Were the Chola village assemblies democratic in nature? How could they coexist with the centralised administrative system of the Cholas?
  8. 'चेहलगनी' क्या थीं? अपने समय की राजनीति पर उसने क्या प्रभाव डाला?
    What was 'Chehelgani'? How did it influence the politics of its time.
  9. "हुमायूँ के मकबरे में मुगल स्थापत्य की सर्वोत्तम विशेषतायें परिलक्षित होती है।"समीक्षा कीजिये।
    “Humayun's Tomb is characterised by the best features of the Mughal architecture.” Comment.