यूएन विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस-2022

11 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में द्वितीय संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस 2022 को संबोधित किया।

महत्वपूर्ण बिंदुः इस 5 दिवसीय कांग्रेस में लगभग 120 देशों के 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों सहित 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • भारत की भू-स्थानिक अर्थव्यवस्था के 12.8% की वृद्धि दर से 2025 तक 63,000 करोड़ रुपये को पार करने और इससे 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है।
  • इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए एक भू-स्थानिक इनक्यूबेटर का अनावरण भी किया गया।

राष्ट्रीय परिदृश्य