प्रख्यात रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ इसरो के चेयरमैन नियुक्त

प्रख्यात रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने 14 जनवरी, 2022 को अपना पदभार ग्रहण किया।

  • उन्हें अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अंतरिक्ष आयोग के चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका तीन साल का कार्यकाल होगा।
  • वे विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने जनवरी 2018 में वीएसएससी के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
  • सोमनाथ ने टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कोल्लम से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक और इंडियन इंस्टीटड्ढूट ऑफ साइंस, बैंगलोर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है।
  • वे 1985 में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र से जुड़े। उन्होंने PSLV और जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल एमके- III (GSLV Mk-III) के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।
  • वे 2003 में GSLV Mk-III परियोजना में शामिल हुए, और 2010 से 2014 तक परियोजना निदेशक के रूप में कार्य किया।
  • बाद में, उन्होंने तरल प्रणाली प्रणोदन केंद्र, वालियामाला के निदेशक के रूप में ढाई साल तक कार्य किया, जहां उन्होंने जीएसएलवी के लिए स्वदेशी क्रायोजेनिक चरणों के विकास में योगदान दिया।

लघु संचिका