सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022

23 जनवरी, 2022 को गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान (GIDM) को (संस्थान श्रेणी) और सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्रािधकरण के उपाध्यक्ष विनोद शर्मा को (व्यक्तिगत श्रेणी) में आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।

गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थानः इसकी स्थापना 2012 में हुई थी और तब से यह गुजरात की आपदा जोखिम न्यूनीकरण क्षमता को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

विनोद शर्माः भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर शर्मा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के संस्थापक संयोजक भी हैं, जिसे अब राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के रूप में जाना जाता है।

  • उन्होंने आपदा जोखिम न्यूनीकरण को राष्ट्रीय एजेंडा में सबसे आगे लाने की दिशा में अथक प्रयास किए हैं।

पुरस्कार के बारे मेंः आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश में व्यक्तिगत स्तर पर तथा संगठनों के अमूल्य योगदान के सम्मान में भारत सरकार द्वारा स्थापित इस वार्षिक पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) पर की जाती है।

  • पुरस्कार के रूप में संस्थान को 51 लाख रुपये नकद तथा एक प्रमाण पत्र एवं व्यक्तिगत स्तर पर 5 लाख रुपये नकद तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं।
  • प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के पूर्व विजेताः वर्ष 2021- सस्टेनेबल एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसाइटी (SEEDS) (संस्था श्रेणी) और डॉ. राजेंद्र कुमार भंडारी (व्यक्तिगत श्रेणी)।

  • वर्ष 2020 - आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, उत्तराखंड (संस्था श्रेणी) और कुमार मुन्नान सिंह (व्यक्तिगत श्रेणी)।
  • वर्ष 2019 - राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 8वीं बटालियन, गाजियाबाद (संस्था श्रेणी)।

लघु संचिका