कला कुंभ

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली ने ‘कला कुंभ’ (Kala Kumbh) के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

महत्वपूर्ण तथ्यः कला कुंभ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों की वीरता की कहानियों का चित्रण करते हुए लगभग 750 मीटर की स्क्रॉल (नामावली) पेंटिंग के लिए कलाकार कार्यशालाएं (artist workshops) हैं।

  • संस्कृति मंत्रलय और रक्षा मंत्रालय के बीच अद्वितीय सहयोग से विशाल नामावली पर किए गए कला के कार्य गणतंत्र दिवस समारोह 2022 का एक अभिन्न अंग रहे।
  • ये स्क्रॉल कला के पारंपरिक रूपों के साथ-साथ समकालीन अभिव्यक्तियों को दर्शाते हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का सार प्रदर्शित करते हैं।
  • स्क्रॉल पर दो स्थानों, ओडिशा और चंडीगढ़ में फैले पांच सौ से अधिक कलाकारों द्वारा परिश्रमपूर्वक शोध किया गया है और उत्साहपूर्वक चित्रित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को भारत की समृद्ध राष्ट्रीय धरोहर और विरासत के बारे में सही अर्थों में प्रेरित करना है।

राष्ट्रीय परिदृश्य