विराट, दारमी और हीना

विराट, दारमी और हीना को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए 15 जनवरी, 2022 को सेना दिवस के अवसर पर ‘थल सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र’ (Chief of the Army Staff Commendation) से सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः ‘विराट’ भारत के राष्ट्रपति के अंगरक्षक के साथ एक घोड़ा है, जबकि दारमी और हीना भारतीय सेना के कुत्ते हैं।

  • ‘विराट’ एक हनोवेरियन (Hanoverian) नस्ल का घोडा है, जिसे 12 सितंबर, 2000 को राष्ट्रपति के अंगरक्षक के लिए जारी किया गया था।
  • ‘विराट’ ने एक दशक से अधिक समय तक कमांडेंट के ‘चार्जर’ के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन किया और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों सहित दर्शकों को अपनी शिष्टता और आत्मविश्वास के साथ मंत्रमुग्ध किया है।
  • विराट ने 13 गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया है। विराट 26 जनवरी, 2022 को सेवानिवृत्त हो गया है।
  • सेना के पास आठ अलग-अलग कौशल वाले कुत्ते हैं, जिनमें खोजी (tracker), रखवाली करना (guard), खदान का पता लगाना, विस्फोटक का पता लगाना, पैदल सेना गश्त, हिमस्खलन बचाव अभियान, खोज और बचाव (search and rescue), हमला और मादक पदार्थों का पता लगाना शामिल है।
  • 25 अप्रैल, 2021 को सियाचिन ग्लेशियर पर एक पोस्ट पर खोज और बचाव अभियान के लिए ‘दारमी’ को सेवा में लगाया गया था।
  • हीना एक ‘लैब्राडोर रिट्रीवर’ (Labrador retriever) नस्ल का पांच साल का खोजी कुत्ता है। यह अत्यधिक वफादार, सम-स्वभाव वाला, चतुर, आज्ञाकारी और असाधारण रूप से विश्वसनीय है। फरवरी 2021 में, एक घुसपैठिए के सफाए के बाद हीना कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक व्यापक तलाशी अभियान का हिस्सा था।

राष्ट्रीय परिदृश्य