रॉबर्टा मेट्सोला यूरोपीय संघ संसद की नई अध्यक्ष

माल्टा देश की रॉबर्टा मेट्सोला (त्वइमतजं डमजेवसं) को 18 जनवरी, 2022 को यूरोपीय संघ की संसद का नया अध्यक्ष चुना गया है।

  • मेट्सोला, यूरोपीय संघ की संसद के सबसे बड़े ब्लॉक की सदस्य हैं, उनकी यूरोपीय पीपुल्स पार्टी ने 458 मतों के साथ भारी बहुमत हासिल किया।
  • 11 जनवरी को पूर्व अध्यक्ष डेविड सासोली के निधन के बाद वह संसद की कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रही थीं।
  • 43 वर्षीय मेट्सोला यूरोपीय संघ की संसद की अब तक के सबसे कम उम्र की अध्यक्ष बन गई हैं।
  • मेट्सोला वर्तमान विधायी अवधि के दूसरे भाग में संसद का नेतृत्व करेंगी और तब तक पद पर रहेंगी जब तक 2024 के यूरोपीय चुनावों के बाद एक नई संसद का गठन नहीं किया जाता।
  • मेट्सोला वर्ष 2013 से यूरोपीय संसद की सदस्य हैं।
  • वे सिमोन वील (1979-1982) और निकोल फोंटेन (1999- 2002) के बाद यूरोपीय संघ की संसद की तीसरी महिला अध्यक्ष हैं।

लघु संचिका