तख्त दमदमा साहिब
3 जनवरी, 2022 को दिल्ली विधान सभा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1971 में एक संशोधन विधेयक पारित किया, जिसमें ‘तख्त दमदमा साहिब’ (Tkaht Damdama Sahib) को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति में सिखों के पांचवें तख्त के रूप में मान्यता दी गई है।
महत्वपूर्ण तथ्यः तख्त का शाब्दिक अर्थ है एक सिंहासन या प्राधिकारी की सीट। तख्त सिख समुदाय से संबंधित मुद्दों पर समय-समय पर हुकुमनामा जारी करने के लिए जाने जाते हैं। पांच सिख तख्त हैं, पंजाब में तीन और महाराष्ट्र और बिहार में एक-एक।
अकाल तख्तः अमृतसर में स्थित, यह तख्तों में सबसे पुराना है, और पाँचों में सर्वोच्च माना जाता है। इसकी स्थापना 1606 में गुरु हरगोबिंद ने की थी।
- अन्य चार तख्त सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह से जुड़े हुए हैं। बिहार स्थित तख्त पटना साहिब में 1666 में गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था। तख्त केशगढ़ साहिब पंजाब के आनंदपुर साहिब में स्थित है। यहीं पर गुरु गोबिंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी।
- तख्त हजूर साहिब महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित है, यहाँ गुरु गोबिंद सिंह ने समय बिताया था और 1708 में उनका अंतिम संस्कार भी किया गया था।
- तख्त दमदमा साहिब बठिंडा के तलवंडी साबो में स्थित है। गुरु गोबिंद सिंह ने यहां कई महीने बिताए।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा अधिनियम में संशोधनः इसके द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) के कार्यालय में एक और पदेन सदस्य (तख्त दमदमा साहिब के प्रमुख जत्थेदार) को जोड़ा गया है।
- इससे पहले, इसमें चार पदेन सदस्य थे, जो अन्य चार सिख तख्तों के प्रमुख (जत्थेदार) हैं।
राष्ट्रीय परिदृश्य
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम
- 3 मसौदा क्षेत्रीय योजना-2041 पर आपत्ति
- 4 भारतीय ध्वज संहिता 2002
- 5 बहु निकाय केंद्र
- 6 गोवर्धन में प्रसाद परियोजनाएं
- 7 भारत में सार्वभौमिक सुगम्यता के लिए सुसंगत दिशानिर्देश और मानक 2021
- 8 वीर गाथा परियोजना
- 9 प्रधानमंत्री द्वारा त्रिपुरा में विभिन्न पहलों की शुरुआत
- 10 गुजरात उच्च न्यायालय की दो डिजिटल पहल
- 11 स्ट्रीट्स फ़ॉर पीपल चैलेंज
- 12 नर्चरिंग नेबरहुड चैलेंज
- 13 बकरी के सिर वाली योगिनी मूर्ति
- 14 जेलों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए अलग आवास व्यवस्था
- 15 विराट, दारमी और हीना
- 16 नई तालीम
- 17 कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एडवाइजरी
- 18 ग्रामीण क्षेत्र विकास योजना निर्माण और कार्यान्वयन दिशा-निर्देश
- 19 जगन्नाथ मंदिर अधिनियम
- 20 वीर बाल दिवस
- 21 प्रौद्योगिकी हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन 3.0
- 22 स्मार्ट सिटीज एंड एकेडेमिया टुवर्ड्स एक्शन एंड रिसर्च
- 23 सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया पिता की संपत्ति में पुत्रियों के अधिकार का दायरा
- 24 इंदु मल्होत्रा समिति
- 25 कला कुंभ
- 26 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण
- 27 भारतीय सेना ने किया नई जलवायु अनुकूल वर्दी का अनावरण
- 28 ‘अबाइड विद मी’ धुन बीटिंग रिट्रीट समारोह से हटाई गई
- 29 अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्योति में विलय
- 30 सिविल सेवकों की प्रतिनियुक्ति पर केंद्र के प्रस्तावित संशोधन
- 31 गणतंत्र दिवस 2022 में नए कार्यक्रम
- 32 इंडिया एडटेक कंसोर्टियम
- 33 भारत का पहला जिला सुशासन सूचकांक
- 34 प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक