स्ट्रीट्स फ़ॉर पीपल चैलेंज

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने 18 जनवरी, 2022 को ‘स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज’ (Streets for People Challenge) के ग्यारह विजेता शहरों की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्यः औरंगाबाद, बेंगलुरू, गुरुग्राम, कोच्चि, कोहिमा, नागपुर, पिंपरी चिंचवाड़, पुणे, उदयपुर, उज्जैन और विजयवाड़ा को उनकी पायलट परियोजनाओं के आधार पर चुना गया है।

  • इन शहरों को उनके प्रस्तावों को विस्तारित करने के लिए 50-50 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • ‘स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज’ आवास और शहरी मामलों के मंत्रलय, भारत सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन की एक पहल है, जो शहरों को त्वरित उपायों के माध्यम से चलने के अनुकूल सड़कों को बनाने के लिए प्रेरित करती है। इसे 2020 में लॉन्च किया गया था।
  • इस चैलेंज का आयोजन परिवहन और विकास नीति संस्थान के भारत कार्यक्रम (आईटीडीपी इंडिया) से तकनीकी सहायता के माध्यम से किया गया है।

जीके फ़ैक्ट

  • मंत्रालय ने ‘इंडिया साइकिल्स4चेंज’ और ‘स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंजेज’ के सीजन-2 का भी शुभारम्भ किया।

प्रश्नोत्तर-सार

शिक्षा क्षेत्र में लैंगिक समानता

शिक्षा मंत्रालय ने देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए कई पहल की हैं।

  • मंत्रालय समग्र शिक्षा योजना कार्यान्वित कर रहा है, जिसके तहत सभी स्कूलों में अलग-अलग शौचालय, लड़कियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक संवेदीकरण कार्यक्रम, रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, दिव्यांग बालिकाओं के लिए वजीफा आदि के प्रावधान हैं।
  • इसके अलावा, वंचित समूहों की लड़कियों के लिए शैक्षिक रूप से पिछड़े विकासखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं। विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 159 महिला अध्ययन केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि लैंगिक समानता, महिलाओं की आर्थिक आत्म-निर्भरता, लड़कियों की शिक्षा आदि क्षेत्रें में अनुसंधान और पाठड्ढक्रम विकसित किया जा सके।

प्रतिष्ठित पर्यटक स्थल योजना

2018-19 की बजट घोषणाओं के अनुसार, पर्यटन मंत्रलय ने देश में 12 समूहों में 17 स्थलों की पहचान की है, जिन्हें प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाना है।

  • ये स्थल ताजमहल और फतेहपुर सीकरी (उत्तर प्रदेश), अजंता और एलोरा (महाराष्ट्र), हुमायूं का मकबरा, लाल किला और कुतुब मीनार (दिल्ली), कोलवा (गोवा), आमेर किला (राजस्थान), सोमनाथ और धोलावीरा ( गुजरात), खजुराहो (मध्य प्रदेश), हम्पी (कर्नाटक), महाबलीपुरम (तमिलनाडु), काजीरंगा (असम), कुमारकोम (केरल) और महाबोधि मंदिर (बिहार) हैं।
  • मंत्रालय ने देश में उपरोक्त स्थलों को मानक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की है और बाद में इसके कार्यान्वयन से प्राप्त अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इसे अन्य स्थलों पर दोहराया जाएगा।

राष्ट्रीय परिदृश्य