शांति देवी

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी शांति देवी का 16 जनवरी, 2022 को ओडिशा के रायगडा जिले के गुनुपुर स्थित उनके सेवा समाज आश्रम में निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थी।

  • ओडिशा में, शांति देवी ने सेवा समाज आश्रम की स्थापना की थी, जहाँ से उन्होंने आदिवासी लड़कियों के भविष्य को संवारने हेतु शिक्षा प्रदान करने का अपना आंदोलन चलाया था।
  • वे एक पुराने जीवाणु संक्रमण ‘याज’ (Ywsa) के उन्मूलन के लिए भी जानी जाती हैं। 2021 में, उन्हें माओवादी प्रभावित रायगडा क्षेत्र में उनके सामाजिक कार्यों के लिए पप्र श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • प्रतिष्ठित पप्र श्री के अलावा, शांति को 1991 में ‘बाल कल्याण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार’ और 1994 में महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण के लिए ‘जमनालाल बजाज पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

लघु संचिका