आईआईएफ़एल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022

सितंबर 2022 में आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022 जारी की गई। इस लिस्ट में गौतम अडानी और परिवार की अनुमानित संपत्ति `10,94,400 करोड़ के साथ शीर्ष स्थान पर है।

  • 283 व्यक्तियों के साथ, मुंबई भारत की अमीर सूची में सबसे ऊपर है, उसके बाद नई दिल्ली (185) और बेंगलुरु (89) है; जबकि हरियाणा में 29, उत्तर प्रदेश में 25, राजस्थान में 16, मध्य प्रदेश में 6, झारखंड 4, बिहार में 4 वउत्तराखंड में 2 अरबपति रहते हैं।

शीर्ष अमीर व्यक्तियों की सूची -

क्रम

व्यक्ति

अनुमानित संपत्ति

1

गौतम अडानी

`10,94,400 करोड़

2

मुकेश अंबानी

7,94,700 करोड़ रुपये

3

साइरस पूनावाला

2,05,400 करोड़

4

शिव नादर

1,85,800 करोड़

5

राधाकिशन दमानी

1,75,100 करोड़ रुपये

  • नायका की संस्थापक 59 वर्षीय फाल्गुनी नायर, सबसे अमीर स्व-निर्मित भारतीय महिला बन गई हैं।
  • स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नोलॉजी कंपनी कंफ्लुएंट की सह-संस्थापक, 37 वर्षीय नेहा नरखेड़े, भारत की सबसे कम उम्र की स्व-निर्मित महिला उद्यमी हैं। इस सूची के अनुसार, 1,103 व्यक्ति हैं, जिनके पास 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

राष्ट्रीय परिदृश्य