PFI सहित 8 संगठन प्रतिबंधित

हाल ही में भारत सरकार ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) सहित 8 संगठनों को UAPA के तहत गैरकानूनी घोषित कर दिया है।

  • केंद्र सरकार द्वारा PFI पर 5 वर्ष का प्रतिबन्ध लगाया गया है।
  • प्रतिबंधित किये गये अन्य संगठनः रिहैब इंडिया फाउंडेशन (RIF), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (AIIC), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO), नेशनल विमेन्स फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन।

‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’

  • पीएफआई का गठन वर्ष 2006 में केरल में किया गया था और इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
  • यह भारत में हाशिये पर मौजूद वर्गों के सशत्तफ़ीकरण के लिए नव सामाजिक आंदोलन चलाने का दावा करता है।

GK फ़ैक्ट

  • यूएपीए कानून- यह कानून भारत में गैरकानूनी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए वर्ष 1967 में लाया गया था।
  • इसका मुख्य उद्देश्य भारत की अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सरकार को अधिक अधिकार देना था।

राष्ट्रीय परिदृश्य