होंडुरस को मिली पहली महिला राष्ट्रपति

वामपंथी ‘लिबर्टी एंड रिफाउंडेशन पार्टी’ की शियोमारा कास्त्रे ने 27 जनवरी, 2022 को होंडुरस की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

  • 62 वर्षीया कास्त्रे ने अपराध और गरीबी से त्रस्त राष्ट्र को ‘समाजवादी और लोकतांत्रिक राज्य’ में सुधार करने की प्रतिज्ञा की है।
  • होंडुरस बढ़ती हुई बेरोजगारी, लगातार हिंसा, भ्रष्टाचार के साथ-साथ बदहाल स्वास्थ्य सेवा और शैक्षिक प्रणाली का सामना कर रहा है।
  • होंडुरस, मध्य अमेरिका का एक देश है। होंडुरस की सीमा पश्चिम में ग्वाटेमाला, दक्षिण-पश्चिम में अल सल्वाडोर, दक्षिण-पूर्व में निकारागुआ, दक्षिण में प्रशांत महासागर से फोन्सेका की खाड़ी में और उत्तर में होंडुरस की खाड़ी से लगती है।
  • इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर तेगुसिगाल्पा (Tegucigalpa) है।

लघु संचिका