वीर गाथा परियोजना

गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में पहली बार रक्षा मंत्रलय देश के स्कूली बच्चों को युद्ध नायकों और बहादुर लोगों की कहानियों से प्रेरित करने के लिए ‘वीर गाथा’ परियोजना (Veer Gatha project) लेकर आई।

महत्वपूर्ण तथ्यः शिक्षा मंत्रलय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पूरे देश में 21 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2021 तक वीर गाथा परियोजना का आयोजन किया।

  • 28 राज्यों और आठ केंद्र-शासित प्रदेशों में फैले 4,788 स्कूलों के 8,03,900 से अधिक छात्रें ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और निबंध, कविता, ड्राइंग और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के रूप में अपनी प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया।
  • कई दौर के मूल्यांकन के बाद, 6 जनवरी, 2022 को ‘सुपर 25’ को चुना गया और विजेता घोषित किया गया।
  • विजेताओं ने रक्षा मंत्रलय के विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। उन्हें 25 जनवरी, 2022 को उनके नई दिल्ली आगमन पर 10,000/- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय परिदृश्य