तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 7 जनवरी, 2022 को ‘तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020’ (3rd National Water Awards-2020) की घोषणा की।

  • सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में, उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इसके बाद राजस्थान और तमिलनाडु का स्थान है।
  • मंत्रालय द्वारा 2018 में राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष, 11 विभिन्न श्रेणियों में कुल 57 पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • भारत की वर्तमान पानी की आवश्यकता प्रति वर्ष लगभग 1,100 बिलियन क्यूबिक मीटर होने का अनुमान है, जिसके वर्ष 2050 तक 1,447 बिलियन क्यूबिक मीटर तक बढ़ जाने का अनुमान है।

लघु संचिका