प्रौद्योगिकी हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन 3.0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 3 जनवरी, 2022 को क्षेत्रीय भाषाओं में ‘प्रौद्योगिकी हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन 3.0’ (National Educational Alliance for Technology: NEAT 3.0) का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह देश के छात्रें को सर्वोत्तम विकसित एड-टेक (शिक्षा प्रौद्योगिकी) समाधान और पाठड्ढक्रम प्रदान करने के लिए एक एकल मंच है।

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्रीय भाषाओं में एआईसीटीई द्वारा निर्धारित तकनीकी पुस्तकों का भी विमोचन किया।

प्रौद्योगिकी हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन (NEAT): यह शिक्षा क्षेत्र में सर्वोत्तम विकसित तकनीकी समाधानों का उपयोग करने के लिए शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक मंच पर युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए एक पहल है।

  • ये समाधान बेहतर अधिगम परिणामों (learning outcomes) और कौशल विकास के लिए व्यक्तिगत और अनुकूलित अधिगम अनुभव के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करते हैं।
  • अिखल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), शिक्षा मंत्रलय योजना को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया में सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य कर रहा है तथा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि समाधान बड़ी संख्या में सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रें के लिए स्वतंत्र रूप से उपलब्ध हों।
  • महत्वः विशेष रूप से आर्थिक रूप से वंचित छात्रें के बीच डिजिटल अंतर को पाटने में NEAT एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय परिदृश्य