90वीं इंटरपोल महासभा

18 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। साथ ही अपने संबोधन में स्थानीय हितों के लिए वैश्विक सहयोग के लिए आह्वान किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः इंटरपोल की इस महासभा को 18 से 21 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई। इस बैठक में 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए, जिनमें देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

  • लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक हुई; यह पिछली बार वर्ष 1997 में आयोजित की गई थी। भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह के साथ नई दिल्ली में 2022 में इंटरपोल महासभा की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव को महासभा द्वारा बहुमत से स्वीकार कर लिया गया था।
  • यह आयोजन पूरी दुनिया को भारत की कानून-व्यवस्था की प्रणाली के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

राष्ट्रीय परिदृश्य